तीन राज्यों में पुराने सीएम संभालेंगे कुर्सी, मंत्रियों के चेहरे होंगे नए

Webdunia
गुरुवार, 17 मार्च 2022 (08:35 IST)
विधानसभा चुनाव में जीत के बाद कुछ राज्य ऐसे हैं, जहां मुख्यमंत्री वही होंगे, जबकि मंत्रियों के चेहरे नए होंगे। बता दें कि हाल में पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव में भाजपा ने चार राज्यों में प्रचंड जीत हासिल की।

अब पार्टी इनमें से तीन राज्यों में दोबारा पुराने मुख्यमंत्रियों को मौका देने जा रही है। हालांकि उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अपनी सीट हार गए थे। इसलिए उत्तराखंड में मुख्यमंत्री बदलने की तैयारी है।

पार्टी के सूत्रों ने कहा कि उत्तर प्रदेश के बारे में कोई शंका नहीं है कि योगी आदित्यनाथ ही दोबारा मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। वहीं मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बिरेन सिंह और गोवा के सीएम प्रमोद सावंत भी दोबारा अपनी कुर्सी संभालेंगे।

बुधवार को दिल्ली में हुई  बैठक में सावंत और सिंह दोनों ही पहंचे थे। इस बैठक में गृह मंत्री अित शाह, पीएम मोदी, पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा और भी कई नेता मौजूद थे। पार्टी ने उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के लिए परिवेक्षक नियुक्त कर दिए हैं।

ये अमित शाह औऱ राजनाथ सिंह की निगरानी में काम करेंगे। हालांकि कहा जा रहा है कि 20 मार्च के बाद ही स रकार बनाने की कवायद शुरू होगी।

हाल में हुई बैठकों को लेकर पार्टी के नेताओं से जब सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि यह एक तरह से समीक्षा बैठक थी जिसमें जीतने वाले कैंडिडेट्स का फीडबैक भी लिया गया है। उन्होंने कहा कि इस बार मंत्रिमंडल में बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

महाराष्ट्र में कौनसी पार्टी असली और कौनसी नकली, भ्रमित हुआ मतदाता

Prajwal Revanna : यौन उत्पीड़न मामले में JDS सांसद प्रज्वल रेवन्ना पर एक्शन, पार्टी से कर दिए गए सस्पेंड

क्या इस्लाम न मानने वालों पर शरिया कानून लागू होगा, महिला की याचिका पर केंद्र व केरल सरकार को SC का नोटिस

MP कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी और MLA विक्रांत भूरिया पर पास्को एक्ट में FIR दर्ज

टूड्रो के सामने लगे खालिस्तान जिंदाबाद के नारे, भारत ने राजदूत को किया तलब

MCD महापौर मामले में AAP ने खटखटाया सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा

भूपेंद्र पटेल सरकार में मंत्रालयों का बंटवारा, हर्ष संघवी को गृह और कनुभाई देसाई को मिला वित्त विभाग, जानिए किसे कौनसा मंत्रालय मिला

भूपेन्द्र पटेल दूसरी बार बने गुजरात के मुख्‍यमंत्री, एक महिला मंत्री ने भी ली शपथ

Gujarat : गांधीनगर में कल भूपेंद्र पटेल का शपथ ग्रहण, PM मोदी भी रहेंगे मौजूद, ये विधायक ले सकते हैं मंत्री पद की शपथ

हिमाचल में प्रतिभा सिंह के 'हाथ' से कैसे फिसल गई CM की कुर्सी?

अगला लेख