Dharma Sangrah

वर्ष 2016 : मेष राशि के लिए कैसे गुजरेंगे 12 माह

पं. अशोक पँवार 'मयंक'
मेष राशिफल 2016


 
जनवरी- यह मास आपके लिए सुखद है। सफलताओं का मौसम बना रहेगा। धन की कमी नहीं रहेगी। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। संतान से लाभ होगा। प्रतियोगी स्पर्धा में सफलता मिलेगी। शत्रु प्रभावहीन होंगे। व्यापार-व्यवसाय में सफलता हासिल करेंगे। 
 
फरवरी- प्रभाव में वृद्धि होगी। रुका काम बनेगा। संतान पक्ष से चिंता रह सकती है। विद्यार्थी वर्ग सावधानी रखें। नौकरीपेशा अनुकूल स्थिति पाएंगे। पिता का भरपूर सहयोग मिलेगा। स्त्री पक्ष के मामलों में सावधानी बरतें।
 
मार्च- सावधानी रखें। आर्थिक मामलों में सहयोग द्वारा सफल होंगे। नौकरीपेशा व्यक्ति संभलकर चलें तभी सफल होंगे। व्यापार-व्यवसाय में जोखिम से बचना होगा। शत्रु वर्ग प्रभावहीन होंगे। 
 
 


अप्रैल- अप्रैल-स्त्री पक्ष के मामलों में ध्यान रखकर चलना होगा। वाद-विवाद की स्थिति से बचें। दैनिक व्यवसाय से जुडे़ व्यवसायी संभल कर चलें। विद्यार्थी वर्ग के लिए समय ठीक रहेगा। यात्रा के योग बन सकते हैं। अकस्मात लाभ के साथ खर्च भी होगा।
 
मई- उत्साह में वृद्धि होगी, महत्वपूर्ण कार्य होगा। स्त्री पक्ष के मामलों में सावधानी रखना होगी। मातृपक्ष से सहयोग मिलेगा। जमीन-जायदाद के मामलों में सतर्कता रखें। अपनी सोच को सकारात्मक रखें। धार्मिक कार्य में सहयोग दें।
 
जून- दैनिक व्यापार-व्यवसाय के मामलों में सावधानी बरतें। शत्रुपक्ष पर सफलता मिलेगी। संतान पक्ष का सहयोग मिलेगा व विद्यार्थी अनुकूल स्थिति पाएंगे। पारिवारिक अनुकूलता बरकरार रहेगी। धन की बचत होगी। वाणी का प्रभाव बढ़ेगा। 
 
 


जुलाई- आर्थिक सफलता के योग बनेंगे। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा, वहीं पराक्रम द्वारा अनुकूल स्थिति पाएंगे। व्यापार में प्रगतिपूर्ण वातावरण रहेगा। वाणी पर संयम रखना होगा। संचार माध्यम से शुभ समाचार मिलेगा। शत्रु प्रभावहीन होंगे। 
 
अगस्त- वाहनादि संभलकर चलाएं। स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा। पारिवारिक सहयोग मिलेगा। मकान संबंधित सफलता मिलेगी। संतान पक्ष से प्रसन्नता मिलेगी। पराक्रम में वृद्धि होगी। छोटे भाइयों का सहयोग मिलेगा।
 
सितंबर- आपके कार्य में काफी अड़चनों का सामना करना पड़ सकता है। किसी चोट के लगने से शारीरिक नुकसान हो सकता है अतः सावधानी रखकर चलें। जोखिम से बचना होगा। शत्रु आर्थिक हानि पहुंचा सकते हैं। दिमाग से कार्य करें। 
 
 


अक्टूबर- स्त्री पक्ष से महत्वपूर्ण सफलता के योग हैं। दांपत्य जीवन में मधुर वातावरण बना रहेगा। दैनिक व्यापार-व्यवसाय में सफलता उत्तम मिलेगी। शत्रु पक्ष पर भी प्रभाव बना रहेगा। स्वास्थ्य भी ठीक रहेगा। नौकरीपेशा व्यक्ति सफलता पाएंगे। 
 
नवंबर- हर काम में गुप्त युक्तियों द्वारा सफलता मिलेगी। शत्रु पक्ष पर अपनी कुशल नीतियों द्वारा सफलता मिलेगी। पिता का सहयोग मिलेगा। नौकरीपेशा भी लाभान्वित होंगे। व्यापार-व्यवसाय में सफलता प्रसन्नता देगी। मन प्रसन्न रहेगा। 
 
दिसंबर- उत्तम सफलता हेतु परिश्रम करना होगा। व्यापार-व्यवसाय में वृद्धि होगी। नवीन कार्य-योजनाओं में सफल होंगे। पिता का सहयोग मिलेगा। अधिकारी वर्ग भी सहयोग देंगे। शत्रु प्रभावहीन होंगे। 

 

Show comments

ज़रूर पढ़ें

होलाष्टक के 8 दिनों में किस दिन क्या करें और क्या नहीं?

Dhulandi 2026: धुलेंडी के दिन 5 कार्य जरूर करें तो होगा बड़ा फायदा

शनि ग्रह का उत्तरा भाद्रपद नक्षत्र में गोचर, 12 राशियों का राशिफल

Holi 2026 Date Confused: 2 मार्च को भद्रा तो 3 को ग्रहण, जानें ज्योतिषाचार्यों के अनुसार कब जलेगी होली?

होलिका दहन और होली का धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व, जानें 4 काम की बातें

सभी देखें

नवीनतम

Holi Astrology: होली धुलेंडी पर आपके लिए कौन सा रंग रहेगा सबसे भाग्यशाली, जानें अपनी राशि के अनुसार

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (02 मार्च, 2026)

02 March Birthday: आपको 2 मार्च, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 2 मार्च 2026: सोमवार का पंचांग और शुभ समय

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (01 मार्च, 2026)