वर्ष 2013 में आने वाले शुभ मुहूर्त

2013 में हैं 100 से अधिक शुभ मुहूर्त

Webdunia
वर्षभर होंगे विवाह, यज्ञोपवीत, गृहप्रवेश व वास्तु पूजा के मांगलिक कार्य

FILE

2013 में 17 जनवरी से मांगलिक कार्यों का शुभारंभ हो गया है। इस वर्ष सौ से अधिक शुभ मुहूर्त हैं। जिनमें विवाह, यज्ञोपवीत, चौलकर्म, गृह आरंभ, वास्तु पूजा जैसे मांगलिक कार्य किए जा सकेंगे।

14 जनवरी, मकर संक्रांति से सूर्य देव उत्तरायण हो गए हैं। सूर्य के उत्तरायण काल में छ: मासपर्यंत किए जाने वाले शुभ कार्यों में भगवान की विशेष कृपा होती है। इसी अवधि में वसंत पंचमी, शिवरात्रि, अक्षय तृतीया तथा भड़ली नवमी जैसे अबूझ मुहूर्त भी आते हैं। चार्तुमास के बाद देव प्रबोधिनी एकादशी से पुनः मांगलिक कार्यों का प्रारंभ हो जाता है।

सालभ र में आने वाले शुभ विवाह मुहूर्त :- जनवरी -17, 23, 30, 31। फरवरी -1, 4, 5, 6, 7। मार्च-मीन संक्रांति के कारण मुहूर्त नहीं। अप्रैल -29। मई -11, 12, 13, 18, 20, 21, 26, 27, 28। जून- 2 इसके बाद गुरु तारा अस्त होगा।
जुलाई -11, 13। नवंबर -13 देव प्रबोधिनी एकादशी अबूझ मुहूर्त, 18, 19, 20, 25, 28, 29। दिसंबर- 6, 10 तारीखों पर विवाह शुभ रहेगा।

यज्ञोपवीत :- जनवरी- 16, 23, अप्रैल- 29, मई- 12, 13, 15, 20, 22, 27, 29।

FILE
गृह आरंभ मुहूर्त :- जनवरी- 31, मई- 20, 23, 25, 29, नवंबर- 14।

गृह प्रवेश (वास्तु पूजा) :- जनवरी- 17, 18, 23, फरवरी 8, मई- 11, 16, 20, 22, 23, जून- 3, अगस्त- 1, 2, 3, 12, अक्टूबर- 31, नवंबर- 9, 14, 15, 29, 30

चौलकर्म (मुंडन) :- जनवरी- 18, 24, फरवरी- 1, 6, मई- 7, 12, 13, 15, 21, 26।

देव प्रतिष्ठा (सात्विक देव) :- जनवरी- 17, 18, 27, 31, फरवरी- 1, मई 2, 6, 12, 13, 15, 16, 20, 22, 23, 25, 29, जून- 3, जुलाई- (उग्रदेव प्रतिष्ठा) 10, 15, 29, अगस्त- 11, 12, 19, सितंबर- 8, अक्टूबर- 9,12, 23, 31।

वेबदुनिया पर पढ़ें

Show comments

ज़रूर पढ़ें

क्या मुगलों का संपूर्ण भारत पर राज था और क्या अंग्रेजों ने मुगलों से सत्ता छीनी थी?

Parshuram jayanti 2024 : भगवान परशुराम जयंती पर कैसे करें उनकी पूजा?

धरती पर कब आएगा सौर तूफान, हो सकते हैं 10 बड़े भयानक नुकसान

घर के पूजा घर में सुबह और शाम को कितने बजे तक दीया जलाना चाहिए?

100 साल के बाद शश और गजकेसरी योग, 3 राशियों के लिए राजयोग की शुरुआत

सभी देखें

नवीनतम

Aaj Ka Rashifal: आज किसे मिलेंगे धनलाभ के अवसर, जानें 07 मई का राशिफल

07 मई 2024 : आपका जन्मदिन

07 मई 2024, मंगलवार के शुभ मुहूर्त

ChaturSagar Yog : चतुरसागर योग क्या होता है, जातक बन सकता है विश्व प्रसिद्ध

Akshaya-tritiya 2024: अक्षय तृतीया के दिन क्या करते हैं?