suvichar

कन्या राशि 2016 : कैसे गुजरेंगे वर्ष के 12 माह

पं. अशोक पँवार 'मयंक'
कन्या राशिफल 2016


 


जनवरी- पारिवारिक मामलों में समय अनुकूल रहेगा। मातृपक्ष की चिंता दूर होगी। स्वयं के काम कुछ देरी से होंगे, स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा। संतान पक्ष में सुखद स्थिति पाएंगे। व्यापार-व्यवसाय में अपनी बुद्धिमत्ता से सफलता पाएंगे। 
 
फरवरी- परिश्रम अधिक करना पड़ेगा तभी फल का स्वाद चखेंगे। संपत्ति के मामलों में सुखद स्थिति रहेगी। पारिवारिक मामलों में सहयोग मिलेगा। शत्रुपक्ष प्रभावहीन रहेगा। वाहनादि सावधानी से चलाएं। लेन-देन से बचना होगा।
 
मार्च- छोटे भाइयों का ध्यान रखना होगा, स्वास्थ्य मिला-जुला रहेगा। शत्रुपक्ष नष्ट होंगे। संतान सुख में वृद्धि होगी। विद्यार्थी वर्ग के लिए समय ठीक रहेगा। प्रेम के मामलों में सफल होंगे। मनोरंजन के साधनों में वृद्धि होगी। 
 
 


अप्रैल- दांपत्य जीवन में सुखद वातावरण रहेगा वहीं दैनिक व्यवसाय में उत्तम सफलता मिलेगी। पराक्रम में वृद्धि होगी व सुखद समाचार मिलेगा। बाहरी मामलों में सावधानी रखना होगी। यात्रा में संभलकर चलें। आर्थिक खर्च अधिक होगा। 
 
मई- बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है। स्वास्थ्य की दृष्टि से साधारण रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में उतार-चढ़ाव रहेगा। नौकरीपेशा व्यक्ति संभलकर चलें। आर्थिक मामलों में सतर्कता रखें। लेन-देन से बचें। 
 
जून- यह माह सुधारवादी होकर सफलताओं का रहेगा। अभी तक की चली आ रही परेशानियां दूर होंगी। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। शत्रु वर्ग प्रभावहीन होंगे। नौकरीपेशाओं अपने कार्य पर ध्यान रखें। संतान पक्ष का ध्यान रखें। 
 
 


जुलाई- अधिकारी वर्ग का सहयोग मिलेगा। व्यापार-व्यवसाय में उत्तम सफलता के साथ लाभ भी होगा। बेरोजगार भी रोजगार पाने में सफल होंगे। पशुओं से संभलकर चलें, चोट दे सकते हैं। कुटुम्ब के मामलों में बचकर चलना होगा। 
 
अगस्त- यात्राओं से लाभ के योग बन रहे हैं। बाहरी संपर्क से लाभजनक स्थिति रहेगी। पराक्रम अधिक करना पड़ेगा। शत्रु वर्ग प्रभावहीन होंगे। आर्थिक मामलों में मिली-जुली स्थिति रहेगी। संतान पक्ष में खर्च होगा। सोच-विचार कर कदम रखें। 
 
सितंबर- संभलकर चलना होगा। धन से संबंधित सावधानियां आवश्यक हैं। जोखिम के कार्यों में धन लगाने से बचना होगा। साझेदारी के कार्य से बचना होगा। यदि पहले से हैं तो संभलकर रहें। शत्रु से जरूर राहत मिलेगी। 
 
 


अक्टूबर- बाधाएं दूर होकर प्रसन्नता का वातावरण रहेगा। मकान व भूमि संबंधित कार्य बनेंगे। जनता से संबंधित कार्यों में सफलता मिलेगी। आर्थिक बचत के योग भी बनेंगे। नौकरीपेशा राहत पाएंगे, अधिकारी वर्ग से लाभ।
 
नवंबर- इच्छित सफलता के लिए परिश्रम अधिक करना होगा। संचार माध्यम से शुभ समाचार सुनेंगे। दांपत्य जीवन में मधुर वातावरण रहेगा। स्वास्थ्य ठीक-ठाक रहेगा। शत्रु वर्ग प्रभावहीन होंगे। व्यापारी वर्ग के लिए समय ठीक रहेगा।
 
दिसंबर- नवीन कार्ययोजनाओं में सफलता मिलेगी। व्यापार-व्यवसाय में सफलता मिलेगी। पारिवारिक सहयोग मिलेगा। वार्तालाप में सावधानी रखें। आर्थिक मामलों में संभलकर चलना होगा। मातृपक्ष का सहयोग मिलेगा। 


 

Show comments

ज़रूर पढ़ें

Rang Panchami 2026: रंगपंचमी का महत्व और कथा

Happy Holi Wishes 2026: रंगों के त्योहार होली पर अपनों को भेजें ये 10 सबसे मंगलकारी शुभकामनाएं

क्या भारत को भी युद्ध में धकेलेगा खग्रास चंद्र ग्रहण, क्या कहते हैं ग्रह गोचर

होलिका दहन: शाप, वरदान और अनन्य भक्ति की विजय

Rang Panchami 2026: किस देवता को कौन-सा रंग चढ़ाने से मिलती है कृपा? जानिए पूजा विधि

सभी देखें

नवीनतम

07 March Birthday: आपको 7 मार्च, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 7 मार्च 2026: शनिवार का पंचांग और शुभ समय

Meen sankranti 2026: मीन संक्रांति कब है, क्या महत्व है इसका?

Rangpanchami Astrology: रंगपंचमी पर किस रंग से खेलें होली कि जीवन में आए खुशियां, जानें अपनी राशिनुसार

जगन्नाथ मंदिर में दिखा फिर से अशुभ संकेत! ध्वज पर बैठा बाज, क्या होने वाली है भारत में कोई बड़ी घटना