Hanuman Chalisa

कन्या राशि 2016 : परिवार, व्यापार, नौकरी, धन, सेहत और रिश्ते

पं. अशोक पँवार 'मयंक'
टी, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे पो।


 
नववर्ष के प्रवेश में शनि, गुरु, राहु व केतु का महत्वपूर्ण स्थान होता है। वर्ष को प्रभावित करने वाले ग्रहों में इन्हें शुमार किया जाता है। इस वर्ष शनि की वृश्चिक में और गुरु सिंह में हैं। राहु और केतु 31 जनवरी तक अपने वर्तमान स्थान पर रहने के बाद राहु सिंह में तथा केतु कुंभ में प्रवेश कर जाएंगे। आइए जानते हैं आपके लिए नया साल कैसा रहेगा? प्रस्तुत वर्षफल वार्षिक गोचर ग्रहों पर आधारित है।

अगले पेज पर पढ़ें पारिवारिक स्थिति... 
 
 

2016 और कन्या राशि की पारिवारिक स्थिति
 
नया साल पारिवारिक जीवन के लिहाज से मिला-जुला व्यतीत होगा। जीवनसाथी के साथ वाद-विवाद रहने की संभावना है। दांपत्य जीवन में वाद-विवाद से बचकर चलना होगा, नहीं तो तनाव बढ़ सकता है। इसका समाधान संबंध बिगड़ने से पहले जल्द ही कर लें तो उत्तम रहेगा। परिवारजनों के साथ रिश्ते मधुर रहेंगे, हालांकि यहां भी वैचारिक मतभेद होने की संभावना है। अगस्त के बाद समय आपके लिए सुखद स्थिति वाला रहेगा इसलिए ज्यादा चिंता करने की कोई बात नहीं है।

अगले पेज पर पढ़ें आपका स्वास्थ्य...

 

 
2016 और कन्या राशि वालों का स्वास्थ्य 
 
यह साल स्वास्थ्य के लिए अधिकतम उत्तम रहेगा, लेकिन अगस्त तक स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने की आवश्यकता है। साथ-साथ कुछ समय तक मानसिक तनाव और शारीरिक परेशानी भी रह सकती है। चेहरे, पाचन-तंत्र, गले और आंत से संबंधित शिकायत हो सकती है। स्वस्थ आहार लेने और योग करने से इन परेशानियों से बचा जा सकता है। कोई पुरानी बीमारी फिर से आपको परेशान कर सकती है अतः इस वर्ष अपनी सेहत का पूरी तरह से ध्यान रखें और खान-पान पर भी विशेष ध्यान दें।

अगले पेज पर पढ़ें आपकी आर्थिक स्थिति...

 

 
2016 और कन्या राशि की आर्थिक स्थिति
 
इस साल आर्थिक नुकसान रहने की संभावना है, लेकिन समय-समय पर पूर्ति होने से ज्यादा परेशानी नहीं रहेगी। बृहस्पति के 12वें भाव में बैठने के कारण कुछ लोगों को आर्थिक नुकसान हो सकता है। पैसों के मामले में कुछ लोग आपके साथ धोखाधड़ी भी कर सकते हैं इसलिए ऐसे मामलों में ज्यादा सतर्क रहें। सच्चे और विश्वसनीय लोगों से ही संबंध रखें तो बेहतर होगा। कुछ ऐसे लोग आपको धोखा दे सकते हैं जिन पर आप सबसे ज्यादा भरोसा करते हों। स्वविवेक का इस्तेमाल करें और ऐसे लोगों से दूरी बनाकर रखें।
 
अगले पेज पर पढ़ें नौकरीपेशा के लिए कैसा रहेगा यह वर्ष... 

 

 
वर्ष 2016 कन्या नौकरीपेशा के लिए
 
राशि में आपके दशम भाव पर किसी ग्रह की दृष्टि नहीं है, जो आपके लिए शुभ संकेत है। पत्रकारिता से जुड़े लोगों को इस वर्ष लाभ मिल सकता है। अगस्त के बाद आपके कार्य के प्रति बेहतर प्रदर्शन होगा जिसके परिणामस्वरूप आपका नाम होगा। वरिष्ठ अधिकारियों की ओर से सहायता मिलेगी। इससे आपका न केवल काम आसान हो जाएगा बल्कि आपको सफलता भी मिलेगी और पदोन्नति भी हो सकती है।
 
अगले पेज पर पढ़ें आपका व्यापार-व्यवसाय 
 
 

वर्ष 2016 और कन्या राशि का व्यापार-व्यवसाय 
 
व्यापार-व्यवसाय में आपको सफलता मिलेगी लेकिन अगस्त के बाद ही, क्योंकि अच्छी खबर देर से ही मिलने की संभावना है। गुरु और शनि का प्रभाव आपके ऊपर है, संयम से काम लें और किसी प्रकार का निवेश करने से परहेज करें। धन संग्रह लाभदायक रहेगा। भाग्य आपका साथ अवश्य देगा। व्यापार में अगस्त बाद ही साझेदारी करें तो उत्तम होगा।
 
अगले पेज पर पढ़ें आपका रोमांस...

 

 
वर्ष 2016 और कन्या राशि का रोमांस 
 
रोमांस की दृष्टि से यह वर्ष आपके लिए उत्तम साबित होगा। यदि आप किसी रिश्ते को शुरू करना चाहते हैं तो यह साल सबसे बेहतर है। दूसरी तरफ जो लोग किसी के साथ रिश्ते निभा रहे हैं उनको भी आत्मीय सुखों की प्राप्ति होगी। हालांकि अगस्त तक अपने रिश्तों में किसी प्रकार की खटास पैदा न होने दें, इससे आप दोनों के बीच दूरियां बढ़ेंगी और रिश्ते खराब हो सकते हैं।
 
अगले पेज पर पढ़ें वर्ष 2016 के अचूक उपाय... 
 
 

वर्ष 2016 : कन्या राशि के अचूक उपाय 
 
जो सूर्य की महादशा या अंतरदशा से गुजर रहे हैं उन्हें आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ और नियमित रूप से सूर्य को दूधमिश्रित जल से अर्घ्य देना चाहिए। 
 
यदि शुक्र की महादशा चल रही हो तो कनकधारा स्तोत्र का पाठ करें व कन्याओं को खीर खिलाएं। 
 
यदि गुरु की महादशा चल रही हो तो अपनी क्षमतानुसार दान करें व चने की दाल पीली गाय को खिलाएं। 
 
गुरुवार के दिन उपवास करें व पीली वस्तु का सेवन करें लाभ होगा।
 

Show comments

ज़रूर पढ़ें

Vaishakh maas 2026: वैशाख मास प्रारंभ, जानें इस विशेष माह की 10 खास बातें

अक्षय तृतीया 2026 कब है- 19 या 20 अप्रैल? तिथि को लेकर कंफ्यूजन का जानिए सही जवाब

Akshaya tritiya 2026: अक्षय तृतीया कब है?

Kharmas 2026: खरमास में करें 5 उपाय, पितरों को मिलेगी शांति

April 2026 festivals: अप्रैल माह 2026 के प्रमुख व्रत एवं त्योहारों की लिस्ट

सभी देखें

नवीनतम

10 April Birthday: आपको 10 अप्रैल, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 10 अप्रैल 2026: शुक्रवार का पंचांग और शुभ समय

कालाष्टमी के दिन करें इस तरीके भगवान भैरव की पूजा और 5 अचूक उपाय

मंगल का महा-गोचर 2026: अपनी ही राशि मेष में लौटेंगे मंगल, 6 राशियों के लिए अपराजेय योग

गुरुवार की रात को करें ये 3 अचूक उपाय, मनोकामना होगी पूर्ण