वर्ष 2013 में बनेगा राजनीति का नया समीकरण...

आएगा बदलाव देश की राजनीति में

पं. अशोक पँवार 'मयंक'
FILE

नववर्ष की सुबह एक नई ताजगी के साथ नया उत्साह लेकर ग्रहों की स्थितियां बनी हुई है। ग्रहों का इशारा भी राजनीति में बदलाव का रहेगा। हमेशा की तरह सुबह धनु लग्न व कन्या नवांश के साथ चंद्र कर्क राशि में होकर बुध के नक्षत्र आश्लेषा में चौथे चरण में है। वहीं सूर्य के साथ होने से बुधादित्य योग भी बनता है।

लग्न का स्वामी इस बार वृषभ राशि में होकर केतु के साथ षष्ट भाव में होने से वर्तमान सरकार के सामने कठिनाइयों भरा समय रहेगा। लग्न व सुख जो जनता भाव के साथ घरेलू मामलों से संबंधित परेशानियां भी देगा।

आगामी समय सरकार के लिए परेशानियों के साथ बदलाव का भी रहेगा। भाग्य साथ देगा लेकिन लग्न का स्वामी वक्री होकर शुक्र की राशि वृषभ में षष्ट भाव में होने से स्वयं के कारण सरकार गिरती नजर आएगी।

FILE
इस समय अग्नि तत्व, पृथ्वी तत्व, जल तत्व ठीक है, लेकिन चलायमान तत्व वायु कमजोर होने से प्रभाव में कमी रहेगी। शनि की सूर्य पर शत्रु दृष्टि लग्न पर होने से कुछ राजनीति के मुखियाओं को भी परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। पंचम भाव व व्यय द्वादश भाव का स्वामी धन, वाणी भाव में उच्च का है वहीं पंचम भाव पर स्वदृष्टि पड़ने से अपने दिमाग व बुद्धि कौशल का सरकार उपयोग कर काफी हद तक अपने उद्देश्य में सफल भी रहेगी।

आर्थिक दृष्टि से देखा जाए तो यह वर्ष आय के मामलों में ठीक रहेगा लेकिन आय भाव का स्वामी व्यय में शुक्र के होने से खर्च भी बढ़ेगा। कुछ ऐसे कांड भी सामने आएंगे जिससे धन का दुरुपयोग सामने आएगा। जहां धन का मालिक शनि उच्च का है, वहीं धन भाव में मंगल भी उच्च का है। इस कारण धन की स्थिति इस वर्ष ठीक ही कहीं जा सकती है।

Show comments

Angarak Yog: मंगल राहु की युति से बना अंगारक योग, कोई हो जाएगा कंगाल और कोई मालामाल

Akshaya tritiya 2024: अक्षय तृतीया पर घटी थी ये 10 पौराणिक घटनाएं

नरेंद्र मोदी के सितारे 2028 तक बुलंद, भाजपा की सीटें हो सकती हैं 320 के पार

Parashurama jayanti 2024: भगवान परशुराम जयंती कब है, जानें पूजा का शुभ मुहूर्त

Nautapa 2024 date: कब से लगने वाला है नौतपा, बारिश अच्‍छी होगी या नहीं?

Shukra aditya yoga 2024: शुक्रादित्य राजयोग से 4 राशियों को होगा बेहद फायदा

गंगा सप्तमी का व्रत कब रखा जाएगा, जानें पूजा के शुभ मुहूर्त

Angarak Yog: मंगल राहु की युति से बना अंगारक योग, कोई हो जाएगा कंगाल और कोई मालामाल

मई में कब रखा जाएगा पहला प्रदोष व्रत, जानिए पूजा के मुहूर्त और महत्व

Aaj Ka Rashifal: किसके लिए लाभदायी रहेगा 02 मई 2024 का दिन, पढ़ें 12 राशियां