मीन राशि और वर्ष 2013

पं. अशोक पँवार 'मयंक'
FILE

मीन- इस राशि व लग्न वालों का स्वामी गुरु है। गुरु सौम्य होते हैं। ऐसे जातक सुन्दर, स्वस्थ, आकर्षक व्यक्तित्व के धनी होते हैं। ईमानदार होने के साथ कार्य कुशल भी होते हैं। इनकी मित्रता सदैव उत्तम रहती है। गुरु अगर नीच का होगा तो इनमें आस्था का अभाव रहता है।

शुभ रत्न- पुखराज शुभ रंग- केसरिया।

सेहत- स्वास्थ्य के मामलों में यह वर्ष ठीक ही रहेगा। खानपान का समय पर ध्यान रखकर रखें। किसी भी कार्य में जल्दबाजी स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचा सकती है।

दांपत्य जीवन- पारिवारिक मामलों में समय अनुकूल रहेगा। शुभ समाचार भी मिल सकता है। घर के मामलों में नवीन कार्य भी बन सकते हैं।

व्यवसाय- व्यापार-व्यवसाय के मामलों में समय आप पर निर्भर करता है। जोखिम के कार्य से बचकर चलें। नवीन कार्य योजना करने से पहले किसी बड़े व समझदार की सलाह लें।

नौकरीपेशा- नौकरीपेशा व्यक्तियों के लिए समय मिलाजुला कहा जा सकता है। वर्ष मध्य तक कोई महत्वपूर्ण कार्य बन सकते हैं। वर्ष मध्य में नौकरी हेतु आवेदन कर लाभ पा सकते हैं।

आर्थिक स्थिति- धन संबंधी मामलों में समय ठीक कहा जा सकता है। आप जितनी अधिक मेहनत करेंगे, उतना अधिक लाभ पा सकते हैं।

शत्रु पक्ष- शत्रु पक्ष पर प्रभावशाली बने रहेंगे। कोर्ट कचहरी के मामलों में समय ठीक ही रहेगा। वाद-विवाद में आपकी जीत होगी, लेकिन लड़ाई झगड़े से बचें।

नए साल में मीन राशि के सितार े


नए साल में मीन राशि के सितार े

जनवरी- मानसिक सुख शांति का वातावरण रहेगा। सोचे कार्य समय पर पूरे होंगे। धन संबंधी मामलों में समय उत्तम रहेगा। पारिवारिक समय प्रसन्नतादायक रहेगा। शत्रु वर्ग प्रभावहीन होंगे।

फरवरी- अकस्मात धन लाभ के योग बन सकते हैं। भाग्योन्नति में समय ठीक रहेगा। वाणी के प्रभाव से विशेष कार्य भी बन सकते हैं। यात्रा में सावधानी रखना होगी। दांपत्य जीवन में मिलीजुली स्थिति रहेगी।

मार्च- यह मास आपके अनुरूप है अत: सभी महत्वपूर्ण कार्य में सफलता मिलेगी। व्यापार-व्यवसाय में सहयोग के साथ लाभजनक स्थिति रहेगी। नौकरीपेशा भी लाभान्वित होंगे। स्वास्थ्य ठीक रहेगा।

अप्रैल- जीवनसाथी के सहयोग से लाभन्वित होंगे। पारिवारिक मामलों में सावधानी रखना होगी। खर्च बढ़ सकता है। नौकरी पेशा कार्य के प्रति सजग रहकर चलें। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। वॉकचातुर्य से कार्य बन सकते हैं।

मई- संतान पक्ष की चिंता दूर होगी। लेखन कार्य में सफल होंगे। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। पराक्रम में वृद्धि होगी। मित्रों का सहयोग लाभकारी रहेगा। शत्रु वर्ग प्रभावहीन होंगे। धन की बचत के योग हैं।

जून- घर परिवार में सुखद स्थिति रहेगी। शुभ कार्य हो सकते हैं। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। शत्रु प्रभावहीन होंगे। व्यापार-व्यवसाय में सुखद स्थिति पाएंगे। नौकरीपेशा के लिए शुभ समाचार मिलेगा।

जुलाई- मकान भूमि संबंधित मामलों में अनुकूल स्थिति पाएंगे। मातृ पक्ष से चिंता दूर होगी। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। नौकरीपेशा व्यक्ति भी सुखद स्थिति पाएंगे। दांपत्य जीवन में मिलीजुली स्थिति रहेगी।

अगस्त- दैनिक व्यवसाय के मामलों में सावधानी रखना होगी। जीवनसाथी से चिंता रह सकती है। संतान पक्ष का सहयोग लाभकारी रहेगा। विद्यार्थी वर्ग सुखद स्थिति पाएंगे। आर्थिक सावधानी रखें।

सितंबर- जीवनसाथी के सहयोग से विशेष कार्य हो सकते हैं। दैनिक व्यवसाय में समय उत्तम रहेगा। पारिवारिक मामलों में समय सुखद कहा जा सकता है। अधिकारी वर्ग से सहयोग मिलेगा।

अक्टूबर- भाग्योन्नति में आ रही बाधा दूर होगी। शत्रु वर्ग परास्त होंगे। व्यापार-व्यवसाय में समय सुखद रहेगा। नौकरीपेशा व्यक्ति लाभान्वित होंगे। घर-परिवार में शुभ कार्य हो सकते हैं। मित्र से लाभ रहेगा।

नवंबर- किसी महत्वपूर्ण कार्य में सहयोग के साथ सफलता मिलेगी। नौकरीपेशा व्यक्ति सुखद स्थिति पाएंगे। पारिवारिक मामलों में सहयोग देना होगा। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।

दिसंबर- प्रभाव में वृद्धि होगी। व्यापार से जुड़े व्यक्ति अनुकूल स्थिति पाएंगे। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। कामकाज में मन लगेगा। आर्थिक प्रयासों में सफल होंगे। शत्रु प्रभावहीन होंगे। शुभ समाचार मिलेगा।
Show comments

Oldest religion in the world: दुनिया का सबसे पुराना धर्म कौनसा है?

Shukra Gochar : शुक्र करेंगे अपनी ही राशि में प्रवेश, 5 राशियों के लोग होने वाले हैं मालामाल

Mahabharat : महाभारत में जिन योद्धाओं ने नहीं लड़ा था कुरुक्षेत्र का युद्ध, वे अब लड़ेंगे चौथा महायुद्ध

Daan punya: यदि आप भी इस तरह से दान करते हैं तो कंगाल हो जाएंगे

Lakshmi prapti ke upay: माता लक्ष्मी को करना है प्रसन्न तो घर को इस तरह सजाकर रखें

Shani sade sati: कब और किस समय शुरू होगी इन 3 राशियों पर शनि की साढ़े साती?

Lakshmi prapti ke upay: माता लक्ष्मी को करना है प्रसन्न तो घर को इस तरह सजाकर रखें

Shukra Gochar : शुक्र करेंगे अपनी ही राशि में प्रवेश, 5 राशियों के लोग होने वाले हैं मालामाल

Mohini ekadashi 2024: मोहिनी एकादशी व्रत का प्रारंभ और पारण जानें

Lakshmi prapti ke achuk upay: यदि घर की महिला रोज ये काम करें तो घर में मां लक्ष्मी का होगा प्रवेश