Biodata Maker

कैसी होगी 2017 की शनि साढ़े साती... पढ़ें राशियों पर असर

Webdunia
शनि की साढ़ेसाती और ढैय्या से पीड़ित जातक के जीवन में मुश्किलें होना तो आम बात है। लेकिन शनि देव के राशि परिवर्तन करते ही पहले से साढ़ेसाती और ढैय्या का प्रकोप झेल रहे जातकों के लिए मुश्किलें और भी बढ़ जाती हैं।   
26 जनवरी, 2017 की रात शनि देव वृश्चिक राशि से निकल कर, धनु राशि में प्रवेश करेंगे। ज्योतिष परिणामों के अनुसार शनि देव के राशि बदलते ही मकर राशि की साढ़ेसाती आरंभ हो जाएगी। तुला राशि के जातकों को साढ़े साती से पूरी तरह से मुक्ति मिल जाएगी, इसके अलावा वृश्चिक राशि वालों के लिए शनि साढ़े साती का अंतिम दौर प्रारंभ हो जाएगा। 
मेष राशि
मेष राशि वालों के लिए खुशखबरी है, इस वर्ष आपके ऊपर शनि साढ़ेसाती और ढैय्या का नाम-मात्र प्रभाव पड़ेगा। यह वर्ष नौकरी पेशा वर्ग के लिए उत्तम है। लेकिन अगर बिजनेस करते हैं, तो भी समय प्रगतिशील रहने वाला है। आर्थिक स्थिति पूरे साल अच्छी रहेगी। परिवार के साथ भी अच्छा समय बिताएंगे। पिता के स्वास्थ्य का ख्याल 
रखें। आपका दाम्पत्य जीवन भी सही बना रहेगा। 
वृष राशि
अगर आपकी चंद्र राशि वृष है, तो बता दें कि वर्ष 2017 में आपकी राशि पर शनि की ढैय्या का प्रभाव होगा। आने वाले ढाई साल तक आपको कई मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए हमारी सलाह है कि इस साल में कोई भी बड़ा निवेश ना करें। आपकी आर्थिक स्थिति खतरे में रहेगी। खर्चे बढ़ेंगे, लेकिन धन का आगमन धीमा हो जाएगा। परिवार में भी तनाव की स्थिति बन सकती है।  
मिथुन राशि
साल 2017 शनि की दृष्टि से अच्छा रहेगा, मिथुन राशि के जातक इस वर्ष शनि साढ़ेसाती और ढैय्या से बचे रहेंगे। जॉब या बिजनेस दोनों में सफलता प्राप्त होगी। जॉब में प्रमोशन की संभावना है। छात्रों के लिए समय उत्तम है, शिक्षा के माध्यम से विदेश जा सकते हैं। दाम्पत्य जीवन में चिंता दिख रही है। किसी को प्रपोज करने की सोच रहे हैं, तो इसमें देरी ना करें। 
 

कर्क राशि
कर्क राशि वाले भी साल 2017 में शनि साढ़ेसाती और ढैय्या से दूर ही रहेंगे। जॉब में फायदा मिलेगा, कार्यक्षेत्र के चलते विदेश जा सकते हैं। प्रमोशन की संभावनाएं हैं। लेकिन इस साल फिजूल खर्च पर रोक लगाएं। शेयर बाजार में अधिक निवेश ना करें। परिवार एवं जीवनसाथी का ख्याल रखें। किसी को प्रपोज करने की सोच रहे हैं, तो 
यह साल सही रहेगा। 
सिंह राशि
यदि आपकी राशि सिंह है तो इस वर्ष आपके ऊपर भी शनि साढ़ेसाती और ढैय्या का प्रभाव नहीं होगा। नौकरी या बिजनेस के माध्यम से विदेश जा सकते हैं। अगर आप सौंदर्य या पुरानी एंटीक वस्तुओं का बिजनेस करते हैं तो सापको सोच से अधिक मुनाफा हो सकता है। 
कन्या राशि
इस राशि के जातकों पर शनि की ढैय्या का प्रभाव होगा, जिससे नौकरी में बदलाव आएंगे। ऑफिस में किसी से बहस ना करें, उच्च अधिकारियों से तालमेल बनाए रखें। अपने बिजनेस को स्थिर बनाए रखने के लिए आप कोई बड़ा ऋण ले सकते हैं। दाम्पत्य जीवन मिलेजुले परिणामों वाला होगा, लेकिन किसी से प्रेम करते हैं तो प्रपोज 
करने के लिए यह समय अनुकूल नहीं है। 
 

तुला राशि
तुला राशि के जातकों के लिए शनि देव का यह बदलाव मिलाजुला होगा, शनि साढ़ेसाती और ढैय्या का प्रभाव देखने को नहीं मिलेगा। अगर जॉब करते हैं तो आपको इस वर्ष प्रमोशन मिल सकता है। बिजनेस में भी मुनाफा मिलेगा, लेकिन विदेश में निवेश कर रहे हैं तो अधिक लाभ होगा। पूरे वर्ष धन कमाने के आपको पर्याप्त मौके मिलते रहेंगे। 
वृश्चिक राशि
इस राशि के जातकों पर शनि साढ़ेसाती का प्रभाव देखने को मिलेगा। नौकरी पेशा लोगों को सावधान रहना होगा, ऑफिस का माहौल और वहां के लोग आपके पक्ष में नहीं होंगे। इसलिए कार्यस्थल पर अपने सहयोगियों के साथ तालमेल बनाए रखना ही समझदारी है। यह साढ़ेसाती व्यापार पर भी असर डालेगी, लेकिन प्रॉपर्टी और मोबाइल का बिजनेस करने वाले मुनाफा कमाएंगे। 
धनु राशि
शनि की साढ़ेसाती का धनु राशि के जातकों पर प्रभाव देखने को मिल सकता है। लेकिन घबराने जैसी कोई बात नहीं है, क्योंकि शनि देव आपको इस अवधि के दौरान मनचाहा लाभ देने वाले हैं। जॉब में प्रमोशन मिलने की संभावना है और बिजनेस करने वालों को भी कई गुना अधिक मुनाफा कमाने को मिल सकता है। 
 

मकर राशि
शनि की दशा बदलते ही मकर राशि की शनि साढ़ेसाती आरंभ हो जाएगी। इसलिए शनि संबंधित सभी उपाय कर लेना ही समझदारी होगी। इसके लिए आप किसी ज्योतिषी से सलाह लीजिए। मकर राशि के लिए शनि साढ़ेसाती अपने पहले चरण में फायदेमंद होगी। जॉब-व्यवसाय दोनों में लाभ होगा। 
कुंभ राशि
इस राशि के जातकों पर इस वर्ष शनि की साढ़ेसाती या ढैय्या का कोई प्रभाव नहीं होगा। धन का विभिन्न माध्यमों से आगमन होगा। आपकी आर्थिक स्थिति पहले से काफी बेहतर हो जाएगी। जॉब एवं व्यवसाय दोनों ही आपके हित में होंगे। इस अवधि के दौरान माता-पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें और वाणी पर नियंत्रण रखें।
मीन राशि
शनि का दशा बदलना आपके लिए लाभकारी तो नहीं, लेकिन नुकसान भी नहीं देगा। जॉब करते हैं तो कार्यस्थल पर केवल तालमेल बिठाना ही आपको फायदे दे देगा। छात्रों के लिए यह समय मेहनत वाला है। आर्थिक स्थिति सही रहेगी, घर के नवीनीकरण पर आप अधिक खर्चा करने वाले हैं। 
Show comments

ज़रूर पढ़ें

Budh Gochar 2025: बुध का धनु राशि में गोचर, 8 राशियों के लिए बेहद ही शुभ

जनवरी माह 2026 में कैसा रहेगा 12 राशियों का राशिफल

नए साल 2026 के संकल्प: क्यों 90% लोग फेल हो जाते हैं और आप कैसे सफल हो सकते हैं?

जनवरी 2026 में 4 राशियों को होगा बड़ा फायदा

2026 में ऑनलाइन ज्योतिष (Astrology) परामर्श के लिए 10 भरोसेमंद ज्योतिष वेबसाइट्‍स

सभी देखें

नवीनतम

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (01 जनवरी, 2026)

New Year Horoscope 2026: साल 2026 में चमकने वाली हैं इन 5 राशियों की किस्मत, जानें ग्रहों के गोचर का पूरा हाल

01 January Birthday: आपको 1 जनवरी, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 01 जनवरी 2026: गुरुवार का पंचांग और शुभ समय

January 2026 Vrat Dates: जनवरी माह 2026 के प्रमुख व्रत एवं त्योहारों की लिस्ट

अगला लेख