Hanuman Chalisa

मूलांक 2 के लिए सफलता का संदेश लाया है साल 2017

पं. उमेश दीक्षित
दिनांक 2, 11, 20 तथा 29 को जन्मे लोगों का मूलांक 2 होता है। इस अंक का अधिष्ठाता देवता चन्द्रमा है। एक का सूर्य तथा दो का चन्द्रमा इन दोनों की काफी निभती है तथा आदतें प्रतिकूल होने के बाद भी लाभ समान मात्रा में मिलता है। 
इस वर्ष आर्थिक, सामाजिक तथा कला क्षेत्र में विशेष उन्नति के योग हैं। पैतृक संपत्ति, रोजगार, पदोन्नति तथा परीक्षा प्रतियोगिता में सफलता मिलेगी। कड़ा श्रम करना पड़ेगा। व्यवसाय-कारोबार में क्रमश: उन्नति होगी। पुरानी संपत्ति के रखरखाव पर खर्च होगा। यात्राएं सफल रहेंगी। विदेश यात्रा के योग बनते हैं। व्यापार के लिए बाहर जाकर विशेषकर समुद्री यात्रा लाभ का कारण बनेगा। घर में मंगल कार्य एकाधिक होंगे। कार्यों में लापरवाही न करें। मित्र-संबंधी विशेषकर महिला वर्ग का सहयोग प्राप्त होगा। प्रतिष्ठितजनों से मेलजोल बढ़ेगा। राजनीतिक लाभ की आशा है। स्वास्थ्‍य में उदर विकार, ट्यूमर, सर्दी-जुकाम, एलर्जी की पीड़ा संभव है।
 
शुभ तारीखें- 2, 11, 20, 29 शुभ तथा 4, 7, 10, 16, 28, 31 मध्यम रहेंगी।
 
शुभ‍ दिन- रविवार, सोमवार, शुक्रवार।
 
शुभ रंग- सफेद, क्रीम, हल्का हरा।
 
शुभ रत्न- मोती, मून स्टोन।
 
उपरोक्त शुभ तारीखों में जन्मे लोगों से मित्रता, साझेदारी-व्यवहार सफल रहेगी।
 
शत्रु अंक- 1, 3, 5, 7, 8। 
 
काला व लाल रंग अशुभ है।
 
क्लिक कीजिए अपने मूलांक पर जानिए अपना भविष्य 

1  2  3  4  5  6  7  8  9

Show comments

ज़रूर पढ़ें

चातुर्मास कब से होंगे प्रारंभ, क्या है इसका महत्व?

मीन राशि पर शनि की साढ़ेसाती का दूसरा चरण, जानिए प्रभाव और अचूक उपाय

केतु का सिंह राशि में चल रहा है गोचर, 3 राशियां रहेंगी टॉप पर, अभी भी कर लें ये 5 उपाय

शनि की साढ़ेसाती के प्रथम चरण में मेष राशि, क्या बढ़ेंगी मुश्किलें या मिलेगा लाभ?

दुनिया की प्रमुख विचारधाराएं कौन-कौन सी हैं? जानिए पूरी सूची और उनकी खासियतें

सभी देखें

नवीनतम

15 June Birthday: आपको 15 जून, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 15 जून 2026: सोमवार का पंचांग और शुभ समय

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (14 जून, 2026)

14 June Birthday: आपको 14 जून, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 14 जून 2026: रविवार का पंचांग और शुभ समय

अगला लेख