धनु राशि और वर्ष 2013

धनु राशि और वर्ष 2013 का भविष्यफल

पं. अशोक पँवार 'मयंक'
FILE

धन ु- इ स राशि व लग्न वालों का स्वामी गुरु है। अग्नि तत्व प्रधान होने से इनमें साहस, महत्वाकांक्षा, ईमानदारी, कार्य के प्रति सजगता, संगठन प्रियता होती है। यह जातक प्रशासनिक क्षेत्र में दक्ष होते हैं। गुरु की स्थिति पर अन्य बातें निर्भर करती हैं।

शुभ रत्न- पुखराज शुभ रंग- पीला।

सेहत- स्वास्थ्य की दृष्टि से यह वर्ष ठीक रहेगा। कभी-कभी खानपान की गड़बडी से विपरीत असर भी देखने को मिल सकता है। अतः सावधानी बरतें।

दांपत्य जीवन- परिवारिक मामलों में मिलीजुली स्थिति का वातावरण रहेगा। वर्ष मध्य तक समाधान भी मिलेगा। शुभ कार्य हो सकते हैं। दांपत्य जीवन में सुखद वातावरण रहेगा।

व्यवसाय- व्यापार-व्यवसाय से जुड़े व्यक्ति इस वर्ष कुछ नवीन कार्य योजनाओं में सफलता पा सकते हैं। व्यापार-व्यवसाय की स्थिति पहले से मजबूत होगी।

नौकरीपेशा- नौकरीपेशा व्यक्ति भी अपने कार्य में सहयोग के साथ प्रगति पाएंगे। बेरोजगार, रोजगार हेतु प्रयास करें तो सफल होंगे। उन्नति के योग भी हैं।

आर्थिक स्थिति- आर्थिक मामलों में यह वर्ष बेहद प्रगति का रहेगा। आप अपने कार्य क्षेत्र में मजबती लाएं तब ही धन संबंधी समस्याओं का समाधान निकलेगा।

शत्रु पक्ष- शत्रु पक्ष के मामलों में विशेष सतर्कता की जरूरत है। किसी भी कार्य में लापरवाही नुकसानप्रद रह सकती है। कोर्ट विषयक मामलों में ध्यान रखें।

नए साल में धनु राशि के सितारे


नए साल में धनु राशि के सितारे

जनवरी- यह मास सबसे अनुकूल है। जितने भी महत्वपूर्ण कार्य हैं अवश्य निपटा लें। स्वास्थ्य ठीक रहेगा, शत्रु पक्ष प्रभावहीन होंगे। आर्थिक प्रयासों में सफलता मिलेगी। कुटुंब के व्यक्ति का सहयोग मिलेगा।

फरवरी- धन के मामलों में यह मास सुखद कहा जा सकता है। वॉकचातुर्य से कार्य में सफलता पाएंगे। शत्रु वर्ग पर कुशलता काम आएगी। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। संतान से प्रसन्नता रहेगी।

मार्च- विद्यार्थी वर्ग व प्रतियोगी परीक्षा दे रहे युवक-युवतियां सफलता पाएंगे। संतान पक्ष से प्रसन्नता रहेगी। शत्रु वर्ग प्रभावहीन होंगे। नौकरीपेशा के लिए समय सुखद रहेगा। सोचे कार्य होंगे।

अप्रैल- आर्थिक मामलों में मिलीजुली स्थिति रहेगी। जोखिम के कार्य से बचना होगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। संतान पक्ष के कार्य में व्यस्तता रहेगी व खर्च भी होगा। पारिवारिक मामलों में सहयोग देना होगा।

मई- समय सुधारवादी रहेगा। पिछली परेशानियों से निजात पाएंगे। स्वास्थ्य की दृष्टि से समय उत्तम है। मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। व्यापार-व्यवसाय में समय ठीक रहेगा। मेहनत का फल मिलेगा।

जून- इच्छित कार्य बन जाने से प्रसन्नता रहेगी। महत्वपूर्ण कार्य होंगे। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। शत्रु वर्ग प्रभावहीन होंगे। व्यापार व्यवसाय में समय उत्तम रहेगा। नौकरीपेशा लाभान्वित होंगे।

जुलाई- दैनिक व्यवसाय में सावधानी रखना होगी। स्त्री पक्ष के स्वास्थ्य में गड़बड़ी हो सकती है। प्रभाव में वृद्धि होगी। नौकरीपेशा संभल कर चलें। आर्थिक सावधानी रखें।

अगस्त- दांपत्य जीवन में मधुर वातावरण रहेगा। व्यापार के कार्य से बाहर जाना पड़ सकता है। नौकरीपेशा व्यक्ति भी सहयोग पाएंगे। आर्थिक प्रयासों में सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य ठीक रहेगा।

सितंबर- समय अनुकूल होने से कार्य में तेजी आएगी। मन प्रसन्न रहेगा। भाग्योन्नति के ‍लिए समय ठीक है। व्यापार-व्यवसाय में प्रगतिपूर्ण वातावरण रहेगा। सोचे कार्य समय पर होंगे। स्त्री पक्ष से लाभ होगा।

अक्टूबर- समय का सदुपयोग कर भरपूर लाभ पाने में समर्थ होंगे। व्यापार-व्यवसाय में उन्नति के साथ लाभ रहेगा। पारिवारिक समय सुखद रहेगा। शुभ समाचार मिलेगा। मांगलिक कार्य हो सकते हैं।

नवंबर- समय का ध्यान रखकर कार्य करें। भागदौड़ अधिक रहेगी। महत्वपूर्ण कार्य में सावधानी से रखना होगा। व्यापार-व्यवसाय में सावधानी रखना होगी। संतान पक्ष से चिंता रह सकती है। बाहरी व्यक्तियों से लाभ मिलेगा।

दिसंबर- समय सुधारवादी रहेगा। मानसिक सुख-शांति रहेगी। पारिवारिक मामलों में सहयोग के साथ सुखद स्थिति पाएंगे। महत्वपूर्ण कार्य बनेंगे। व्यापार-व्यवसाय में सुधारजनक स्थिति रहेगी ।
Show comments

Mahabharat Mosul War : मौसुल के युद्ध में बच गए यदुवंशियों ने पश्चिम के देशों में जाकर क्या किया?

History of Lord Vishnu: भगवान विष्णु का इतिहास जानें

पूजा किस प्रकार से की जाती है, जानिए पूजन की विधि

Mata Vaishno Devi: वैष्णो देवी मंदिर में जाने के लिए कैसे होता है रजिस्ट्रेशन, कितने दिन पहले लेना होता है टोकन

Hanuman chalisa: यदि इस तरह से पढ़ते हैं हनुमान चालीसा तो इसका नहीं मिलेगा लाभ

Bada Mangal 2024 : जानें कब-कब रहेगा बड़ा मंगल, कर लिया इस दिन व्रत तो भाग्य बदल जाएगा

Tulsi : तुलसी के पास लगाएं ये तीन पौधे, जीवनभर घर में आएगा धन, मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहेगी

Jyeshtha month 2024: ज्येष्ठ माह के व्रत एवं त्योहारों की लिस्ट

Astro prediction: 18 जून को होगी बड़ी घटना, सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है भविष्यवाणी

Aaj Ka Rashifal: आज किन राशियों को मिलेगा दिन की शुभता का लाभ, पढ़ें 24 मई का भविष्यफल