वृषभ राशि 2016 : परिवार, व्यापार, नौकरी, धन, सेहत और रिश्ते

पं. अशोक पँवार 'मयंक'
इ, उ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे वो।


 
वर्ष को प्रभावित करने वाले ग्रहों शनि, गुरु, राहु व केतु का महत्वपूर्ण स्थान होता है। नववर्ष के प्रवेश में इस वर्ष शनि वृश्चिक में और गुरु सिंह राशि में हैं। 31 जनवरी तक अपने वर्तमान स्थान पर रहने के बाद राहु सिंह में तथा केतु कुंभ में प्रवेश कर जाएंगे। वृषभ राशि के लिए नया साल कैसा रहेगा? प्रस्तुत वर्षफल वार्षिक गोचर ग्रहों पर आधारित है।
 
अगले पेज पर पढ़ें वृषभ राशि 2016 और पारिवारिक स्थिति


 

2016 और वृषभ राशि की पारिवारिक स्थिति
 
इस वर्ष आपकी पारिवारिक स्थिति उत्तम रहने वाली है। परिवार के लोगों के सुझावों पर अमल करना आपके लिए फायदे का सौदा हो सकता है, लेकिन इसके विरुद्ध जाना ठीक नहीं रहेगा। शनि के वृश्चिक में होकर सप्तम भाव में होने से आपके लिए कुछ परेशानियों का कारण बन सकता है, लेकिन कुछ ज्यादा हानि होने की संभावना नहीं है। मां के साथ कुछ नाराजगी हो सकती है। उन्हें स्वास्थ्य संबंधी भी कुछ परेशानियां हो सकती हैं अतः व्यवहार में संयम रखना होगा। पिता के साथ आपके संबंध बेहतर रहेंगे। यह साल उनके लिए बेहतर साबित होगा और कारोबार में लाभ की स्थिति बनेगी। जीवनसाथी के मामलों में ध्यान रखना होगा। 
 
अगले पेज पर पढ़ें वृषभ राशि 2016 और स्वास्थ्य

 
 

2016 और वृषभ राशि वालों का स्वास्थ्य 
 
सामान्यतः आप निरोगी रहेंगे, लेकिन कुछ लोग मोटापे का शिकार हो सकते हैं अतः खान-पान पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। आलस्य का त्याग करें और स्फूर्ति के लिए व्यायाम करें। हालांकि समय के साथ कुछ मामूली परेशानियां हो सकती हैं, जैसे गैस, आंत और जोड़ों में दर्द के अलावा सिरदर्द और आंखों में दर्द रहने की आशंका है अतः स्वास्थ्य के प्रति कोई लापरवाही न करें।
 
अगले पेज पर पढ़ें वृषभ राशि 2016 की आर्थिक स्थिति

 

2016 और वृषभ राशि की आर्थिक स्थिति 
 
इस वर्ष आपकी स्थिति उत्तम रहने वाली है। विभिन्न स्रोतों से धनलाभ होगा। शेयर बाजार से भी लाभ होने की संभावना है। अगस्त के बाद आर्थिक स्थिति थोड़ी मिली-जुली रह सकती है। खर्चों पर नियंत्रण और भावनाओं पर काबू रखने की जरूरत है। व्यर्थ की चिंता करने की आवश्यकता नहीं है, क्योंकि इस साल आपकी आर्थिक स्थिति उत्तम होने से प्रसन्नता रहेगी।
 
अगले पेज पर पढ़ें वृषभ राशि 2016 और नौकरीपेशा
 
 

वर्ष 2016 नौकरीपेशा के लिए 
 
यदि आप नौकरीपेशा हैं तो इस साल कुछ खास अच्छी स्थिति वाली बात नहीं रहेगी। लोग आपके विरुद्ध षड्यंत्र भी कर सकते हैं। बेवजह आरोपों का सामना करना पड़ सकता है जिससे आप काफी तनाव महसूस करेंगे। अपने आंख-कान को खोलकर रखें अन्यथा स्थितियां आपके नियंत्रण से बाहर हो सकती हैं। आपके लिए यह आवश्यक है कि जब तक आपकी नौकरी नहीं लग जाती है, वरिष्ठ लोगों के साथ अपने रिश्ते को बनाए रखें अन्यथा परेशानियां बढ़ सकती हैं और लगी नौकरी भी हाथ से जा सकती है। सरकारी नौकरी वालों को ज्यादा नुकसान हो सकता है अतः पूरी सावधानी बरतें।
 
अगले पेज पर पढ़ें वृषभ राशि 2016 और व्यापार-व्यवसाय 

 

वर्ष 2016 और वृषभ राशि का व्यापार-व्यवसाय
 
व्यापार-व्यवसाय से जुड़े लोगों को उनके परिश्रमों का फल प्राप्त होगा। यदि आपका जीवनसाथी भी व्यापार में साझेदार है तो अधिक लाभ हो सकता है। हालांकि आपके ऊपर धोखाधड़ी और विश्वासघात का आरोप भी लग सकता है अतः आर्थिक मामलों में पूरी सावधानी बरतें। ब्याज पर पैसे देते समय बहुत ज्यादा सतर्कता रखनी होगी, क्योंकि अगस्त तक समय आपके अनुकूल नहीं है। इस माह के बाद निश्चित ही आपके अच्छे दिन आएंगे और भाग्य आपके द्वार पर दस्तक देगा। भले ही आपको अनेक बाधाओं का सामना करना पड़े, लेकिन आपकी जेब कभी खाली नहीं रहने वाली है।
 
अगले पेज पर पढ़ें वर्ष 2016 और वृषभ राशि का रोमांस
 

वृषभ राशि 2016 और रोमांस 
 
यह साल रोमांस के मामलों में उत्तम है। एक-दूसरे के साथ आप हसीन पल बिताएंगे। शुरुआत में कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन समय के साथ संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी। हालांकि प्यार का वास्तविक एहसास और आनंद आपको अगस्त के बाद ही मिलेगा। इस साल जब बुध अस्त हो या सिंह अथवा कुंभ में प्रवेश करे, उस वक्त अपने जीवनसाथी के ऊपर किसी प्रकार का शक करने से परहेज करें, वरना पूरा बना-बनाया खेल बिगड़ सकता है। व्यवहार में संयम बरतें और पार्टनर के ऊपर विश्वास करना सीखें।
 
अगले पेज पर पढ़ें वर्ष 2016 के अचूक उपाय
 

 

वर्ष 2016 के अचूक उपाय
 
यदि आप शनि की अंतरदशा या महादशा से गुजर रहे हैं तो शनि स्तोत्र और हनुमान चालीसा का पाठ करना लाभकारी हो सकता है। 
 
यदि आपको बृहस्पति की अंतरदशा या महादशा चल रही है तो बृहस्पति बीज मंत्र का जप करें, पीला वस्त्र धारण करें और गुरुवार के दिन उपवास करें। 
 
जो लोग राहु या केतु की अंतरदशा या महादशा से गुजर रहे हैं, वे लोग दुर्गा सप्तशती का दिन में 1 बार पाठ करें।

 
Show comments

ज़रूर पढ़ें

07 मार्च से होलाष्टक, 14 मार्च से मलमास, जानें शुभ कार्य क्यों रहेंगे वर्जित

कौन सी नदी कहलाती है वृद्ध गंगा, जानिए धार्मिक और पौराणिक महत्व

कैसे प्रकट हुए थे शिव, जानिए भगवान् शिव के प्रकटोत्सव की अद्भुत पौराणिक कथा

महाशिवरात्रि पर पूजा के लिए ये 2 समय हैं सर्वश्रेष्ठ, पूजन का मिलेगा लाभ

महाशिवरात्रि पर इस विधि से घर बैठे पाएं महाकुंभ स्नान का पुण्य

सभी देखें

नवीनतम

Aaj Ka Rashifal: आज किन राशियों को मिलेगी खुशखबरी, किसे मिलेगा लाभ, पढ़ें 23 फरवरी का दैनिक राशिफल

Weekly Horoscope: फरवरी का अंतिम सप्ताह क्या लेकर आया है 12 राशियों के लिए, पढ़ें साप्ताहिक राशिफल

23 फरवरी 2025 : आपका जन्मदिन

23 फरवरी 2025, रविवार के शुभ मुहूर्त

29 मार्च 2025 को होने वाला है सबसे बड़ा परिवर्तन, 3 राशियां रहें बचकर