Exit polls 2021 : तमिलनाडु में DMK, केरल में LDF, पुडुचेरी में BJP

Webdunia
गुरुवार, 29 अप्रैल 2021 (22:15 IST)
नई दिल्ली। एक्जिट पोल के अनुमानों पर भरोसा करें तो इस बार तमिलनाडु और पुडुचेरी में सत्ता परिवर्तन तय है, जबकि केरल में एक बार फिर एलडीएफ की वापसी हो रही है। 
ALSO READ: Exit Poll 2021 : बंगाल में TMC का पलड़ा भारी, ममता दीदी कर सकती हैं वापसी
एक्जिट पोल के अनुमानों के मुताबिक तमिलनाडु में ऑल इंडिया अन्नाद्रमुक मुनेत्र कषगम (एआईएडीएमके) सत्ता से बाहर जा सकती है और एक दशक के बाद द्रविड़ मुनेत्र कषगम (डीएमके) सत्ता में वापसी कर सकती है।

कुछ चुनावी सर्वेक्षणों के मुताबिक पुडुचेरी में कांग्रेस के हाथ से सत्ता से जा सकती है। इंडिया टुडे-एक्सिस के मुताबिक तमिलनाडु में डीएमके 185 सीटों पर जीत हासिल कर सकती है, जबकि सत्तारूढ़ एआईएडीएमके 46 सीटों पर सिमट सकती है।

यहां भाजपा एआईएडीएमके के साथ जबकि कांग्रेस का डीएमके के साथ गठबंधन है। एबीपी-सीवोटर के मुताबिक डीएमके 166 और एआईएडीएमके 64 सीटें जीत सकती है। रिपब्लिक और टुडे चाणक्य के सर्वे में भी डीएमके को बढ़त दर्शाई गई है। 
ALSO READ: Exit Poll 2021: एक्जिट पोल का अनुमान, असम में फिर सत्ता में वापसी कर सकती है BJP
केरल में वाम लोकतांत्रिक मोर्चा की सरकार के फिर से सत्ता में लौटने का अनुमान जताया गया है। टाइम्स नाउ-सी वोटर एक्जिट पोल के मुताबिक एलडीएफ को 74, जबकि यूडीएफ को 65 सीटें हासिल हो सकती हैं। रिपब्लिक के पोल में एलडीएफ 76, जबकि यूडीएफ को 61 सीटें मिल सकती हैं। यहां 3 सीटें एनडीए के खाते में भी जाने का अनुमान जताया गया है। 
 
पुडुचेरी में सत्ता परिवर्तन होने का अनुमान है। यहां सत्तारूढ़ यूपीए 12 सीटों पर सिमट सकती है, जबकि एनडीए 18 सीटें हासिल कर इस केन्द्र शासित प्रदेश में सत्ता हासिल कर सकता है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

PM मोदी को पसंद आया खुद का डांस, एक्स पर किया कमेंट

राहुल गांधी ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को लिखा खुला पत्र, पढ़िए क्या सलाह दी

PM मोदी ने संविधान को बदलने और खत्म करने का मन बना लिया : राहुल गांधी

LG ने अरविंद केजरीवाल के खिलाफ की NIA जांच की सिफारिश, खालिस्तानी संगठन से पैसा लेने का आरोप

Lok Sabha Elections 2024: क्या वाकई 2 चरणों में कम हुई वोटिंग, SBI की Research रिपोर्ट में सामने आया सच

PM मोदी को पसंद आया खुद का डांस, एक्स पर किया कमेंट

इंदौर : भीषण गर्मी में इस तरह करें पालतू पशुओं की देखभाल, पशु चिकित्सा विभाग ने जारी की एडवाइजरी

राहुल गांधी ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को लिखा खुला पत्र, पढ़िए क्या सलाह दी

PM मोदी ने संविधान को बदलने और खत्म करने का मन बना लिया : राहुल गांधी

96,317 करोड़ की स्पेक्ट्रम नीलामी 6 जून से, Jio, Airtel, Vodafone Idea होगी शामिल

अगला लेख