Dharma Sangrah

मिथुन राशि का वार्षिक भविष्यफल 2016

श्री रामानुज
मिथुन राशि के जातकों को इस वर्ष के आरंभ में कुछ आर्थिक परेशानियों से गुजरना पड़ सकता है, जो  वर्ष के अंत में सुधरेंगी। थोड़े उतार-चढ़ाव के साथ घर की आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। आय के अन्य  स्रोत हासिल होंगे। व्यापार में इस साल सोच-समझकर पैसा लगाएं।


 

 


शेयर बाजार से जुड़े जातकों को लाभ  मिलने की उम्मीद बन रही है। वर्षांत में नई संपत्ति या वाहन आदि के क्रय के योग हैं। कर्ज लेने से बचें।  व्यक्तिगत, सामाजिक तथा राजनीतिक प्रभाव में वृद्धि से ही समस्याओं से निराकरण होगा और शत्रु भी  मित्रवत व्यवहार करेंगे। 
 
कैसा रहेगा प्रेम और दांपत्य जीवन, अगले पन्ने पर... 
 
 

 

कैसा रहेगा प्रेम और दांपत्य जीवन : मिथुन राशि के जातकों के लिए यह वर्ष आनंदमय होगा। मिथुन  राशि के जातकों के लिए वर्ष 2016 दांपत्य जीवन के लिए बहुत ही शुभ हो सकता है। संबंधों में  मजबूती बनी रहेगी। यह वर्ष ढेरों खुशियां देने वाला है।
 
कैसी रहेगी सेहत : इस वर्ष मिथुन राशि के जातकों का स्वास्थ्य औसत रहने की संभावना है। कंधों,  जननांगों और लिवर संबंधी कुछ परेशानियों का सामना भी करना पड़ सकता है। मौसम बदलने के समय  स्वास्थ्य के प्रति अत्यधिक सावधानी बरतनी पड़ सकती है। खान-पान पर विशेष ध्यान दें। नियमित  योग से फायदा होगा। 
 
कैसा रहेगा परिवार का हाल : छोटे-छोटे विवादों से रिश्ते में तनाव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है, परंतु  इससे चिंतित होने की आवश्यकता नहीं है। समय के साथ रिश्तों में आई दरारें भर जाएंगी। संबंधियों तथा  सामाजिक संगठनों से संबंधित गतिविधियों को लेकर निरंतर यात्राएं करते रहेंगे। सामाजिक प्रतिष्ठा में  वृद्धि होगी।
 
कैसी रहेगी पढ़ाई और करियर : वर्ष 2016 में मिथुन राशि के छात्रों को थोड़ी अधिक मेहनत करनी  होगी। कार्यस्थल पर आपके कार्य में बढ़ोतरी होगी जिससे आप पर काम का दबाव अधिक हो सकता है।  ऐसी स्थिति में आपको धैर्य और बुद्धिमत्ता से अपना काम संभालना होगा। वर्ष के दूसरे भाग में आपकी  सारी परेशानियां आपको समाप्त होती दिखाई देंगी। आपको आपकी मेहनत के लिए सम्मान और सराहना  मिलने की उम्मीद है। यह वर्ष मीडिया, आईटी और इंजीनियरिंग क्षेत्र में कार्यरत लोगों के लिए भी काफी  शुभ होगा। मनोवांछित स्थल पर स्थानांतरण भी हो जाएगा।
 
अगले पन्ने पर मिथुन राशि के जातकों के लिए ग्रह शांति के विशेष उपाय...
 
 

मिथुन राशि के जातकों के लिए ग्रह शांति के विशेष उपाय : 


 

घर में श्रीयंत्र की स्थापना करके नियमित रूप  से श्रीसूक्त और लक्ष्मी सूक्त का पाठ करने से सौभाग्य में वृद्धि होगी। हनुमान मंदिर पर या उनके निमित्त  भंडारा कर अपने हाथों से लोगों को भोजन कराएं। गाय को पालक खिलाएं।


Show comments

ज़रूर पढ़ें

Lakshmi Narayan Yoga: कुंभ राशि में बना लक्ष्मी नारायण योग, इन 5 राशियों को अचानक मिलेगा धन लाभ

कुंभ राशि में 18 साल बाद राहु का दुर्लभ संयोग, 10 भविष्यवाणियां जो बदल देंगी जीवन

मकर राशि में मंगलादित्य राजयोग, 4 राशियों को मिलेगा बड़ा लाभ

कुंभ राशि में त्रिग्रही योग, 4 राशियों को मिलेगा बड़ा लाभ

शुक्र का राहु के शतभिषा नक्षत्र में गोचर, 5 राशियों को रहना होगा सतर्क

सभी देखें

नवीनतम

19 February Birthday: आपको 19 फरवरी, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 19 फरवरी 2026: गुरुवार का पंचांग और शुभ समय

2026 में कब आएगा आपकी राशि का करियर टर्निंग पॉइंट? जानिए शुभ समय

धर्म योद्धा योग का प्रभाव: देश-दुनिया में बड़े बदलाव के संकेत, क्या बढ़ेगा तनाव?

Phalguna month Hindu calendar 2026: फाल्गुन शुक्ल पक्ष में पड़ेंगे ये खास त्योहार