Hanuman Chalisa

वृषभ राशि का वार्षिक भविष्यफल 2016

श्री रामानुज
वृषभ राशि के जातकों के लिए यह वर्ष धन, व्यापार और कारोबार के मामले में बहुत ही अच्छा साबित  होगा। पूरे वर्ष आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी रह सकती है। आय के नए स्रोत मिल सकते हैं। निवेश किए  हुए धन का लाभ मिलेगा।


 

शेयर बाजार या प्रॉपर्टी में पैसा लगाने के लिए यह साल उत्तम है, परंतु  अपव्यय पर नियंत्रण पाना होगा। बुजुर्गों से सम्मान, सहयोग व धन प्राप्ति के प्रबल योग बन रहे हैं।  मनचाही जगह स्थानांतरण हो सकता है लेकिन इसमें कुछ समस्याएं आ सकती हैं।
 
कैसा रहेगा प्रेम और दांपत्य जीवन, अगले पन्ने पर...
 
 

 

कैसा रहेगा प्रेम और दांपत्य जीवन : वृषभ राशि के जातकों के लिए यह वर्ष प्रेम संबंधों में मधुरता  लाएगा। इस साल आपके प्रेम संबंध मजबूत हो सकते हैं। हालांकि वर्ष की शुरुआत में रिश्तों को लेकर  समस्या आ सकती है। अपने रिश्तों में संदेह को आने न दें और जीवनसाथी के ऊपर विश्वास बनाए रखें।  पत्नी से मतभेद होने की संभावना है। 
कैसी रहेगी सेहत 2016 में जानें अगले पन्ने पर... 
 
 

 


कैसी रहेगी सेहत : इस वर्ष वृषभ राशि के जातकों का स्वास्थ्य ठीक रहेगा, परंतु अनियमित जीवनशैली  से गैस, बदहजमी आदि समस्याएं परेशान करेंगी। जरूरी है कि खान-पान की आदतों पर नियंत्रण करें  और नियमित व्यायाम आरंभ करें। 11 अगस्त के बाद गुरु ग्रह का गोचर आपके लिए शारीरिक  आरोग्यता प्रदान करने वाला होगा, परंतु मानसिक चिंताएं बनी रहेंगी, परंतु और पत्नी का स्वास्थ्य अच्छा  नहीं रहेगा। 
 
कैसा रहेगा परिवार का हाल : वृषभ राशि के जातकों को इस वर्ष पारिवारिक मसलों पर अधिक परेशान  नहीं होना पड़ेगा। परिवार में सभी सदस्यों का सहयोग मिलेगा। संतान पक्ष से खुशियां हासिल हो सकती  हैं। वर्ष का कुछ समय अनावश्यक गृह-क्लेश में गुजर सकता है, लेकिन यह समय बहुत छोटा होगा और  जल्दी खत्म हो जाएगा। इस साल माता के साथ किसी प्रकार के विवाद से बचना चाहिए। मुश्किल घड़ी  में सगे-संबंधियों और पितृ पक्ष से सहयोग और लाभ मिलेगा। 
 
कैसी रहेगी पढ़ाई और करियर : वृषभ राशि के छात्रों के लिए यह साल कड़ी मेहनत का समय है।  प्रतियोगी परीक्षाओं के परिणाम के लिए कुछ और समय इंतजार करना पड़ सकता है। वर्ष के उत्तरार्द्ध में  गुरु का पंचम भाव से गोचर प्रतियोगी परीक्षाओं में श्रेष्ठतम सफलता के प्रबल संकेत दे रहा है। परिश्रम के  बाद निश्चित रूप से ही सफलता मिलेगी। 
 
नौकरीपेशा जातकों को इस वर्ष अपने करियर पर विशेष ध्यान देना चाहिए। इस साल प्रमोशन पाने की  राह में अड़चनें आ सकती हैं। वर्ष की शुरुआत में अपने सहकर्मियों से किसी प्रकार का बैर मोल न लें  अन्यथा आपको आने वाले समय में परेशानी हो सकती है। जिन जातकों को अभी तक नौकरी नहीं मिली  है उन्हें थोड़ा और धैर्य रखना चाहिए, आने वाले समय में आपको सफलता अवश्य मिलेगी। 
 
अगले पन्ने पर वृषभ राशि के जातकों के लिए ग्रह शांति के विशेष उपाय...
 
 

वृषभ राशि के जातकों के लिए ग्रह शांति के विशेष उपाय :


 

जातकों को गुरुवार के दिन बेसन के लड्डू  धार्मिक स्थान पर बांटने चाहिए। साधु, संन्यासी एवं गरीब बच्चों को भोजन कराएं। अपने माता-पिता को  तीर्थयात्रा या धार्मिक स्थानों के दर्शन कराएं। 


Show comments

ज़रूर पढ़ें

Vaishakh maas 2026: वैशाख मास प्रारंभ, जानें इस विशेष माह की 10 खास बातें

अक्षय तृतीया 2026 कब है- 19 या 20 अप्रैल? तिथि को लेकर कंफ्यूजन का जानिए सही जवाब

Akshaya tritiya 2026: अक्षय तृतीया कब है?

Kharmas 2026: खरमास में करें 5 उपाय, पितरों को मिलेगी शांति

April 2026 festivals: अप्रैल माह 2026 के प्रमुख व्रत एवं त्योहारों की लिस्ट

सभी देखें

नवीनतम

खप्पर योग बना खतरनाक: 4 राशियों को नुकसान, 4 को मिलेगा बड़ा लाभ

कालाष्टमी पर करें ये 5 खास उपाय, जीवन में होगा चमत्कार

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (10 अप्रैल, 2026)

10 April Birthday: आपको 10 अप्रैल, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 10 अप्रैल 2026: शुक्रवार का पंचांग और शुभ समय