Biodata Maker

Asian Games में नीरज चोपड़ा ने जीता गोल्ड मेडल, किशोर जेना को मिला सिल्वर

Webdunia
बुधवार, 4 अक्टूबर 2023 (18:12 IST)
एशियाई खेलों में जैवलिन थ्रो में  नीरज चोपड़ा ने रिकॉर्ड 88.88 मीटर के थ्रो के साथ स्वर्ण पदक अपने नाम कर लिया। इसके अलावा भारत के लिए एक और खुशखबरी आई जब किशोर जेना ने भी 87.54 के थ्रो से रजत पदक जीता।

पांचवे प्रयास में नीरज चोपड़ा ने अपने एशियाई स्वर्ण पदक का बचाव कर ही लिया। उन्होंने 88.88 मीटर दूर भाला फेंक दिया। इस पूरी स्पर्धा में बस दो भारतीय खिलाड़ियों के बीच ही मुकाबला चला। हालांकि तीसरा मेडल जापानी खिलाड़ी के हक में गया।

भारत के ही दो खिलाड़ियों में चलता रहा मुकाबला

ओलंपिक स्पोर्ट्स पार्क मेन स्टेडियम में आयोजित इवेंट स्थल पर तकनीकी समस्याओं के कारण नीरज चोपड़ा का पहला थ्रो रद्द कर दिया गया था। उसके बाद उन्होंने अपना पहला थ्रो दोबारा फेंका। नीरज चोपड़ा ने अपने चौथे प्रयास के साथ सीजन का सर्वश्रेष्ठ 88.88 मीटर थ्रो करते हुए एक नया रिकॉर्ड अपने नाम किया। भारतीय भाला फेंक खिलाड़ी ने जकार्ता 2018 में स्वर्ण पदक जीता था और महाद्वीपीय प्रतियोगिता में यह भारतीय भाला फेंक खिलाड़ी का दूसरा स्वर्ण पदक था।

वहीं, किशोर कुमार जेना ने न केवल हांगझोऊ में अपना पहला बड़ा अंतरराष्ट्रीय पदक जीता, बल्कि उसी दिन वह एक बार नहीं बल्कि दो बार अपना व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन भी किया। जेना भाला फेंक स्टैंडिंग में कुछ समय के लिए नीरज से आगे थे। किशोर अपने तीसरे थ्रो के साथ (86.77 मीटर) इस साल की शुरुआत में बुडापेस्ट विश्व चैंपियनशिप में अपने पिछले व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ (84.77 मीटर) थ्रो को पार कर लिया। वहीं, अपने चौथे थ्रो में उन्होंने और सुधार करते हुए 87.54 मीटर का थ्रो फेंका। इसके साथ ही उन्होंने एशियन गेम्स 2023 में रजत पदक जीता।

इसके अलावा जापान के रोडरिक जेनकी डीन ने 82.68 मीटर के साथ कांस्य पदक जीता, जिसे उन्होंने अपने पांचवें थ्रो में हासिल किया।<>

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

14 साल के वैभव सूर्यवंशी बने बिहार रणजी टीम के उपकप्तान

23 साल के हर्षित राणा पर झूठे आरोप लगाना शर्मनाक, गंभीर का श्रीकांत पर पलटवार

इंडोनेशिया से हारने के बाद भी भारत को BWF विश्व जूनियर मिश्रित टीम चैंपियनशिप में मिला एतिहासिक कांस्य पदक

स्मृति मंधाना ने एक साल में 1,000 रन बनाकर इतिहास रचा, वनडे में 5,000 का आंकड़ा पार किया

ग्लेन मैक्सवेल हमेशा बने हैं इस भारतीय स्पिनर के शिकार, अब BBL में होगा मुकाबला

अगला लेख