Hanuman Chalisa

मेष राशि का वार्षिक भविष्यफल : पं. प्रेम कुमार शर्मा के अनुसार

पं. प्रेमकुमार शर्मा
मेष राशि वालों के लिए इस वर्ष की शुरुआत ऊर्जा और संकल्प के साथ होगी। यह साल आपके लिए लाभदायक साबित होगा। साल के शुरुआती 4 महीनों में आपके पास संपत्ति को खरीदने का अच्छा मौका होगा।
 
वर्ष के मध्य में सोने के लिए किया गया निवेश आपके लिए लाभदायक साबित होगा। जुलाई और अगस्त के महीने में आपके लिए तरक्की निश्चित है। इस साल समझदारी से लिए गए निर्णय आपके लिए बेहतर परिणाम ला सकते हैं। जब भी मौका मिले, अपने परिवार के साथ ज्यादा समय बिताएं।
 
करियर के लिहाज से यह साल आपके लिए मिला-जुला रहने वाला है। जुलाई और अगस्त के महीने में आपको तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। नौकरी करने वाले लोगों की तनख्वाह में बढ़ोतरी हो सकती है। यदि आप कारोबारी हैं तो आपको मुनाफे के कई अवसर प्राप्त होंगे। आर्थिक मामलों में आपको थोड़ी सावधानी बरतने की जरूरत है। स्टूडेंट्स के लिए यह साल बढ़िया और महत्वपूर्ण रहने वाला है।
 
साल के जनवरी और फरवरी महीने में कहीं विदेश जाने की योजना बन सकती है। सेहत के लिहाज से यह साल मेष राशि वालों के लिए थोड़ी-बहुत परेशानी ला सकता है। जून के महीने के बाद से आपकी सेहत में गिरावट आ सकती है। योग और ध्यान आपके लिए लाभदायक साबित होगा। इससे आप मानसिक तनाव और शारीरिक रूप से स्वस्थ रहेंगे। पार्टनर के साथ आप प्यार से पेश आएं, वहीं शादीशुदा जातकों को विवाहेत्तर संबंधों से दूर रहना होगा। इस अवधि में कुछ रिश्ते बनेंगे और कई लोग आपसे आकर्षित भी होंगे।
 
कुल मिलाकर यह वर्ष मेष राशि वालों के लिए काफी महत्वपूर्ण रहने वाला है। इस दौरान आपकी जिंदगी में कई सकारात्मक बदलाव भी होंगे। शुरुआती कुछ महीनों में आपको परेशानी हो सकती है लेकिन जल्द ही आप इन परेशानियों से बाहर भी निकल आएंगे।
 
शुभ महीने- जनवरी, फरवरी, जुलाई, अगस्त।
उपाय- 1. प्रतिदिन तांबे के पात्र से सूर्य को जल चढ़ाएं।
2. भगवान शिव की पूजा करें।
शुभ अंक- 5, 11, 4।
शुभ रंग- सुनहरा, चमकीला गुलाबी, लाल।
शुभ दिन- मंगलवार, गुरुवार।

ALSO READ: वृषभ राशि का वार्षिक भविष्यफल : पं. प्रेम कुमार शर्मा के अनुसार

ALSO READ: मिथुन राशि का वार्षिक भविष्यफल : पं. प्रेम कुमार शर्मा के अनुसार

 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

शुक्र की वृषभ राशि में मंगल का प्रवेश, 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, धन और करियर में मिल सकता है बड़ा लाभ

Muharram month 2026: मोहर्रम मास का इस्लाम धर्म में महत्व और परंपरा जानें

घर में कॉकरोच दिखना क्यों माना जाता है अशुभ? जानें ज्योतिष और वास्तु के संकेत

मंगल का कृतिका नक्षत्र में प्रवेश: 4 राशियों की किस्मत में होगा बड़ा बदलाव, जानें असर

कुंभ राशिफल 2026: शनि की साढ़ेसाती का अंतिम चरण और गुरु का अमृत प्रभाव; जानें करियर, धन और सेहत का पूरा विश्लेषण

सभी देखें

नवीनतम

गुरु का राहु से और केतु का शनि से बना है षडाष्टक योग, 5 राशियों के लिए चल रहा है शानदार समय

20 June Birthday: आपको 20 जून, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 20 जून 2026: शनिवार का पंचांग और शुभ समय

राहु के नक्षत्र में सूर्य का प्रवेश: 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, इन राशियों को रहना होगा सावधान

बुध का कर्क राशि में गोचर: 12 राशियों पर क्या होगा असर? जानिए पूरा राशिफल

अगला लेख