Hanuman Chalisa

मूलांक 5 वाले लोग सम्मानित होंगे साल 2017 में

पं. उमेश दीक्षित
इस अंक का अधिष्ठाता देवता बुध है। 5, 14 तथा 23 ता. को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 5 होगा। इस वर्ष धन संचय, संपत्ति की खरीदी-प्राप्ति तथा मान-प्रतिष्ठा बढ़ने की संभावना अधिक है। इस वर्ष दुश्मनी भी मित्रता में बदल जाएगी। जोखिम उठाने का स्वभाव पहले से ही है जिसमें सफलता प्राप्त होगी। शिक्षा-प्रतियोगिता में कीर्तिमान स्‍थापित होंगे, लेकिन भाग्य भरोसे बैठें नहीं, प्रयास करें।


व्यवसाय में नए उपक्रम प्रारंभ होंगे। योजनाएं फलीभूत होंगी। परिवार के मतभेद दूर होकर प्रेम-त्याग की नदी बहेगी। मांगलिक कार्य होंगे। संतान की प्राप्ति तथा विवाह प्रस्ताव मिलेंगे।  साल 2017 में मूलांक 5 वाले लोग सम्मानित होंगे और वर्षांत तक अप्रत्याशित लाभ भी  होगा। स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखना होगा। कड़े परिश्रम की वजह से चिंता, तनाव, अनिद्रा, लकवा तथा स्नायु मंडल के रोग हो सकते हैं। चोट व दुर्घटना से खतरा बना रहेगा। जून, सितंबर तथा दिसंबर माह में विशेष सावधानी की आवश्यकता है। 
 
शुभ तारीखें- 5, 14, 23 शुभ तथा 1, 3, 4, 5, 7, 8 मध्यम।
 
शुभ‍ दिन- बुधवार तथा शुक्रवार।
 
शुभ रंग- स्लेटी, सफेद तथा चमकीले रंग।
 
शुभ रत्न- हीरा चांदी में धारण करें।
 
उपरोक्त शुभ तारीखों में जन्मे लोगों से मित्रता, व्यवहार, साझेदारी सफल रहेगी।
 
अशुभ अंक- 2, 6, 9।
 
अशुभ रंग- काला तथा नीला रंग।
 
नोट-  अपने स्वभाव पर नियंत्रण रखें। जल्दबाजी से बचें तथा अपरिचितों पर अतिविश्वास घातक सिद्ध हो सकता है, ध्यान रखें।

Show comments

ज़रूर पढ़ें

शनि-केतु का बड़ा खेल: 25 नवंबर तक इन 5 राशियों पर मेहरबान रहेंगे कर्मफल दाता, बदल जाएगी तकदीर

26 मई को उदय होंगे बुध ग्रह: इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, क्या आपकी राशि भी है शामिल?

मिथुन राशि में गुरु-शुक्र की दुर्लभ युति, 3 राशियों पर होगी धन और सुख की बारिश

Purushottam Maas: अधिकमास में ऐसे करें भगवान विष्णु की पूजा, मिलेगा अक्षय पुण्य

Vastu Lifestyle Tips: वास्तु के अनुसार कपड़े, जूते और हेयरकट चुनें, बदल सकती है किस्मत

सभी देखें

नवीनतम

01 June Birthday: आपको 1 जून, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 1 जून 2026: सोमवार का पंचांग और शुभ समय

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (31 मई, 2026)

31 May Birthday: आपको 31 मई, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 31 मई 2026: रविवार का पंचांग और शुभ समय

अगला लेख