धनु राशि 2016 : परिवार, व्यापार, नौकरी, धन, सेहत और रिश्ते

पं. अशोक पँवार 'मयंक'
ये, यो, भी, भी, भू, धा, फा, ढा, भे।


 
 
नववर्ष के प्रवेश में शनि, गुरु, राहु व केतु का महत्वपूर्ण स्थान होता है। वर्ष को प्रभावित करने वाले ग्रहों में यह प्रमुख भूमिका निभाते हैं। इस वर्ष शनि की स्थिति वृश्चिक में और गुरु सिंह में हैं। राहु और केतु 31 जनवरी तक अपने वर्तमान स्थान पर रहने के बाद राहु सिंह में तथा केतु कुंभ में प्रवेश कर जाएंगे। आइए जानते हैं आपके लिए नया साल कैसा रहेगा? प्रस्तुत वर्षफल वार्षिक गोचर ग्रहों पर आधारित है।
 
अगले पेज पर पढ़ें पारिवारिक स्थिति... 

 
 

वर्ष 2016 और धनु राशि की पारिवारिक स्थिति
 
इस वर्ष पारिवारिक सदस्यों के साथ कुछ विवाद होने की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता, हालांकि बुद्धिमत्ता से इसे बचा जा सकता है। जीवनसाथी और माता के साथ संबंध बहुत ही मधुर रहेंगे। शनि की महादशा जिन्हें चल रही हो, उन्हें सावधान रहने की आवश्यकता है। पिता के साथ कुछ मतभेद हो सकते हैं। अगस्त के बाद स्थिति में सुधार होगा।  संबंधों में मधुरता आएगी।
 
अगले पेज पर पढ़ें आपका स्वास्थ्य...
 
 


वर्ष 2016 और धनु राशि वालों का स्वास्थ्य
 
इस साल रक्त संबंधित बीमारी और फूड पॉयजनिंग की आशंका है अत: बेहतर स्वास्थ्य के लिए इन सब बातों से सतर्क रहें। खान-पान पर ध्यान दें, पाचनक्रिया कमजोर हो सकती है। ज्यादा तेलयुक्त आहार लेने से बचें। आंखों में समस्या हो सकती है। चश्मा लग सकता है। उत्साह में कमी रहेगी और कमजोरी महसूस होगी।
 
अगले पेज पर पढ़ें आपकी आर्थिक स्थिति...
 
 

वर्ष 2016 और धनु राशि की आर्थिक स्थिति 
 
इस साल आर्थिक मामलों में सतर्क रहना होगा। राशि से शनि दूसरे भाव का स्वामी है, जो गोचर से 12वें भाव में भ्रमण कर रहा है। ऐसे में यदि शनि की दशा चल रही है तो अधिक सतर्कता बरतने की आवश्यकता है। जितना ज्यादा हो सके। धन की बचत करने की कोशिश करें। फिजूलखर्ची से बचें। नजदीकी धोखा दे सकता है अत: ऐसे लोगों से बचें। वित्तीय लेन-देन में पूरी सावधानी बरतें। उधार देने से बचें। गुरु की महादशा से गुजरने वालों के लिए भी यही सलाह है। किसी भी दस्तावेज पर दस्तखत करने से पहले ध्यान से पढ़ लें, क्योंकि आपके साथ धोखा हो सकता है।
 
अगले पेज पर पढ़ें नौकरीपेशा के लिए कैसा रहेगा यह वर्ष... 
 

 

वर्ष 2016 धनु नौकरीपेशा के लिए
 
नौकरीपेशा लोगों के लिए यह वर्ष किसी वरदान से कम नहीं है। कार्यस्थल पर कार्यों में प्रगति देखने को मिलेगी। आय में वृद्धि होगी। आपके भाग्य में चार चांद लगेंगे। जब वरिष्ठजन आपकी हर कदम पर मदद करेंगे। आपके प्रदर्शन से आपके आगे के करियर को काफी लाभ मिलेगा। गुरु के कन्या राशि पर आने से लाभ होगा। 
 
अगले पेज पर पढ़ें आपका व्यापार-व्यवसाय 

 

वर्ष 2016 और धनु राशि का व्यापार-व्यवसाय
 
जिनका स्वयं का अपना व्यवसाय है, उन्हें बेहतर लाभ मिलने की संभावना है। आर्थिक मामलों में पूरी सावधानी बरतें अन्यथा नुकसान उठाना पड़ सकता है। जल्दबाजी में कोई भी निर्णय न लें। गलत-सही का चुनाव करने के बाद ही निर्णय लें। निश्चित तौर पर बेहतर परिणाम मिलेगा। गलत तरीकों से धन कमाने की कोशिश न करें, वरना आपको बुरे परिणाम भुगतने पड़ सकते हैं। जमा-पूंजी भी व्यर्थ में गंवानी न पड़ जाए। 
 
 
अगले पेज पर पढ़ें आपका रोमांस...
 

 
वर्ष 2016 और धनु राशि का रोमांस
 
प्यार और रोमांस के लिहाज से यह वर्ष औसत है। यदि आप किसी के साथ रिश्ते निभा रहे हैं तो रिश्तों के बीच किसी प्रकार के संदेह को पैदा न होने दें, क्योंकि अगस्त तक का समय आपके लिए अनुकूल नहीं है। इस माह के बाद आपकी जिंदगी प्यार और रोमांस से परिपूर्ण होने वाली है।
 
 
अगले पेज पर पढ़ें वर्ष 2016 के अचूक उपाय... 
 
 

वर्ष 2016 : धनु राशि के अचूक उपाय 
 
 
रामचरित मानस का पाठ करें। 
 
रामरक्षा स्तोत्र का पाठ करना भी फायदेमंद होगा। जब आप मुश्किल परिस्थिति में हों तो इसका पाठ करें, तुरंत ही लाभ होगा।

पुखराज सवा पांच रत्ती का लॉकेट बनवाकर पहनें।

 
Show comments

ज़रूर पढ़ें

07 मार्च से होलाष्टक, 14 मार्च से मलमास, जानें शुभ कार्य क्यों रहेंगे वर्जित

कौन सी नदी कहलाती है वृद्ध गंगा, जानिए धार्मिक और पौराणिक महत्व

कैसे प्रकट हुए थे शिव, जानिए भगवान् शिव के प्रकटोत्सव की अद्भुत पौराणिक कथा

महाशिवरात्रि पर पूजा के लिए ये 2 समय हैं सर्वश्रेष्ठ, पूजन का मिलेगा लाभ

महाशिवरात्रि पर इस विधि से घर बैठे पाएं महाकुंभ स्नान का पुण्य

सभी देखें

नवीनतम

Aaj Ka Rashifal: आज किन राशियों को मिलेगी खुशखबरी, किसे मिलेगा लाभ, पढ़ें 23 फरवरी का दैनिक राशिफल

Weekly Horoscope: फरवरी का अंतिम सप्ताह क्या लेकर आया है 12 राशियों के लिए, पढ़ें साप्ताहिक राशिफल

23 फरवरी 2025 : आपका जन्मदिन

23 फरवरी 2025, रविवार के शुभ मुहूर्त

29 मार्च 2025 को होने वाला है सबसे बड़ा परिवर्तन, 3 राशियां रहें बचकर