मेष राशि : जानिए क्या लाया है नया साल आपके लिए

पं. अशोक पँवार 'मयंक'
मेष 2015 : जानिए कैसे बीतेगा आपका यह साल 
 

 
चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ 
 
मेष राशि वाले जातक मध्यम कद-काठी के होते हैं। इनमें साहस गजब का होता है। ये पुलिस, राजनीति व गुप्त मंत्रणाओं में अच्छी सफलता पाने वाले होते हैं। स्वभाव कुछ उग्र हो सकता है। मंगल उच्च या स्वराशि का हो तो जीवन में उत्तम सफलता अर्जित करते हैं।
 
जनवरी 
 
मेष राशिफल 2015 के अनुसार सभी राशियों की अपेक्षा नए वर्ष का प्रारंभ मेष राशि के जातकों के लिए अत्यंत शुभकारी होगा। गुरु, मंगल, राहु, केतु उच्च राशि में पंचमेश सूर्य, बुध के साथ भाग्य स्थान में हैं। ऐसी ग्रहों की स्थिति बहुत कम ही मिलती है अतः मेष राशि के जातकों के लिए यदि स्वास्थ्य का मामला छोड़ दें तो शुरुआत अत्यंत प्रभावशाली ढंग से होने वाली है। 
 
फरवरी 
 
इस महीने आपकी आय अत्यधिक बढ़ सकती है। यदि आप व्यापार के क्षेत्र में हैं तो नए अनुबंध बनाने और व्यापार के विस्तार में जबरदस्त सफलता मिलेगी। नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन के अवसर मिलेंगे, सरकारी क्षेत्र से या पिता से सहयोग अथवा पैतृक संपत्ति प्राप्त हो सकती है। 
 
मार्च 
 
यह महीना मिला-जुला रहेगा। परीक्षार्थियों के लिए अच्छा समय होगा। शत्रु परास्त होंगे, परंतु गुप्त शत्रु पैदा हो सकते हैं। भाग्य के भरोसे न रहें। मन और खर्चों पर नियंत्रण आवश्यक रहेगा अन्यथा आने वाले समय में परेशानी हो सकती है। आवेश में आने से बचें तथा वाहन सावधानी से चलाएं।
 
 

अप्रैल 
 
विपरीत लिंगी से नए संबंध बन सकते हैं। यह माह प्यार करने वालों के लिए अच्छा समय है, क्योंकि प्रेम में प्रगाढ़ता आएगी। यदि शादीशुदा हैं तो जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। परंतु इन सबके बावजूद सुख की कमी का एहसास होगा, क्योंकि आर्थिक विषमता रह सकती है।
 
मई 
 
यह मास सुखद रहने के साथ-साथ अच्छा समय व्यतीत होगा। आय, पद, प्रतिष्ठा सब कुछ प्राप्त होगी। इस समय, शत्रु परास्त होंगे, मुकदमे में जीत होगी। नौकरी में तरक्की और व्यापार करने वालों को जबरदस्त लाभ मिलेगा, नए व्यापार के अवसर मिलेंगे। धन की आवक अच्छी रहेगी। यात्रा सुखकारी एवं लाभदायक होगी। 
 
जून 
 
इस मास आपको परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। वाणी तथा क्रोध पर नियंत्रण रखें। स्वास्थ्य खराब हो सकता है, विशेषकर यदि उच्च रक्तचाप के पेशेंट हैं तो विशेष सावधानी बरतें। शत्रु प्रभावहीन होंगे, परंतु पीछा भी नहीं छोड़ेंगे। आय घट सकती है। घर की मरम्मत या किसी घरेलू काम में धन खर्च होगा। 
 
 

जुलाई 
 
स्वास्थ्य के प्रति विशेष सतर्क रहें। कोई शत्रु आपको हानि पहुंचा सकता है विशेषकर कोई अपना ही, जो मन ही मन आपसे शत्रुता रखता हो तथा उसे पहचानने और उससे सतर्क रहने की आवश्यकता रहेगी। कहीं अचानक न जाएं। वाहन चलाते समय तथा यात्रा के समय अत्यधिक सावधानी बरतें, हो सके तो अकेले यात्रा न करें। 
 
अगस्त 
 
प्रेमियों के लिए यह माह अच्छा रहेगा। कोई धार्मिक यात्रा भी हो सकती है। राजनीतिक क्षेत्र में सफलता या इससे लाभ, सरकारी विषयों में लाभ, पैतृक संपत्ति या पिता से लाभ का पूरा योग है। माता का स्वास्थ्य लंबे समय से खराब चल रहा है तो उनका विशेष ध्यान रखें।
 
सितंबर 
 
शिक्षा-प्रतियोगिता के क्षेत्र में उत्तम सफलता के योग हैं। संतान से सुख या संतान के द्वारा अत्यंत सुख का अनुभव करेंगे। आपको भी ज्ञान और सोचने-समझने तथा निर्णय लेने की क्षमता में अभूतपूर्व वृद्धि मिलेगी। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। चारों ओर खुशहाली का वातावरण बनेगा। 
 
 

अक्टूबर 
 
स्वास्थ्य और शत्रुओं से सावधानी बरतें, इसके अलावा यह मास उत्तम व्यतीत होगा। मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी, शिक्षा, प्रतियोगिता के मामलों में सफलता मिलेगी। कोई लंबे समय से रुका हुआ कार्य भी संपन्न हो सकता है। नया घर तथा वाहन खरीदने की संभावना प्रबल रहेगी। 
 
नवंबर 
 
यह मास ससुराल पक्ष से लाभ की प्रबल संभावना रहेगी, लेकिन जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद भी संभव रहेगा। युगल प्रेमियों के वैवाहिक जीवन में बंधने के लिए उत्तम समय है। पराक्रम और पुरुषार्थ में वृद्धि होगी, भाग्य भी पूरी तरह से साथ होगा। 
 
दिसंबर 
 
इस मास सावधानी बरतने का रहेगा। मां, पत्नी और अपने बच्चे के अलावा कम ही लोग साथ देंगे। अचानक हानि की आशंका बनेगी, शत्रु हावी हो सकते हैं। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा। व्यवसाय की सोच रहे हैं तो ठहर जाएं, क्योंकि यह माह इसके लिए उपयुक्त नहीं है, हानि की पूरी आशंका रहेगी। 
 
मेष राशि वालों के लिए विशेष-
 
मेष राशि वालों के लिए पूरे वर्षपर्यंत शनि अष्टम भाव में रहेंगे, साथ ही शनि की ढैया भी रहेगी। अतः स्वास्थ्य के प्रति अत्यधिक सावधानी बरतें। आपको सलाह है कि यदि उच्च रक्तचाप या दिल के मरीज हैं तो अत्यधिक सावधानी बरतें। विपरीत समय में अचानक नुकसान हो सकता है। विशेषकर यदि शनि या राहु की दशा-अंतर्दशा चल रही हो तो बहुत सावधानी अपेक्षित है। शनि की शांति हेतु तिल का तेल एक चम्मच कच्ची जमीन पर गिराएं।

 
Show comments

ज़रूर पढ़ें

बुध का मेष राशि में गोचर, 4 राशियों के रहेगा शुभ

मई 2025 का मासिक राशिफल: हर राशि के लिए विशेष भविष्यवाणियां

कब है वृषभ संक्रांति, क्या है इसका महत्व

चार धाम के लिए बिना रजिस्ट्रेशन जाने से तीर्थ यात्रियों को होंगी ये दिक्कतें, जानें पंजीकरण की पूरी प्रक्रिया

भारत के संबंध में बाबा वेंगा, नास्त्रेदमस और अच्युतानंद ने पहले ही बता दी थीं ये बातें

सभी देखें

नवीनतम

07 मई 2025 : आपका जन्मदिन

07 मई 2025, बुधवार के शुभ मुहूर्त

राहु और मंगल का षडाष्टक योग, 3 राशियों को रहना होगा सतर्क

राहु और मंगल का षडाष्टक योग, देश और दुनिया में 20 दिनों तक मचाएगा तबाही

महाभारत काल जैसी है इस वक्त ग्रह- नक्षत्रों की स्थिति, क्या होगा कुरुक्षेत्र जैसा युद्ध?