लाल किताब : 2017 में आजमाएं 12 राशियों के यह शुभ उपाय

Webdunia
मेष : 
 
यह साल आपके लिए आनंदमय रहेगा। परोपकार के कामों में आप बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। छात्रों को पठन-पाठन में विशेष सफलता प्राप्त हो सकती है। काम धंधे में आपको बड़ी सफलता प्राप्त होने के आसार रहेंगे। जीवनसाथी के साथ आपका तालमेल उत्तम बना रहेगा। मगर आप दोनों को अपनी सेहत का ख़याल भी रखना होगा। प्रेम प्रसंगों के लिए यह समय काफी अच्छा नजर आ रहा है। प्रेमी के साथ मुलाकातें होती रहेंगी।
 
उपाय : खाने के बाद सौंफ-चीनी या मिश्री का प्रयोग करना आपके लिए अच्छा रहेगा।

वृष
 
इस साल आप अपने दम पर प्रगति करेंगे और दूसरों की प्रगति में भी सहायक होंगे। आर्थिक स्थिति काफी अच्छी रहने की संभावना है। बड़े अधिकारियों से आपके संबंध अच्छे रहेंगे जिसका लाभ आपको आगे चलकर मिल सकता है। इस दौरान आपके बिजनेस में परिवर्तन संभव है। छात्रों को शिक्षा में पूर्ण सफलता मिलेगी। दाम्पत्य सुख उत्तम रहेगा। प्रेम जीवन के लिए यह अवधि ख़ुशनुमा रह सकती है। सेहत के प्रति लापरवाह न रहें।
 
उपाय: इत्र या सेंट अपने कपड़ों पर लगाना आपके लिए शुभ रहेगा।
मिथुन
 
इस वर्ष नौकरी में अपनी मेहनत से आप बुलंदियां छू पाएंगे। बिजनेस में कोई बड़ा लाभ आपका इंतजार कर रहा है। शिक्षा प्राप्त कर रहे छात्रों के लिए समय उत्तम रहेगा और वे विदेश का रुख भी कर सकते हैं। वैवाहिक सुख बहुत ही अच्छा रहने की संभावना रहेगी। जीवनसाथी की मदद से आपको आर्थिक मदद मिल सकती है। प्रेम जीवन के लिए समय संघर्षमय रहेगा। इस दौरान अच्छी सेहत का लुत्फ़ आप उठाते रहेंगे।
 
उपाय: बागवानी करना आपके लिए अच्छा रहेगा।
कर्क
 
यह वर्ष आपके लिए आर्थिक रुप से संपन्नता लाने वाला होगा। आपको धन-सम्मान की प्राप्ति होगी। नौकरी व बिजनेस दोनों में आपकी किस्मत खूब चमकेगी। पारिवारिक सुख अच्छा रहेगा और घर में अतिथियों की भरमार रहेगी। छात्रों को रिकॉर्ड-तोड़ सफलता मिलने के संकेत हैं। आपका वैवाहिक जीवन शानदार रहने की संभावना है। इस दौरान आपके प्रेम जीवन में गलतफहमियां व नीरसता बढ़ सकती है। आपका स्वास्थ्य काफी बेहतरीन रहने के आसार हैं।
 
उपाय: चावल या दूध का दान करना आपके लिए हितकर रहेगा।
सिंह
 
इस वर्ष आप अपने बुद्धिबल से धन कमाने में सफल रहेंगे। नौकरी व बिज़नेस में आप तरक्की की कोई कसर नहीं छोड़ने वाले हैं। कुछ लोगों की नौकरी में परिवर्तन संभव है। छात्र शिक्षा के क्षेत्र में जबरदस्त उन्नति कर सकते हैं। संतान की ओर से खुशी प्राप्त होगी। दाम्पत्य जीवन का भरपूर सुख इस अवधि में आप उठा पाएंगे। आपकी माता को अपनी सेहत का ख्याल रखना होगा। प्रेम जीवन के लिए यह अवधि मिठास भरी रहेगी। आपकी प्रकृति निरोगी बनी रहेगी और मानसिक प्रसन्नता भी बढ़ेगी।
 
उपाय : किसी भी कार्य से जाते समय गुड़ खाकर निकलना आपके लिए फ़ायदेमंद रहेगा।
कन्या
 
 नौकरी में आपको वरिष्ठ अधिकारियों से लाभ मिलने की संभावना है।आर्थिक दृष्टि से यह समय आपके लिए अनुकूल रहेगा। व्यापारी बंधुओं को कोई भी बड़ा निवेश करने से पहले सोच-विचार कर लेना चाहिए। वैवाहिक जीवन में अपने जीवनसाथी की भावनाओं को समझने की कोशिश करें व उन्हें पूर्ण सहयोग दें। प्रेम सम्बन्धों में प्रेमी के लिए समय निकालें व उन्हें कोई कीमती उपहार देकर प्रसन्न रखने की कोशिश करें।आपके स्वास्थ्य का मामला बढ़िया रहने वाला है।
 
उपाय: हरी मूंग का दान करना आपके लिए लाभकारी रहेगा।
तुला
 
 यह समय आपके लिए नौकरी व व्यवसाय की दृष्टि से एक उपहार से कम नहीं है। दोनों ही क्षेत्रों में आप सफलता के झंडे गाढ़ सकेंगे। छात्रों का पढ़ाई में खूब मन लगने की संभावना है। वैवाहिक जीवन में आपको तालमेल बिठाकर चलना होगा। इस दौरान आपकी सेहत कुछ नरम-गरम रह सकती है। प्रेम प्रसंग सामान्य रुप से चलते रहेंगे। रोज़ाना व्यायाम व योगाभ्यास करना आपके लिए फ़ायदेमंद रहेगा।
 
उपाय: घी, दही व सफेद बर्फी किसी धर्म स्थान में दान करना आपके लिए अच्छा रहेगा।
वृश्चिक
 
 इस साल नौकरीपेशा लोगों के प्रमोशन के योग हैं। बिज़नेस के मामलें में किसी बड़े निवेश का जोख़िम उठाने से बचें। वैवाहिक जीवन में कुछ समस्याएँ आ सकती हैं। जीवनसाथी को स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना चाहिए। आपका स्वास्थ्य उत्तम रहेगा व आप खुद को ऊर्जावान महसूस करेंगे। प्रेम प्रसंगों में मतभेद होने की संभावना है। अपने प्रेमी पर बेवजह शक करने से बचें।
 
उपाय: नियमित शहद का सेवन करना आपके लिए लाभकारी रहेगा।
धनु
 
नौकरीपेशा लोग इस दौरान काफ़ी मेहनत करेंगे परन्तु काम के मुक़ाबले लाभ कम मिलने की संभावना है। छात्र वर्ग शिक्षा के लिए विदेश गमन कर सकते हैं। पारिवारिक जीवन में खुशियां बढ़ेंगी और आप अपने जीवनसाथी के साथ किसी यात्रा का आनंद भी ले सकते हैं। स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न करें, फूड पॉयजिनिंग होने की संभावना है। प्रेमी जोड़ों के प्रेम में इज़ाफा होगा। अपने पार्टनर से आप कोई कीमती उपहार मिलने की उम्मीद रख सकते हैं।
 
उपाय: हल्दी का तिलक मस्तक पर करना आपके लिए श्रेष्ठ रहेगा।
मकर
 
 इस साल नौकरी में आपको काफी मेहनत करनी पड़ेगी। परन्तु अंतिम परिणाम आपके हक में रहेगा। व्यापारियों को अपने व्यवसाय में लाभ मिलने की संभावनाएं हैं। छात्र वर्ग को शिक्षा में थोड़ी परेशानियों को सामना करना पड़ सकता है। पारिवारिक जीवन में आपको कई ख़ुशियां हासिल होंगी। ऑफिस की तरफ से आप अपने जीवनसाथी के साथ किसी यात्रा पर जा सकते हैं। स्वास्थ्य का मामला बेहतर बना रहेगा और आप काफ़ी जोश में रहेंगे। प्रेम प्रसंगों में गर्मजोशी बनी रहेगी। अपने प्रेमी के साथ आपको कुछ बेहतरीन पल बिताने के मौक़े मिलेंगे।
 
उपाय: मांसाहार का त्याग और शराब के सेवन से बचना आपके लिए हितकारी होगा।
कुंभ
 
नौकरीपेशा लोगों के लिए यह समय बेहतरीन है। अगर आपका कोई प्रमोशन रुका हुआ है तो वह इस अवधि में हो सकता है। व्यापारी बंधुओं को अपने बिज़नेस में कोई बड़ी सफलताएं हाथ लग सकती हैं। उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे छात्रों की विदेश गमन की संभावनाएं हैं। वैवाहिक जीवन में थोड़ी परेशानी रहने की संभावना है। आपका स्वास्थ्य काफ़ी बेहतर रहेगा। प्रेम प्रसंगों से खुशियां मिलेंगी। अगर आप किसी को प्रपोज करना चाहते हैं, तो बाजी आपके हाथ में है।
 
उपाय: किसी ग़रीब व्यक्ति की मदद करना आपके लिए फायदेमंद रहेगा।
मीन
 
यह वर्ष नौकरी व व्यावसायिक क्षेत्र में बहुत सफलता देने वाला रहेगा। छात्रों के लिए यह बेहतरीन मौका है। उन्हें शिक्षा में पूर्ण सफलता मिलेगी। पारिवारिक जीवन में थोड़ा तनाव संभव है। अपने जीवनसाथी की भावनाओं का आदर करें। इस दौरान आपको अपने स्वास्थ्य के प्रति बेहद सतर्क रहने की जरुरत है। प्रेमी जोड़ों के लिए समय बेहद उत्तम रहेगा। कोई पुरानी मित्रता प्रेम संबंधों में बदल सकती है।
 
उपाय: घर पर सूरजमुखी या गेंदे के फूल लगाकर उनकी देखभाल करना आपके लिए शुभ रहेगा।
Show comments

ज़रूर पढ़ें

Dhanteras Rashifal: धनतेरस पर बन रहे 5 दुर्लभ योग, इन राशियों को मिलेगा सबसे ज्यादा फायदा

Shopping for Diwali: दिवाली के लिए क्या क्या खरीदारी करें?

दिवाली को लेकर कंफ्यूजन खत्म, जानिए सही तारीख और शुभ मुहूर्त के साथ

बहुत रोचक है आयुर्वेद के जनक भगवान धन्वंतरि की उत्पत्ति की कथा, जानिए कौन हैं भगवान धन्वंतरि?

Dhanteras 2024: अकाल मृत्यु से बचने के लिए धनतेरस पर कितने, कहां और किस दिशा में जलाएं दीपक?

सभी देखें

नवीनतम

27 अक्टूबर 2024 : आपका जन्मदिन

27 अक्टूबर 2024, रविवार के शुभ मुहूर्त

बुध का वृश्‍चिक राशि में गोचर, 3 राशियों के लिए रहेगा कठिन समय

Diwali Weekly Horoscope 2024: दीपावली साप्ताहिक राशिफल, जानें इस सप्ताह में किन राशियों पर होगी माता लक्ष्मी की कृपा

दिवाली को लेकर कंफ्यूजन खत्म, जानिए सही तारीख और शुभ मुहूर्त के साथ

अगला लेख