Asian Games में भारत ने लगाया पदकों का शतक, 100 पार हुई संख्या

Webdunia
शनिवार, 7 अक्टूबर 2023 (12:13 IST)
भारत ने शनिवार को यहां एशियाई खेलों में महिला कबड्डी में स्वर्ण पदक जीतकर पदकों का आंकड़ा सौ पहुंचा दिया।भारतीय महिला कबड्डी टीम ने आज यहां जियाओशान गुआली स्पोर्ट्स सेंटर में एशियाई खेलों 2023 के फाइनल में चीनी ताइपे के खिलाफ रोमांचक मुकाबले में 26-25 से स्वर्ण पदक जीत लिया।

महाद्वीपीय प्रतियोगिता के इतिहास में महिला कबड्डी में यह भारत का तीसरा स्वर्ण पदक है।भारतीय महिला कबड्डी टीम ने 2010 गुआंगज़ौ और 2014 इंचियोन महाद्वीपीय प्रतियोगिताओं में स्वर्ण पदक जीते थे तथा 2018 जकार्ता खेलों में उपविजेता रही थी।चीनी ताइपे ने हांगझू में कबड्डी में 2018 जकार्ता के कांस्य को रजत में बदला है।(एजेंसी)<>

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

गंभीर दौर की शुरूआत, क्या कोच का था विराट और रोहित के इस्तीफे में हाथ?

सिर झुकाए कोहली ने रेल्वे के सांगवान पर बोल्ड होने के बाद ही बना लिया होगा संन्यास का मन (Video)

Fab Four में सबसे आगे थे विराट, जानें कैसे 5 साल में चले गए सबसे पीछे

टेस्ट क्रिकेट से रोहित शर्मा और विराट कोहली का संन्यास: भारतीय टीम पर कितना असर पड़ेगा?

टेस्ट टीम में रोहित शर्मा विराट कोहली की जगह भर सकते हैं यह 5 युवा चेहरे

अगला लेख