Hanuman Chalisa

सिंह राशि : जानिए क्या लाया है नया साल आपके लिए

पं. अशोक पँवार 'मयंक'
सिंह 2015 : जानिए कैसे बीतेगा आपका यह साल 

- मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे  


 
सिंह राशि वाले जातक साहसी, पराक्रमी, अपने उद्देश्य में सफलता पाने वाले होते हैं। कद-काठी के उत्तम होते हैं। राजनीति, शासकीय मामलों में सफल होते हैं। इनका पारिवारिक जीवन उत्तम रहता है। 
 
जनवरी 
 
यह माह बहुत अच्छा जाने की संभावना नहीं है। अपनी वाणी के कारण परेशानियों में फंस सकते हैं। खर्च अधिक और आय कम रहेगी। स्वास्थ्य भी ठीक नहीं रहेगा, विशेषकर यदि उच्च रक्तचाप की समस्या पहले से है तो विशेष सावधानी बरतें। यात्रा करते समय और सावधानी बरतें। 
 
फरवरी 
 
इस मास स्वास्थ्य और धन संबंधी समस्या बनी रह सकती है, फिर भी जीवनसाथी का सहयोग बना रहेगा। नए प्रेम संबंध भी पनप सकते हैं। आय संबंधी समस्या बरकरार रहेगी फिर भी कुछ नए काम के अवसर हाथ लग सकते हैं। कार्य के क्षेत्र में स्थान परिवर्तन की बहुत संभावना है। 
 
मार्च
 
इस माह स्वास्थ्य में थोड़ा सुधार होगा। नए व्यापार में हाथ डालने के लिए बिलकुल ही समय अच्छा नहीं है। भाग्य भरोसे न रहें। शेयर मार्केट से हानि मिलने की आशंका बन रही है अतः सोच-समझकर निवेश करें। गलत लोगों की संगत हो सकती है। 
 
 

अप्रैल 
 
इस माह कोर्ट-कचहरी के मामलों से जितना बच सकें बचें, यदि किसी के मुकदमे में फैसला आना हो तो प्रयास करें कि वह अप्रैल 2015 में किसी प्रकार से भी टल जाए। सिर्फ एक बात अच्छी रहेगी कि सभी परेशानियों में उलझनों के बावजूद सही वक्त पर भाग्य साथ देगा। 
 
मई 
 
इस माह लगभग सभी समस्याओं से निजात पाएंगे। भाग्य बहुत प्रबल होगा। पराक्रम, सोचने-समझने की शक्ति बहुत बढ़ी-चढ़ी रहेगी। आप बुद्धि बल द्वारा सभी परेशानियों से निकलने में सक्षम होंगे। पिता या किसी उच्च संबंध से बहुत मदद मिलेगी। यदि राजनीति में हैं तो सितारे बुलंद होंगे। 
 
जून 
 
यह माह आपके लिए उत्तम रहकर समाज में प्रभाव बढ़ेगा। राजनीति, धर्म या सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए जून माह बहुत उन्नतिकारक रहेगा। धर्म के कार्यों में धन खर्च होगा। शिक्षा-प्रतियोगिता में सफलता का अच्छा योग है। राज्य, शासन, उच्च अधिकारियों तथा पिता का सहयोग मिलेगा। 
 
 

जुलाई 
 
धन के मामले में जुलाई बहुत अच्छा माह रहेगा। आय और व्यय का संतुलन बना रहेगा। शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों को अच्छी सफलता मिलेगी। वाणी पर नियंत्रण रखकर चलें। भाई-बहनों से विवाद की स्थिति को टालें। किसी जरूरी काम को बीच में ही छोड़ने का मन बना सकते हैं। 
 
अगस्त 
 
इस माह वैवाहिक जीवन में काफी समस्या आ सकती है। प्रेम संबंध टूट सकते हैं अतः अपने जीवनसाथी के साथ मिल-जुलकर रहने का प्रयास करें और उनकी भावनाओं का सम्मान करें। भाई-बहनों या किसी करीबी मित्र से मनमुटाव हो सकता है। शिक्षा-प्रतियोगिता में अच्छी सफलता के योग हैं। 
 
सितंबर 
 
इस माह बुद्धि के बल पर समस्याओं से निकलने में समर्थ होंगे। समाज में बहुत प्रभाव बढ़ेगा। रुके हुए कार्य बनेंगे। सरकारी क्षेत्र में कार्य करने वाले लोगों के लिए अच्छी सफलता का योग है। अचानक धन प्राप्त होगा या कहीं लंबे समय से रुका हुआ धन मिलेगा। 
 
 

अक्टूबर 
 
इस माह बाहरी लोग आपसे बहुत प्रभावित रहेंगे और आपके पास खिंचे चले आएंगे। बुद्धि बल अधिक होने से आप अपना काम बनाने में सफल होंगे। उच्च रक्तचाप और हृदयरोगी बहुत सतर्क रहें अन्यथा नुकसान हो सकता है। अचानक धनलाभ और यात्रा का योग बन रहा है।
 
नवंबर 
 
इस माह घर की विषम परिस्थितियों में भाई-बहनों और मित्रों का भरपूर सहयोग मिलेगा। कोई फैसला जल्दबाजी में न लें। हो सके तो परिवार संबंधी किसी महत्वपूर्ण फैसले को कुछ समय के लिए टाल दें। धन प्राप्त करने में कठिनाई होगी। 
 
दिसंबर 
 
किसी स्त्री से बहुत सहयोग मिलेगा। राज्य संबंधी कार्यों में सफलता का योग है। पिता और माता से वैचारिक मतभेद उभर सकता है। माता को स्वास्थ्य संबंधी समस्या हो सकती है। अचानक धन प्राप्ति और हानि दोनों का ही योग बन रहा है अतः जोखिम न उठाएं और धन संबंधित फैसले शांत मन से लें, आवेग में आकर नहीं। 
 
सिंह राशि वालों के लिए विशेष-
 
सिंह राशि वालों के लिए पूरे वर्षपर्यंत राहु दूसरे भाव में, केतु अष्टम में तथा शनि चौथे भाव में रहेंगे। प्रारंभ के लगभग 7 माह गुरु भी द्वादश में रहेंगे। कुल मिलाकर धन की समस्या, स्वास्थ्य की समस्या, धनहानि, घटना-दुर्घटना का योग लगभग पूरे वर्ष बना रहेगा। वैसे आपके जन्म समय के ग्रहों तथा वर्तमान दशा-अंतरदशा का बहुत असर होता है, फिर भी आप बहुत सावधानी बरतें। समस्याओं से बचने के लिए उपाय आवश्यक हैं। 
 
सूर्य को दूध-मिश्री मिला जल चढ़ाएं। रविवार बगैर नमक की खाद्य सामग्री का सेवन करें।
 

Show comments

ज़रूर पढ़ें

होलाष्टक की पौराणिक कथा: क्यों माने जाते हैं ये 8 दिन अशुभ?

Phalguna month Hindu calendar 2026: फाल्गुन शुक्ल पक्ष में पड़ेंगे ये खास त्योहार

2020 में लगे थे 6 ग्रहण, अब फिर आने वाला है ऐसा दौर? जानें क्या सच में होगा बड़ा बदलाव

Success in Exams: एक्जाम में पाना है अच्छी सक्सेस, तो करें ये 5 खास उपाय

Angarak Yog 2026: कुंभ राशि में मंगल से बना अंगारक योग, 4 राशियों के लिए शुरू होगा राजयोग का सुनहरा दौर

सभी देखें

नवीनतम

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (22 फरवरी, 2026)

22 February Birthday: आपको 22 फरवरी, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

शनि ग्रह का उत्तरा भाद्रपद नक्षत्र में गोचर, 12 राशियों का राशिफल

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 22 फरवरी 2026: रविवार का पंचांग और शुभ समय

Weekly Horoscope 2026: साप्ताहिक राशिफल 23 फरवरी से 01 मार्च, जानें फरवरी के अंतिम सप्ताह का राशिफल