Hanuman Chalisa

कर्क राशि : जानिए क्या लाया है नया साल आपके लिए

पं. अशोक पँवार 'मयंक'
कर्क 2015 : जानिए कैसे बीतेगा आपका यह साल 


 
ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो  
 
कर्क राशि वाले जातक मध्यम कदकाठी के होते हुए गोल चेहरे वाले होते हैं। भावना प्रधान, कल्पनाशील, कवि, पत्रकार, सेल्समैन हो सकते हैं। इनका रंग कुछ खिलता हुआ होता है।
 
जनवरी 
 
कर्क राशि के जातकों के लिए इस वर्ष का प्रारंभ बहुत कुछ देने वाला होगा। गुरु, मंगल, राहू, केतु, चंद्रमा उच्च राशि में और गुरु, शुक्र, बुध व मंगल केंद्र में हैं। इस अदभुत योग के कारण आपको उत्तम लाभ होगा। पारिवारिक सुख, दांपत्य सुख, भौतिक सुख या यूं कहें चहुंओर आपके लिए अत्यंत सुखद रहेगा। 
 
फरवरी 
 
इस माह प्रतियोगिता में बैठ रहे हैं तो परिश्रम अधिक करना होगा। आर्थिक स्थिति सुधारने के लिए भी आपको परिश्रम करना पड़ेगा। स्वास्थ्य का अत्यधिक ध्यान रखें, विशेषकर अपने पेट और कमर के निचले हिस्से का। आपकी बुद्धि व अपनी वाकपटुता के बल पर आप अपनी समस्याओं से निकलने में सफल होंगे।
 
मार्च 
 
इस मास भाग्य और पुरुषार्थ के बल पर आप खूब आर्थिक उन्नति पाएंगे। नौकरी में हैं तो तरक्की और अच्छी जगह ट्रांसफर संभव है। शत्रु टिक नहीं पाएगा, फिर भी आपको अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा। प्रेमीजनों के लिए भी यह अच्छा समय है। 
 
 

अप्रैल 
 
इस माह समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। संतान से थोड़ा कष्ट मिल सकता है या उनके कारण मानसिक परेशानी हो सकती है, फिर भी शिक्षा-प्रतियोगिता में अच्छी सफलता मिलेगी। धार्मिक यात्रा या परिवार में कोई धार्मिक कृत्य हो सकता है। 
 
मई 
 
यह माह अत्यधिक अच्छा बीतेगा। आय एक से अधिक स्रोतों से होगी। यदि आपकी कुंडली में जन्म के समय ग्रहों की स्थिति अच्छी है और दशा भी अच्छी चल रही है तो लक्ष्मी छप्पर फाड़कर बरसेंगी अर्थात बहुत धन आने की संभावना है। राजनीतिक क्षेत्र के लोगों को महत्वपूर्ण पद प्राप्त हो सकता है। 
 
जून 
 
इस माह व्यापार में लाभ और नौकरी में उन्नति के योग हैं। मामा पक्ष और ससुराल पक्ष से अचानक सहयोग मिलने का योग बनेगा। भाग्य तेज रहेगा। शिक्षा-प्रतियोगिता में हिस्सा ले रहे छात्रों के लिए यह अच्छा और उपलब्धिभरा महीना रहेगा। 
 
 

जुलाई 
 
इस माह खर्च की अपेक्षा आय कम होगी। मानसिक तनाव, पारिवारिक तनाव और किसी कार्यवश बदनामी का भय भी हो सकता है। यदि दशाएं भी प्रतिकूल हैं तो सावधानी बरतें। अपने भाई-बहनों के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। जीवनसाथी से मनमुटाव हो सकता है। 
 
अगस्त 
 
इस माह मन विचलित रहेगा, वाणी पर नियंत्रण रखकर चलें। वैसे इस माह आय बढ़ेगी और नए कार्यों के अवसर भी प्राप्त होंगे, परंतु आपकी बातों से आपको नुकसान हो सकता है अतः सोच-समझकर बोलें। पिता या आपके उच्चाधिकारियों का सहयोग मिलेगा, जीवनसाथी का भी भरपूर सहयोग मिलेगा। 
 
सितंबर 
 
इस माह जीवनसाथी का भरपूर प्यार और सहयोग मिलेगा। खर्च थोड़ा सोच-समझकर करें। वैसे आमदनी भी पिछले महीने से अच्छी रहेगी। बुद्धि बल से काम निकालने में सफल होंगे, भाग्य भी खूब साथ देगा। कुल मिलाकर यह एक अच्छा और सुखद माह व्यतीत होगा।
 
 

अक्टूबर 
 
इस मास सोच में नेगेटिव रहेगी जिसके कारण काम पर असर पड़ेगा और परिणामस्वरूप आय में कमी, व्यापार में नुकसान हो सकता है। नए अवसर रुकेंगे, नए कार्य में हाथ डालेंगे तो सफलता बहुत मुश्किल से मिलेगी। मन अशांत रहेगा, वाणी और आवेग पर नियंत्रण करें, किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। 
 
नवंबर 
 
इस मास पिता और उच्चाधिकारीयों से बहुत लाभ होगा। पारिवारिक सुख में वृद्धि होगी और घरु खर्च भी होगा। अत्यधिक उत्साह से बचें। मां के स्वास्थ्य की चिंता हो सकती है या उनके ऊपर धन खर्च होगा। संतान के कारण चिंता बनी रहेगी। अनावश्यक यात्रा करनी पड़ सकती है। 
 
दिसंबर 
 
इस माह विषम परिस्थितियों के बावजूद थोड़े सुख का अनुभव होगा, विशेषकर माता और जीवनसाथी के कारण। शिक्षा के क्षेत्र में सफलता के लिए अधिक परिश्रम करना पड़ेगा। भाई-बहनों तथा करीबी मित्रों से विवाद हो सकता है। नए कार्यों में हाथ न डालें। यात्रा से भी दूर रहें विशेषकर माह के पहले पक्ष में।
 
कर्क राशि वालों के लिए विशेष-
 
कर्क राशि के अनुसार जातकों के लिए पूरे वर्ष राहू तृतीय भाव में और केतु नवम भाव में रहेंगे अतः भाग्य में अचानक उतार-चढ़ाव संभव है। भगवान गणेश का नियमित ध्यान और पूजा करें, साथ ही राहू की शांति के लिए पक्षियों को दाना तथा गाय को हरा चारा खिलाना उत्तम रहेगा।

 

Show comments

ज़रूर पढ़ें

2026 का दूसरा सूर्य ग्रहण कब लगेगा? 5 राशियों पर अशुभ असर, 3 की चमकेगी किस्मत, जानें तारीख और उपाय

Nautapa 2026: नौतपा क्या है? जानें इसके कारण और लक्षण

दक्षिण दिशा से जुड़ी ये गलतियां बना सकती हैं कंगाल, जानिए क्या रखें और क्या नहीं

बुधादित्य राजयोग से चमकेगी 4 राशियों की किस्मत, नौकरी-व्यापार में होगा बड़ा लाभ

अपरा एकादशी 2026: कब है तिथि और क्या है इसका धार्मिक महत्व? जानिए सब कुछ

सभी देखें

नवीनतम

वृषभ संक्रांति 2026: सूर्य के राशि परिवर्तन से 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, मिलेगा बड़ा फायदा

Banyan tree worship: वट सावित्री व्रत: बरगद के पेड़ में छिपा है अखंड सौभाग्य का रहस्य, जानें धार्मिक और वैज्ञानिक महत्व

Vat Savitri Vrat 2026: वट सावित्री व्रत के बारे में 10 महत्वपूर्ण बातें, हर महिला को जानना हैं जरूरी

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (14 मई, 2026)

14 May Birthday: आपको 14 मई, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!