Hanuman Chalisa

सिंह राशि 2016 : कैसे गुजरेंगे वर्ष के 12 माह

पं. अशोक पँवार 'मयंक'
सिंह राशिफल 2016


 
जनवरी- संचार माध्यम से शुभ समाचार सुनने को मिलेगा। पारिवारिक मामलों में ध्यान देना होगा। संतान पक्ष का सहयोग मिलेगा। वाणी के प्रभाव से आप अपने कार्य बनाने में सफल होंगे। व्यापार-व्यवसाय में उन्नति होगी। शत्रु प्रभावहीन होंगे।
 
फरवरी- सतर्कता आपके लिए उन्नति का मार्ग खोलेगी। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा, शत्रुपक्ष प्रभावहीन होंगे। विद्यार्थी वर्ग के लिए सुखद स्थिति रहेगी। पारिवारिक मामलों में संभलकर चलना होगा। पराक्रम बढ़ेगा। साझेदारी के मामलों में सावधानी रखें। 
 
मार्च- जमीन संबंधित मामलों में सावधानी रखना होगी। पारिवारिक मामलों में भी ध्यान रखना होगा। शत्रुपक्ष से जरूर राहत मिलेगी। किसी भी कार्य में सावधानी रखना होगी, वहीं व्यापार-व्यवसाय में संभलकर चलना होगा। 
 
 


अप्रैल- वाद-विवाद प्रतियोगिता में भाग ले रहे युवक-युवतियों को काफी सतर्कता रखनी होगी। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। शत्रु प्रभावहीन होंगे। दांपत्य जीवन में मिली-जुली स्थिति रहेगी। नौकरीपेशा व्यक्तियों के लिए सुधारवादी समय रहेगा।
 
मई- इस माह काफी बुद्धिमता से चलना होगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। व्यापार-व्यवसाय में मिली-जुली स्थिति रहेगी। भाग्य का सहारा सारी तकलीफों को दूर करने में सफल रहेगा।
 
जून- व्यापार-व्यवसाय में प्रगति आएगी, वहीं नौकरीपेशा व्यक्तियों के लिए समय उत्तम है। आप अपनी योजनाओं को गुप्त रखकर ही सफल होंगे। पारिवारिक सुख-शांति रहेगी। स्त्री पक्ष में विवाद से बचें। आर्थिक समस्याओं का समाधान होगा।
 
 


जुलाई- नौकरीपेशा व्यक्तियों के लिए समय उत्तम रहेगा। किसी कार्य में पिता का सहयोग मिलने से प्रसन्नता रहेगी। पारिवारिक मामलों में सुधार रहेगा। भाग्योन्नति में समय प्रगतिवादी रहेगा। प्रभाव में वृद्धि होगी व सोचे कार्य भी बनेंगे।
 
अगस्त- जमीन-जायदाद के मामलों में सफलता मिलेगी। पारिवारिक मामलों में समय अनुकूल रहेगा। मातृपक्ष से प्रसन्नता रहेगी। साझेदारी के मामलों में सावधानी रखना होगी। स्वप्रयत्नों से नौकरी के मामलों में सफलता पाएंगे।
 
सितंबर- प्रभाव में वृद्धि होगी, वहीं शत्रु वर्ग प्रभावहीन होंगे। मकान व भूमि संबंधित मामलों में सावधानी रखना होगी। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में सावधानी रखकर चलें तो लाभ की स्थिति रहेगी। वाणी का प्रभाव बना रहेगा। धन की बचत होगी।
 
 


अक्टूबर- भाग्य के साथ देने से आपके कई रुके कार्य सफल होंगे। संतान के कार्य में सहयोग देना होगा। संचार माध्यम से शुभ समाचार सुनेंगे। छोटे भाइयों का सहयोग मिलेगा, प्रगति होगी। पारिवारिक सुख- शांति रहेगी। कर्ज उतरेगा, स्वास्थ्य ठीक रहेगा।
 
नवंबर- समय का सदुपयोग लाभकारी रहेगा। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। संतान का सहयोग मिलेगा व नवीन कार्य-योजनाओं में सफलता मिलेगी। आर्थिक प्रयासों में सफल होंगे। छोटे भाइयों का सहयोग लाभकारी रहेगा। शत्रु प्रभावहीन होंगे। 
 
दिसंबर- शत्रु प्रभावहीन होंगे। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। कर्ज की स्थिति से राहत मिलेगी। संतान से सुख मिलेगा। भाग्यबल से रुके कार्य बनेंगे। व्यापार-व्यवसाय में अनुकूल स्थिति रहेगी। नौकरीपेशा भी सुखद स्थिति पाएंगे। 

 

Show comments

ज़रूर पढ़ें

शनि-केतु का बड़ा खेल: 25 नवंबर तक इन 5 राशियों पर मेहरबान रहेंगे कर्मफल दाता, बदल जाएगी तकदीर

26 मई को उदय होंगे बुध ग्रह: इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, क्या आपकी राशि भी है शामिल?

मिथुन राशि में गुरु-शुक्र की दुर्लभ युति, 3 राशियों पर होगी धन और सुख की बारिश

Purushottam Maas: अधिकमास में ऐसे करें भगवान विष्णु की पूजा, मिलेगा अक्षय पुण्य

Vastu Lifestyle Tips: वास्तु के अनुसार कपड़े, जूते और हेयरकट चुनें, बदल सकती है किस्मत

सभी देखें

नवीनतम

27 May Birthday: आपको 27 मई, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 27 मई 2026: बुधवार का पंचांग और शुभ समय

ज्योतिष विश्लेषण: जून माह में कैसा रहेगा राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय परिदृष्य

जून 2026 में कैसा रहेगा मौसम का मिजाज, जानिए क्या कहता है ज्योतिष

Purnima date 2026: अधिकमास की पूर्णिमा का व्रत रखने का क्या है महत्व, जानिए पूजा मुहूर्त और विधि