Hanuman Chalisa

असम में राजनाथ बोले, कम हुआ आतंकवाद और उग्रवाद, राज्य प्रगति के पथ पर

Webdunia
रविवार, 14 मार्च 2021 (15:32 IST)
विश्वनाथ। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रविवार को कहा कि असम में आतंकवाद एवं उग्रवाद कम हुआ है जिससे सरकार की विकास गतिविधियों को गति मिली है। उन्होंने एक चुनाव रैली को संबोधित करते हुए कहा कि असम में शांति लौटी है और राज्य में गत 5 साल के भाजपा शासन के दौरान दर्जनों उग्रवादी संगठनों ने हथियार डाले हैं।
 
उन्होंने कहा कि जब मुझसे विश्वनाथ आने को कहा गया तो वर्ष 2014 में हुई आदिवासियों के नरसंहार की घटना मेरे दिमाग में आई लेकिन अब हालात सुधर गए हैं। इलाके में शांति बहाल होने से बेहतर और कोई खबर नहीं हो सकती।
 
आदिवासियों की हत्या की घटना के समय गृह मंत्री रहे राजनाथ सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्ष 2014 में जब कार्यभार संभाला तो केंद्र ने आतंकवाद और उग्रवाद को खत्म करने का बीड़ा उठाया। उन्होंने कहा कि असम के हालात में बहुत सुधार आया है। राज्य प्रगति के पथ पर है।
 
रक्षा मंत्री ने कहा कि भाजपा नीत सरकार ने भारत-बांग्लादेश सीमा के बड़े हिस्से को सील किया है और नदी सीमा वाले इलाके में इलेक्ट्रानिक निगरानी की व्यवस्था की है।
 
उन्होंने कहा कि हमने धुबरी से लगती अंतरराष्ट्रीय सीमा सील की है और जो थोड़ा हिस्सा बिना तारबंदी के रह गया है उसे भी भाजपा के असम की सत्ता में आने के बाद पूरी तरह सील किया जाएगा।
 
रक्षा मंत्री विश्वनाथ सीट से मौजूदा भाजपा विधायक प्रमोद बोरठाकुर के लिए प्रचार कर रहे थे जिनका सीधा मुकाबला कांग्रेस प्रत्याशी अंजन बोरा से है। इस सीट पर 27 मार्च को विधानसभा चुनाव के पहले चरण में मतदान होगा। (भाषा) 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

नई धमकी! अब दुनिया के इंटरनेट कनेक्शन पर खतरा, आखिर चाहता क्या है ईरान

NEET UG paper Leak में कौन है केमिस्ट्री टीचर 'M Sir', CBI ने किया गिरफ्तार

8000 सैनिक, 16 फाइटर जेट, मध्यस्थता की आड़ में कौनसा गेम खेल रहा Pakistan? US और ईरान के साथ विश्वासघात

मानसून की एंट्री के बीच उत्तर भारत में भीषण गर्मी का टॉर्चर! बांदा सबसे गर्म, इन राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट

'सड़कें चलने के लिए हैं, नमाज के लिए नहीं': सीएम योगी आदित्यनाथ की सख्त चेतावनी, कहा- प्यार से मानो, वरना दूसरा तरीका भी है

सभी देखें

नवीनतम

आईजीआरएस बना जनता की आवाज, योगी सरकार में शिकायतों का तेज निस्तारण

यूपी में 4.24 करोड़ छात्रों की डिजिटल ट्रैकिंग व्यवस्था को मजबूत कर रही है योगी सरकार

Suvendu Adhikari : बंगाल में मौलवी-पुजारियों का मानदेय बंद, ममता सरकार के भ्रष्टाचार की होगी जांच, महिलाओं को मिलेंगे 3000 रुपए महीना, CM शुभेंदु के बड़े फैसले

यूपी में नायब तहसीलदार पद पर सर्वाधिक 258 युवा हुए चयनित

जो यूपी में सफल, वह हर जगह सफल, CM योगी ने बढ़ाया नवचयनितों का उत्साह

अगला लेख