महिला दिवस : आंकड़ों की चीख किसने सुनी?

सौजन्य : विभिन्न वार्षिक रिपोर्ट

Webdunia
दिल्ली गैंगरेप के बाद बड़ा सवाल ये है कि क्या इस घटना के बाद किसी के साथ कोई बलात्कार नहीं हुआ..? या किसी महिला की अस्मत इसके बाद नहीं लूटी गई..? दिल्ली पुलिस की वार्षिक रिपोर्ट के मुताबिक साल 2012 में राजधानी में 706 बलात्कार के मामले दर्ज किए गए।

FILE


गौरतलब है कि 2012 के बलात्कार आंकड़ें 2011 के मुकाबले 24 प्रतिशत ज़्यादा हैं। साल 2011 में दिल्ली में बलात्कार के 572 मामले सामने आए थे।

एनसीआरबी के 1953 से लेकर 2011 तक के अपराध के आंकड़े चौंकाने वाले हैं।

1971 के बाद से देश में बलात्कार की घटनाएं 873.3 फीसदी तक बढ़ी हैं।

1971 में जहां देशभर में 2 हजार 487 बलात्कार के मामले दर्ज किए गए…वहीं 2011 में 24 हजार 206 बलात्कार के मामले दर्ज किए गए।

इसके अलावा उन मामलों की फेरहिस्त भी काफी लंबी है जिनकी शिकायत थाने तक पहुंचने ही नहीं या पहुंचने ही नहीं दी गई..!

बलात्कार के मामलों में 40 साल में करीब 800 फीसदी तक का ईजाफा हैरान करने वाला है।

नई दिल्ली। देश की विभिन्न अदालतों में बलात्कार एवं यौन अपराध से जुड़े 24,117 मामले लंबित है जिसमें सबसे अधिक 8215 मामले इलाहाबाद उच्च न्यायालय में हैं।

विधि एवं न्याय मंत्री अश्विनी कुमार ने कहा कि 30 सितंबर 2012 तक देश के विभिन्न उच्च न्यायालयों में बलात्कार से जुड़े 23,792 और उच्चतम न्यायालय में 325 मामले लंबित है।

2009 से 11 नवंबर 2012 तक तीन वर्ष के दौरान बलात्कार से जुड़े 8,772 मामलों का निपटारा किया गया है।

सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, इलाहाबाद उच्च न्यायालय में बलात्कार से जुड़े 8215 मामले, मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय में 3,758 पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय में 2,717, छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय में 1,533, उड़ीसा उच्च न्यायालय में 1,080, राजस्थान उच्च न्यायालय में 1,164 तथा बम्बई उच्च न्यायालय में 1,009 मामले लंबित हैं।

दिल्ली उच्च न्यायालय में बलात्कार से जुड़े 924 मामले लंबित हैं। झारखंड उच्च न्यायालय में बलात्कार से जुड़े 822, पटना उच्च न्यायालय में 797, केरल उच्च न्यायालय में 420, आंध्रप्रदेश उच्च न्यायालय में 269, कर्नाटक उच्च न्यायालय में 243, गुजरात उच्च न्यायालय में 230 मामले लंबित हैं।

वहीं, मद्रास उच्च न्यायालय में 179, हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय में 177, गुवाहाटी उच्च न्यायालय में 174, जम्मू कश्मीर उच्च न्यायालय में 28, कोलकाता उच्च न्यायालय में 27 और उत्तराखंड उच्च न्यायालय में 26 मामले लंबित हैं।

सिक्किम उच्च न्यायालय में बलात्कार से जुड़ा कोई मामला लंबित नहीं है। (भाषा)

वेबदुनिया पर पढ़ें

सभी देखें

जरुर पढ़ें

क्या दूध वाली चाय-कॉफी सेहत को पहुंचा सकती है नुकसान?

गर्मी में वैक्सिंग के बाद दाने और खुजली की समस्या से राहत दिलाते हैं ये नुस्खे

ऑयली स्किन को मॉइश्चराइज और हाइड्रेट रखने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स

गर्मियों में चेहरे को हाइड्रेट रखने के लिए लगाएं गुलाब जल और खीरे से बना फेस मिस्ट

क्या पीरियड्स के दौरान स्तन और बगल में दर्द है चिंता का विषय ?

सभी देखें

नवीनतम

खरबूजे के भी होते हैं कई प्रकार, हर किसी का स्वाद और बनावट है अलग

Tamari और Soy Sauce में क्या है अंतर? जानें बनाने की प्रक्रिया

ये है आज का चटपटा चुटकुला : दो सगे भाइयों के पिता अलग-अलग कैसे ?

खाने में नमक की जगह मिलाएं ये चीज़ें, ब्लड प्रेशर भी रहेगा कम

महंगे हेयर मास्क छोड़ें, घर में रखी इन 5 चीजों से पाएं खूबसूरत बाल!