वृश्चिक राशि वालों के लिए कैसा होगा वर्ष 2017, संपूर्ण भविष्य फल

पं. अशोक पँवार 'मयंक'
वृश्चिक राशि के लोगों में दृढ़ इच्छा शक्ति, आत्मविश्वास, चुंबकत्व और मजबूत दृष्टिकोण होता है। इस राशि के लोग कूटनीतिक और साहसी हो ते हैं। आइए जानें नया साल कैसा रहेगा इनके लिए.... 
वृश्चिक- तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू 
 
नौकरी और व्यवसाय
 
यह वर्ष वृश्चिक राशि के जातकों के लिए व्यापार-व्यवसाय को शुरू करने के लिए उत्तम है। व्यापार-व्यवसाय में उन्नति होने से आर्थिक लाभ के योग उत्तम हैं। मित्रों के सहयोग से व्यवसाय में प्रगति के आसार उत्तम हो सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों के लिए यह समय प्रगतिकारक रहेगा। आपका मन प्रसन्नता से भरपूर रहेगा और मुश्किल से मुश्किल समस्या का सामना करने के लिए आप तत्पर रहेंगे। प्रतिभावान होने के साथ-साथ यदि आप थोड़े प्रैक्टिकल बनें तो सफलताओं को छूने लगेंगे। कार्यक्षेत्र में आपको किसी बड़े व्यक्ति का सहयोग मिल सकता है। उच्च अधिकारियों से आपको प्रशंसा मिलने की उम्मीद है। भाग्य इस दौरान आपका साथ देगा। आप अपने कार्यों में लगनपूर्वक लगे रहेंगे। 
 
आर्थिक स्थिति
 
इस वर्ष धन कमाने के लिए समय अनुकूल है। आय के नए-नए स्रोत मिलेंगे। आर्थिक मामलों में लापरवाही न बरतें। आप जितना अधिक कमाएंगे, उससे अधिक खर्च भी रहेगा अत: आपको आर्थिक मामलों में मनचाही सफलता प्राप्त हो सकती है। आपका धन किसी धार्मिक कार्य में खर्च होगा। पैसों के मामले में उधार देते समय सोच-समझकर निर्णय लें। धन निवेश करने में किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह लेकर काम करें। आपका बहुत समय से रुका हुआ धन मिलने की संभावना है। किसी उच्च पदाधिकारी से आपको मदद मिल सकती है।
 
विद्यार्थियों के लिए
 
इस साल विद्यार्थियों के लिए समय अनुकूल ही कहा जा सकता है। आप अपनी पढ़ाई में अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं। उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए उत्तम अवसर मिलेंगे। अगर आप अनुसंधान से जुड़े छात्र हैं तो बेहतर सफलता की उम्मीद कर सकते हैं। भाग्य आपके पक्ष में है इसलिए अपना परिश्रम जारी रखें। जो प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी में जुटे हुए हैं उनके लिए यह समय कड़ी मेहनत करने का है। आपके ये प्रयास ही आने वाले समय में सफलता दिलाने में सहायक साबित सकते हैं।
 
पारिवारिक जीवन
 
इस वर्ष घरू कार्यों में आर्थिक खर्च अधिक होगा। अनावश्यक खर्चों पर लगाम लगाने का प्रयास करें। आपको मित्रों व भाई-बहनों का भरपूर सहयोग मिलेगा। किसी शुभ कार्य में धन खर्च करने के भी योग हैं। वर्षारंभ में दांपत्य जीवन के लिए अच्छा रहेगा। ससुराल पक्ष एवं जीवनसाथी से आपको भरपूर सहयोग मिलने के साथ लाभ की भी संभावना है। कोई सुखद समाचार मिलने से आपका मन प्रसन्न होगा। मित्रों के साथ घूमने-फिरने व मौज-मस्ती करने के अवसर मिलेंगे। काफी दिनों से रुका हुआ महत्वपूर्ण कार्य पूरा होने की भी संभावना है। जीवनसाथी की तरफ से विशेष लाभ की उम्मीद कर सकते हैं। साल के मध्य में आपके संबंधों में कुछ तनावपूर्ण स्थिति रह सकती है। प्रेम संबंधों के मामलों में कमी महसूस करेंगे। आपको वाणी पर ध्यान रखने की जरूरत होगी, वरना छोटे-छोटे मतभेद आपको तनावग्रस्त कर सकते हैं।
 
कैसा रहेगा स्वास्थ्य?
 
इस साल स्वास्थ्य की दृष्टि से कोई बड़ी समस्या पैदा नहीं होगी, फिर भी स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न बरतें। आपकी मानसिक स्थिरता प्रभावित हो सकती है। संभवत: आपको ऐसा लगे कि आपकी शारीरिक ऊर्जा धीरे-धीरे करके कम हो रही है। पेट की कुछ तकलीफों के प्रति आपको सचेत रहना जरूरी है। खान-पान को नियंत्रित कर आप ऐसी तकलीफों से बच सकते हैं। कुछ अनावश्यक यात्राएं और काम का बोझ आपको थका सकता है, लेकिन साल का मध्य आपके लिए अनुकूलता लिए हुए रहेगा। स्वास्थ्य उस समय बेहतर रहेगा।

अन्य राशियां यहां पढ़ें 

धनु 
 
मकर 
 
कुंभ 
 
मीन 

मेष 
 
वृषभ 
 
मिथुन 
 
कर्क 
 
सिंह 
 
कन्या 
 
तुला

वर्ष 2017 :  संपूर्ण भविष्य फल 
 
जनवरी- समय का विशेष ध्यान रखकर चलें तो जल्द ही पिछले समय से चली आ रही बाधा दूर होगी। पराक्रम अधिक करना पड़ेगा। साझेदारी के मामलों में संभलकर चलना होगा। पारिवारिक सहयोग मिलने से सहत महसूस करेंगे। स्वास्थ्य ठीक रहेगा।
 
फरवरी- मानसिक बेचैनी दूर होकर कामकाज में मन लगेगा। मनोरंजन के साधनों में वृद्धि होगी। संतान पक्ष का सहयोग मिलेगा। आपके गुप्त शत्रुओं से राहत मिलेगी। आर्थिक प्रयासों में अनुकूल स्थिति रहेगी। लेन-देन संभलकर करना होगा। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। 
 
मार्च- व्यापार-व्यवसाय में मिली-जुली स्थिति रहेगी। नौकरीपेशा व्यक्तियों के लिए समय सावधानी रखने का रहेगा। विद्यार्थी वर्ग के लिए समय उत्तम रहेगा। लेखन से संबंधित कार्य बनेंगे। कुटुम्ब के व्यक्तियों का सहयोग मिलेगा। शत्रु वर्ग प्रभावहीन होंगे। 
 
अप्रैल- मातृपक्ष में सावधानी रखें विशेषकर स्वास्थ्य से संबंधित। पारिवारिक सहयोग लेकर चलना होगा। दैनिक व्यापार-व्यवसाय से जुड़े व्यक्ति लाभान्वित होंगे। स्त्री पक्ष का सहयोग सराहनीय रहेगा। संतान पक्ष में अनुकूल स्थिति रहेगी। शत्रु प्रभावहीन होंगे।
 
मई- प्रभाव में वृद्धि होगी वहीं आपके कार्य से बाधा हटेगी। वाणी पर संयम बनाकर चलें। स्वास्थ्य ठीक ही रहेगा। विद्यार्थी पक्ष के लिए समय सुखद रहेगा। संतान पक्ष का सहयोग लाभकारी रहेगा। आर्थिक प्रयासों में कुछ समय के लिए रुकावट आ सकती है।
 
जून- नौकरीपेशा के लिए संभलकर चलना होगा। व्यापार-व्यवसाय में सावधानी रखें व नवीन कार्ययोजना टालें। अधिकारी वर्ग को सहयोग लेकर चलना होगा। शत्रुपक्ष पर प्रभाव बना रहेगा। कर्ज की स्थिति में राहत महसूस करेंगे। 
 
जुलाई- दैनिक व्यवसाय में प्रगति होगी वहीं दांपत्य जीवन में मधुर वातावरण रहेगा। व्यापार आदि के कार्य में अनुकूल स्थिति रहेगी। अधिकारी वर्ग भी राहत महसूस करेंगे। आर्थिक मामलों में प्रयास तेज करने पर ही अनुकूल स्थिति पाएंगे। पारिवारिक खर्च होंगे। 
 
अगस्त- सोच-विचारकर कार्य करना होगा। किसी भी मामले में जल्दबाजी से बचना होगा। बनते कार्य में रुकावटें आ सकती हैं। नौकरीपेशाओं के लिए समय ठीक रहेगा। पिता का सहयोग मिलेगा। राजनीतिज्ञों के लिए समय सुखद रहेगा। 
 
सितंबर- संतान पक्ष के कार्य बनेंगे। घर-परिवार में शुभ कार्य होंगे। व्यापार-व्यवसाय में सुखद स्थिति रहेगी। नौकरीपेशाओं के लिए समय सुखद रहेगा। नवीन कार्ययोजनाओं में सफलता पाएंगे। थोड़ी समझदारी व थोड़ा प्रयास अनुकूल स्थिति लाएगा। 
 
अक्टूबर- समय का सदुपयोग कर लाभान्वित होंगे। नौकरीपेशाओं के लिए थोड़ी समझदारी से चलने का होगा। पारिवारिक मामलों में मिली-जुली स्थिति रहेगी। मातृपक्ष से चिंता रह सकती है। संतान पक्ष का सहयोग मिलेगा। शत्रुपक्ष प्रभावहीन होंगे।
 
नवंबर- प्रभाव में वृद्धि होगी वहीं साहस बढ़ेगा। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। आर्थिक प्रयासों में सफल होकर लाभान्वित होंगे। पारिवारिक सहयोग बढ़ेगा वहीं शुभ कार्य भी होंगे। राजनीतिज्ञ व्यक्ति भी संभलकर चलें। शत्रुपक्ष प्रभावहीन होंगे। लेन-देन भी होगा। 
 
दिसंबर- स्वभाव में रुमानियत बढ़ेगी। प्रसन्नता का वातावरण रहेगा। स्वास्थ्य की दृष्टि से समय सुखद ही रहेगा। पारिवारिक समय सुखद रहेगा। मकान-भूमि संबंधित कार्य बनेंगे। पराक्रम में वृद्धि होकर सहयोग मिलेगा। संचार माध्यम से शुभ समाचार मिलेगा। 
 
वर्ष के लिए उपाय
 
1. शनिवार के दिन सुंदरकांड का पाठ करें।
2. मंगलवार व शनिवार को गरीब को खाना खिलाएं।
3. गाय को हरा चारा खिलाएं।
4. शुक्रवार को लक्ष्मीजी की आराधना लाभदायक रहेगी।
Show comments

ज़रूर पढ़ें

श्राद्ध करते समय रखें इन 20 महत्वपूर्ण बातों का ध्यान तभी लगेगा श्राद्ध का फल

Shardiya Navratri 2024 : नवरात्रि में क्या खाएं और क्या नहीं खाएं

Astrology: 18 साल बाद सूर्य, केतु और शुक्र की युति से 3 राशियों के भाग्य पलट गए हैं, होगा बम्पर लाभ

तंत्र साधना और अघोरियों के गढ़ माने जाने वाले कामाख्या मंदिर के रहस्य जानकर हो जाएंगे दंग

क्या है करणी माता मंदिर में चूहों का रहस्य, मूषक मंदिर के नाम से है प्रसिद्ध

सभी देखें

नवीनतम

27 सितंबर 2024 : आपका जन्मदिन

27 सितंबर 2024, शुक्रवार के शुभ मुहूर्त

Sarva Pitru Amavasya 2024: सर्वपितृ अमावस्या पर मंडरा रहा सूर्य ग्रहण का साया, जानें कब से कब तक रहेगा

Surya grahan 2024: अक्टूबर 2024 में लगेगा इस सदी का सबसे बड़ा सूर्यग्रहण, 4 राशियों के लिए नहीं है शुभ

Shardiya Navratri 2024: नवरात्रि में करें इन श्लोकों का पाठ

अगला लेख