Hanuman Chalisa

शनि का धनु राशि पर आगमन, क्या होगा आपकी राशि पर असर

पं. सुरेन्द्र बिल्लौरे
29 जनवरी 2017 से शनि धनु राशि पर परिभ्रमण करेगा। जानिए इसका आपकी राशि पर क्या और कैसा प्रभाव होगा.... 
मेष : मेष राशि के विद्यार्थी वर्ग को सफलता मिलेगी, बुद्धि तीव्र होगी व रोजगार प्राप्त होगा। योग के प्रति रुचि होगी। स्वभाव में मृदुलता आएगी। 
वृषभ : प्रियजन से अकारण वियोग हो सकता है। स्वास्थ्य की तकलीफ रहेगी एवं आर्थिक परेशानी आएगी। 
मिथुन : मित्र से तनाव की स्थिति हो सकती है। आर्थिक परेशानी आएगी। गृहस्थ जीवन में शारीरिक व मानसिक परेशानी रहेगी। दुर्बल मनोवृत्ति और स्वभाव में क्रोध रहेगा। 
कर्क : राजनीति में सफलता मिलेगी। विरोधी परास्त होगा। मामा पक्ष को तकलीफ रहेगी। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। 
सिंह : संतान संबंधी तकलीफ रहेगी। बुद्धि व धन में अस्थिरता रहेगी। धर्म के प्रति रुचि कम होगी। मित्रों से मनमुटाव की स्थिति बन सकती है, ध्यान देना होगा। 
कन्या : पिता से दूरी हो सकती है। उनका घर छूट सकता है। पैतृक संपत्ति का नुकसान हो सकता है। स्वजनों द्वारा कलं‍कित हो सकते हैं। वात रोग से कष्ट हो सकता है।
तुला : अच्छा सत्कार मिलेगा, फिर भी प्रसन्नता नहीं होगी। बहुत महत्वाकांक्षी स्वभाव रहेगा। उन्नति में रुकावट आएगी। किसी कार्य से यात्रा होगी। 
वृश्चिक : भौतिक सुख वाला रहेगा। विदेश यात्रा के योग हैं। पारिवारिक सुख बढ़ेगा। नौकरी में उन्नति होगी। मित्रों से मतभेद हो सकता है। संतान सुख प्राप्ति होगी। 
धनु : आर्थिक सुख की प्राप्ति होगी। राजनीति में उन्नति होगी, विपक्ष परास्त होंगे। नेत्र संबंधी तकलीफ हो सकती है। मानसिक चिंता रहेगी। 
मकर : आर्थिक परेशानी रहेगी। पत्नी को कष्ट रहेगा। मित्र से मतभेद रहेगा। पारिवारिक कष्ट रहेगा। भाई से सहयोग मिलेगा। 
कुंभ : स्वास्थ्य में सुधार होगा। मन स्थिर रहेगा। आर्थिक एवं भौतिक सुधार होगा। सामाजिक यात्रा के योग बनेंगे। 
मीन : माता-पिता को कष्ट रहेगा। सुख शनै:-शनै: प्राप्त होगा। कोर्ट-कचहरी में विजय प्राप्त होगी। संतान सुख प्राप्त होगा। 

Show comments

ज़रूर पढ़ें

शनि-केतु का बड़ा खेल: 25 नवंबर तक इन 5 राशियों पर मेहरबान रहेंगे कर्मफल दाता, बदल जाएगी तकदीर

26 मई को उदय होंगे बुध ग्रह: इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, क्या आपकी राशि भी है शामिल?

मिथुन राशि में गुरु-शुक्र की दुर्लभ युति, 3 राशियों पर होगी धन और सुख की बारिश

Purushottam Maas: अधिकमास में ऐसे करें भगवान विष्णु की पूजा, मिलेगा अक्षय पुण्य

Vastu Lifestyle Tips: वास्तु के अनुसार कपड़े, जूते और हेयरकट चुनें, बदल सकती है किस्मत

सभी देखें

नवीनतम

Vibhuvan Chaturthi 2026: विभुवन संकष्टी चतुर्थी व्रत कब है, जानें महत्व, पूजा विधि और मंत्र

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (02 जून, 2026)

02 June Birthday: आपको 2 जून, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 2 जून 2026: मंगलवार का पंचांग और शुभ समय

सोमवार से रविवार तक करें ये अचूक उपाय, हर दिन चमकेगी किस्मत

अगला लेख