Festival Posters

जानिए 12 राशियों का सम्पूर्ण वार्षिक भविष्यफल

Webdunia
- पं. अशोक पंवार 'मयंक' 


 

नववर्ष 2016 क्या लेकर आया है आपकी राशि के लिए? जानिए परिवार, व्यापार, नौकरी, धन, सेहत और रिश्ते जानिए सब एक साथ। 
 


मेष राशि 2016 : परिवार, व्यापार, नौकरी, धन, सेहत और रिश्ते

मेष राशि वालों के लिए पारिवारिक जीवन में कुछ सामान्य उतार-चढ़ाव रहने की संभावना है। हनुमान चालीसा का पाठ करना आपके लिए उत्तम रहेगा। घर में सुख-शांति के लिए साफ-सफाई का पूरा ध्यान रखें। किसी प्रकार के कूड़े-कचरे को जमा न होने दें।
 
वृषभ राशि 2016 : परिवार, व्यापार, नौकरी, धन, सेहत और रिश्ते

इस वर्ष वृषभ राशि वालों की पारिवारिक स्थिति उत्तम रहने वाली है। यह साल रोमांस के मामलों में उत्तम है। एक-दूसरे के साथ आप हसीन पल बिताएंगे। शनि स्तोत्र और हनुमान चालीसा का पाठ करना लाभकारी हो सकता है। यदि आपको बृहस्पति की अंतरदशा या महादशा चल रही है तो बृहस्पति बीज मंत्र का जप करें।  
 
मिथुन राशि 2016 : परिवार, व्यापार, नौकरी, धन, सेहत और रिश्ते

जीवनसाथी के साथ रिश्ते मजबूत रहेंगे। स्वास्थ्य की दृष्टि से वर्ष औसत ठीक रहने वाला है। खान-पान पर विशेष ध्यान देना होगा। पैसे की आवक लगातार होती रहेगी। विष्णु सहस्रनाम स्तोत्र का नियमित रूप से पाठ करें।
 
 
कर्क राशि 2016 : परिवार, व्यापार, नौकरी, धन, सेहत और रिश्ते

कर्क राशि वालों के लिए इस वर्ष पारिवारिक मामलों में मिली-जुली स्थिति का वातावरण रहेगा। बृहस्पति की महादशा की स्थिति में उपवास करें। बृहस्पतिवार के दिन गाय को 5 केले खिलाएं व किसी मंदिर में दान देने से भी स्थितियों में सुधार हो सकता है। 
 
सिंह राशि 2016 : परिवार, व्यापार, नौकरी, धन, सेहत और रिश्ते

सिंह राशि की पारिवारिक स्थितियां कुछ नरम-गरम रहेंगी। इस वर्ष आप स्वास्थ्य की दृष्टि से अमीर रहेंगे। आपको सराहना, सहयोग और ऐसी खुशी मिलेगी जिसकी आप चाहत रखते हैं। किसी भी ग्रह की दशा और अंतरदशा से बचने के लिए नियमित रूप से हनुमान चालीसा का पाठ करें।
 
कन्या राशि 2016 : परिवार, व्यापार, नौकरी, धन, सेहत और रिश्ते

नया साल पारिवारिक जीवन के लिहाज से मिला-जुला व्यतीत होगा। आर्थिक नुकसान रहने की संभावना है। वरिष्ठ अधिकारियों की ओर से सहायता मिलेगी। गुरुवार के दिन उपवास करें व पीली वस्तु का सेवन करें लाभ होगा।
 
तुला राशि 2016 : परिवार, व्यापार, नौकरी, धन, सेहत और रिश्ते

तुला राशि के लिए यह वर्ष शनि योगकारक है, इस कारण परिवारजनों के बीच वैचारिक मतभेद होने की संभावना है। आपसी मित्र और अन्य धोखा दे सकते हैं इसलिए हर कदम संभलकर रखें। नहाते वक्त थोड़ा-सा दही नहाने के जल में डालकर नहाएं। 
 
वृश्चिक राशि 2016 : परिवार, व्यापार, नौकरी, धन, सेहत और रिश्ते
 
इस वर्ष पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। भाई-बहन और ईष्ट मित्रों से प्रसन्नता रहेगी। हृदय और पेट संबंधी कुछ परेशानी हो सकती है। किसी भी परेशानियों से बचने के लिए हनुमान चालीसा का नित्य प्रति पाठ करें। अपने आसपास के वातावरण को स्वच्छ रखें और लोगों से ईर्ष्या करने से परहेज करें। 
 
धनु राशि 2016 : परिवार, व्यापार, नौकरी, धन, सेहत और रिश्ते

जीवनसाथी और माता के साथ संबंध बहुत ही मधुर रहेंगे। शनि की महादशा जिन्हें चल रही हो, उन्हें सावधान रहने की आवश्यकता है। आपके भाग्य में चार चांद लगेंगे। प्यार और रोमांस के लिहाज से यह वर्ष अच्छा रहेगा। रामचरित मानस का पाठ करें।   
 

मकर राशि 2016 : परिवार, व्यापार, नौकरी, धन, सेहत और रिश्ते
 
इस वर्ष आप जीवन के सबसे सुनहरे वर्ष में प्रवेश करने जा रहे हैं। नौकरी से आपको सम्मान एवं नई और बेहतर नौकरी पाने की आपकी इच्छा भी पूरी होगी। सुख-समृद्धि के लिए अर्गला स्तोत्र का पाठ करें।
 
कुंभ राशि 2016 : परिवार, व्यापार, नौकरी, धन, सेहत और रिश्ते

परिवार का सहयोग मिलेगा जिससे आप मानसिक रूप से सुख-शांति महसूस करेंगे। इस साल आपका स्वास्थ्य उत्तम रहने वाला है। यह वर्ष आपके लिए शुभ रहने वाला है। स्नान करते वक्त थोड़ी-सी उड़द पानी में डालकर नहाएं। सुबह-शाम रामचरित मानस का पाठ करना फायदेमंद होगा। 
 
मीन राशि 2016 : परिवार, व्यापार, नौकरी, धन, सेहत और रिश्ते

यह वर्ष आपके लिए आर्थिक रूप से उत्तम रहने वाला है। बृहस्पति की महादशा से गुजर रहे लोगों को स्वास्थ्य संबंधी कुछ परेशानी हो सकती है। जिनका दिल प्यार के लिए धड़क रहा है, वे लोग अगस्त तक अपने दिल को थामकर रखें। बूढ़ों को अन्नदान से भी जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में समृद्धि की प्राप्ति हो सकती है। 



Show comments

ज़रूर पढ़ें

13 महीने का साल, गुरु बने राजा और मंगल मंत्री, रौद्र संवत्सर में इन 5 चीजों का अभी कर लें इंतजाम

हिंदू नववर्ष को क्यों कहते हैं गुड़ी पड़वा?

साल में 2 बार क्यों आता है खरमास? जानिए मलमास, अधिकमास और पुरुषोत्तम मास का रहस्य

हिंदू पुराण, ज्योतिष, नास्त्रेदमस, बाबा वेंगा और भविष्‍य मालिका की 6 कॉमन भविष्यवाणियां

चैत्र नवरात्रि 2026: कौनसी तिथि किस दिन? घटस्थापना से पारण तक पूरा शेड्यूल

सभी देखें

नवीनतम

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (18 मार्च, 2026)

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 18 मार्च 2026: बुधवार का पंचांग और शुभ समय

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 17 मार्च 2026: मंगलवार का पंचांग और शुभ समय

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (17 मार्च, 2026)

17 March Birthday: आपको 17 मार्च, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!