Hanuman Chalisa

वृश्चिक राशि 2016 : कैसे गुजरेंगे वर्ष के 12 माह

पं. अशोक पँवार 'मयंक'
वृश्चिक राशिफल 2016


 
जनवरी- फिजूल बातों पर से ध्यान हटाकर काम की बातें सोचेंगे और अमल में लाएंगे तो सफल रहेंगे। पराक्रम में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। धन व कुटुम्ब का सहयोग मिलेगा। शत्रु वर्ग पर प्रभाव बना रहेगा। कर्ज की स्थिति से राहत मिलेगी। 
 
फरवरी- व्यापार-व्यवसाय में सावधानी रखना होगी। नौकरीपेशा व्यक्ति अधिकारी वर्ग का सहयोग लेकर चलें। पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। मातृ पक्ष में संभलकर चलना होगा। शत्रु वर्ग प्रभावहीन होंगे। राजनीतिज्ञ संभलकर चलें।
 
मार्च- स्वप्रयत्नों से बाहरी संबंधों में सुधार होगा। यात्राओं से भी लाभ होगा। नौकरीपेशाओं के लिए समय मिला-जुला रहेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखकर कार्य करें। जल्दबाजी में कोई निर्णय न लें, नहीं तो लाभ की जगह हानि होगी। 
 
 


अप्रैल- संतान पक्ष के कार्य बनेंगे। मनोरंजन के साधनों में वृद्धि होगी। पारिवारिक मामलों में समय सुखद रहेगा। मकान व भूमि संबंधित कार्य बनेंगे। नौकरीपेशा सावधानी रखकर चलें। आर्थिक मामलों में सफलता के चांस पूरे हैं। 
 
मई- पूरे माह संभलकर चलना होगा। इस माह 4 ग्रहों की स्थिति अनुकूल नहीं है। शत्रु से बचकर रहें। धन उधार लेने से बचें। जनता से संबंधित मामलों में सावधानी रखकर कार्य करें। व्यापार-व्यवसाय में मिली-जुली स्थिति रहेगी।
 
जून- समय सुधारवादी रहेगा। दैनिक व्यवसाय में सफलता मिलेगी। दांपत्य जीवन में मधुर वातावरण रहेगा। नौकरीपेशा व्यक्तियों के लिए सहयोगवादी समय रहेगा। पिता का सहयोग मिलेगा। शत्रुपक्ष से भी लाभदायक समय रहेगा। 
 
 


जुलाई- आर्थिक मामलों में सावधानी रखना होगी। शत्रुपक्ष पर प्रभाव बना रहेगा। नौकरीपेशा व्यक्तियों के लिए भी सावधानी रखना होगी। संतान पक्ष के कार्य बनेंगे। कोई कार्य सोच-विचारकर ही करें। पारिवारिक सहयोग लेकर चलें। 
 
अगस्त- पारिवारिक मामलों में सुधारजनक स्थिति रहेगी। जोखिम के कार्यों से बचकर ही चलना होगा। लेखन संबंधित कार्य में सावधानी रखना होगी। आर्थिक मामलों में सुधारजनक स्थिति रहेगी। वाद-विवाद की स्थिति को टालना होगा।
 
सितंबर- कोई भी कार्य बगैर परिश्रम के नहीं होगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा। वाहनादि सावधानी से चलाएं। माह की शुरुआत में सूर्य, राहु, चन्द्र दशम भाव में साथ होने से नौकरीपेशा, राजनीतिज्ञ, व्यापारी वर्ग को सावधानी रखना होगा।
 
 


अक्टूबर- आर्थिक मामलों में सफलता मिलेगी। संतान पक्ष से सहयोग मिलेगा। व्यापार-व्यवसाय में समय सुखद रहेगा। नौकरीपेशा व्यक्तियों को सहयोग मिलेगा। पारिवारिक मामलों में सहयोग द्वारा सफलता मिलेगी। शत्रु नष्ट होंगे। 
 
नवंबर- संतान पक्ष का सहयोग मिलेगा। मनोरंजन के साधनों में वृद्धि होगी। पारिवारिक मामलों में समय सुखद रहेगा। सौन्दर्य के प्रति रुझान रहेगा। पराक्रम में वृद्धि होगी। छोटे भाइयों का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। 
 
दिसंबर- आर्थिक मामलों में सफलता के योग उत्तम हैं। बचत भी होगी। साझेदारी के मामलों में सावधानी रखना होगी। व्यापार-व्यवसाय में स्वप्रयत्नों से अनुकूल स्थिति पाएंगे। नौकरीपेशा व्यक्ति सहयोग लेकर चलें। वाद-विवाद से बचकर चलें। 

 

Show comments

ज़रूर पढ़ें

सोमवार से रविवार तक करें ये अचूक उपाय, हर दिन चमकेगी किस्मत

देवगुरु बृहस्पति का कर्क राशि में महागोचर: किस्मत चमकाने और गुरु दोष दूर करने के लिए जरूर करें ये 7 अचूक उपाय

साल का सबसे बड़ा महागोचर: 2 जून 2026 को देवगुरु बृहस्पति का कर्क राशि में प्रवेश, जानें सभी 12 राशियों का विस्तृत राशिफल

Lunar Eclipse 2026: साल के दूसरे चंद्र ग्रहण की 5 बड़ी और रोचक बातें

Bada Mangal 2026: बड़ा मंगल: नवाबों के शहर से कैसे शुरू हुई बजरंगबली की ये खास परंपरा, पढ़ें गौरव गाथा

सभी देखें

नवीनतम

07 June Birthday: आपको 7 जून, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 7 जून 2026: रविवार का पंचांग और शुभ समय

Weekly Horoscope June 2026: 08 से 14 जून तक कैसा रहेगा आपका सप्ताह? शॉर्ट में पढ़ें साप्ताहिक राशिफल

सूर्य और शुक्र का महागोचर अचानक से 3 राशियों को दिलाएगा धन

भविष्य मालिका की कौन-कौन सी भविष्यवाणियां अब तक हुईं सच? जानिए चौंकाने वाले तथ्य