Hanuman Chalisa

वर्ष 2016 : वृषभ राशि के लिए कैसे गुजरेंगे 12 माह

पं. अशोक पँवार 'मयंक'
वृषभ राशि 2016 : कैसे गुजरेंगे वर्ष के 12 माह 


 
जनवरी- संतान पक्ष से चिंता दूर होगी। व्यापार-व्यवसाय में प्रगति व लाभ मिलेगा। नौकरीपेशा व्यक्ति अनुकूल स्थिति के साथ प्रसन्नता महसूस करेंगे। नवीन कार्ययोजनाओं में भी सफल होंगे। पत्नी के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। शत्रु प्रभावहीन होंगे।
 
फरवरी- मातृपक्ष के मामलों में संभलकर चलना होगा विशेषकर स्वास्थ्य संबंधित मामलों में। दांपत्य जीवन में मिली-जुली स्थिति रहेगी। भाग्य साथ देगा। रुके कार्य बनेंगे। पारिवारिक संबंधों में सुधार लाने की कोशिश करें। लेन-देन संभलकर करें।
 
मार्च- दांपत्य जीवन में कोई बाधा का कारण बन सकता है। स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा। स्वयं का प्रभाव बढ़ेगा। भाग्यबल द्वारा कार्य में सफलता मिलेगी। नौकरीपेशा व्यक्ति सावधानी रखकर चलें। मातृपक्ष की चिंता रहेगी।
 
 


अप्रैल- आर्थिक मामलों में सफलता मिलेगी। बड़े भाइयों का सहयोग मिलेगा। संतान पक्ष के सहयोग के साथ लाभ भी पाएंगे। नौकरीपेशा व्यक्तियों के लिए मिली-जुली स्थिति रहेगी। पारिवारिक मामलों में सावधानी बरतें। 
 
मई- समय का सदुपयोग कर कुछ अनुकूल स्थिति पा सकते हैं। जमीन-जायदाद के मामलों में संभलकर चलना होगा। अधिकारी वर्ग का सहयोग ही सफलता का कारण बनेगा। जीवनसाथी की चिंता रहेगी वहीं दैनिक व्यवसाय में उतार-चढ़ाव रहेगा।
 
जून- सोचे कार्य कुछ रुकावट के बाद सफल होंगे। स्वास्थ्य ठीक रहेगा वहीं पारिवारिक मामलों में सुधारजनक स्थिति पाएंगे। शत्रु पक्ष प्रभावहीन होगा। कोर्ट-कचहरी संबंधी मामलों में सफलता मिलेगी। आर्थिक बाधाओं को पार कर प्रगति पाएंगे। 
 
 


जुलाई- वाकचातुर्य से सफलता मिलेगी। कुटुम्ब के लोगों का सहयोग मिलेगा। पारिवारिक सहयोग पाएंगे। नीतिगत कार्यों में सफल होंगे। व्यापार-व्यवसाय में समय ठीक रहेगा। शत्रुवर्ग प्रभावहीन होंगे। संतान पक्ष के कार्य बनेंगे।
 
अगस्त- स्त्री पक्ष के मामलों में सावधानी रखना होगी। नौकरीपेशा व्यक्तियों के लिए समय ठीक रहेगा। जनता से संबंधित कार्यों में सफलता मिलेगी। स्वप्रयत्नों से आपके कार्य में प्रगति आएगी। आर्थिक मामलों में मिली-जुली स्थिति रहेगी। 
 
सितंबर- बाहरी मामलों में सावधानी रखना होगी। यात्रा करते वक्त सतर्कता से चलें। दैनिक व्यवसाय में संभलकर चलना होगा। स्त्री पक्ष के कार्य में सावधानी बरतें। व्यापार-व्यवसाय में सजग रहें। आर्थिक सुधार पाएंगे। 
 
 


अक्टूबर- मनोनुकूल वातावरण होने से कार्य बनेंगे। मानसिक सुख-शांति रहेगी। पारिवारिक चिंताएं दूर होंगी। संतान के कार्य में खर्च होगा। मनोरंजन के साधन बढ़ेंगे। मकान-भूमि संबंधित मामलों में समय उत्तम पाएंगे। समय का लाभ उठाएं। 
 
नवंबर- कार्य में प्रगति होगी। प्रसन्नतादायक स्थिति बनेगी। भाग्य में प्रबल स्थिति रहेगी। धर्म-कर्म में आस्था बढ़ेगी। स्त्री पक्ष से चिंता दूर होगी। दैनिक व्यवसाय में अनुकूल स्थिति रहेगी। शत्रु से थोड़ा संभलकर रहें। 
 
दिसंबर- दांपत्य जीवन में अनुकूल स्थिति रहेगी। वाद-विवाद की स्थिति से बचना होगा। भाग्योन्नति में समय सुखद कहा जा सकता है। पारिवारिक मामलों में अनुकूल स्थिति रहेगी। थोड़ी परेशानियों का भी सामना करना पड़ सकता है।

 

Show comments

ज़रूर पढ़ें

शुक्र की वृषभ राशि में मंगल का प्रवेश, 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, धन और करियर में मिल सकता है बड़ा लाभ

Muharram month 2026: मोहर्रम मास का इस्लाम धर्म में महत्व और परंपरा जानें

घर में कॉकरोच दिखना क्यों माना जाता है अशुभ? जानें ज्योतिष और वास्तु के संकेत

मंगल का कृतिका नक्षत्र में प्रवेश: 4 राशियों की किस्मत में होगा बड़ा बदलाव, जानें असर

कुंभ राशिफल 2026: शनि की साढ़ेसाती का अंतिम चरण और गुरु का अमृत प्रभाव; जानें करियर, धन और सेहत का पूरा विश्लेषण

सभी देखें

नवीनतम

3 दिन बाद बुध का कर्क राशि में प्रवेश, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, खुलेंगे सफलता के नए द्वार

Guru Pushya Yog 2026: 'गुरु-पुष्य अमृत योग' आज, जानें महत्व, पूजा विधि और 4 अचूक उपाय

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (18 जून, 2026)

18 June Birthday: आपको 18 जून, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 18 जून 2026: गुरुवार का पंचांग और शुभ समय