Hanuman Chalisa

जानिए, वृषभ राशि का संपूर्ण वार्षिक भविष्यफल

आचार्य डॉ. संजय
वृषभ राशि : वार्षिक भविष्यफल 2015 


 
वृषभ राशि वालों के लिए यह वर्ष परेशानी भरा होगा। चूंकि शनि की पूर्ण दृष्टि इस राशि पर पूरे वर्ष रहेगी अत: यह योग परेशानी बनाए रखेगा। इन्हें चाहिए कि स्वास्थ्य संबंधी सावधानी रखें और शारीरिक गतिविधियों में ध्यान दें। जुलाई में गुरु ग्रह सिंह में जाएगा, उसके बाद शेष वर्ष में अज्ञात चिंताएं एवं भय बना रहेगा।
  
इस राशि के जातकों का परिवार अनुकूल बना रहेगा एवं सहयोग प्रदान करने वाला होगा। रिश्तेदार भी सहयोग प्रदान करेंगे। मित्रों और रिश्तेदारों के साथ कहीं तीर्थ यात्रा या भ्रमण पर जाने का योग है। संतान पक्ष से सुखद समाचार मिलेगा। नि:संतान जातकों को संतान योग है। 
 
नौकरी पेशा जातकों की योग्यता को कम करके आंका जा सकता है। जिससे मन खिन्न होगा। जुलाई से पहले का समय अच्छा रहेगा, किंतु उसके बाद समस्याएं आरंभ हो सकती हैं। कार्यस्थल पर तनाव बन सकता है। परंतु धीरज से काम लें जल्दी ही अच्छा समय आने वाला है। विदेश जाने की इच्छा रखने वालों को परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। 
 
व्यापार-व्यवसाय करने वाले जातक जुलाई से पहले व्यापार का विस्तार कर सकते है, किंतु उसके बाद बहुत सावधान रहने की आवश्यकता है। नए कर्मचारियों को देखपरख कर रखें और अंधा भरोसा न करें धोखा होने के योग है। 

ऐसी और खबरें तुरंत पाने के लिए वेबदुनिया को फेसबुक https://www.facebook.com/webduniahindi पर लाइक और 
ट्विटर https://twitter.com/WebduniaHindi पर फॉलो करें। 

 

Show comments

ज़रूर पढ़ें

शनि-केतु का बड़ा खेल: 25 नवंबर तक इन 5 राशियों पर मेहरबान रहेंगे कर्मफल दाता, बदल जाएगी तकदीर

26 मई को उदय होंगे बुध ग्रह: इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, क्या आपकी राशि भी है शामिल?

मिथुन राशि में गुरु-शुक्र की दुर्लभ युति, 3 राशियों पर होगी धन और सुख की बारिश

Purushottam Maas: अधिकमास में ऐसे करें भगवान विष्णु की पूजा, मिलेगा अक्षय पुण्य

Vastu Lifestyle Tips: वास्तु के अनुसार कपड़े, जूते और हेयरकट चुनें, बदल सकती है किस्मत

सभी देखें

नवीनतम

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (27 मई, 2026)

27 May Birthday: आपको 27 मई, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 27 मई 2026: बुधवार का पंचांग और शुभ समय

ज्योतिष विश्लेषण: जून माह में कैसा रहेगा राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय परिदृष्य

जून 2026 में कैसा रहेगा मौसम का मिजाज, जानिए क्या कहता है ज्योतिष