suvichar

सिंह राशि का वार्षिक भविष्यफल : पं. प्रेम कुमार शर्मा के अनुसार

पं. प्रेमकुमार शर्मा
सिंह राशि वालों के लिए यह तरक्की का वर्ष रहने वाला है। सितारों का कहना है कि इस साल अपने लक्ष्य को प्राप्त करने और सपनों को पूरा करने के लिए आपको अपने स्तर पर बेहतर प्रयास करना होगा। करियर को लेकर मई का महीना आपके लिए शानदार है। नौकरी बदलने का भी योग बन रहा है। 
 
साल के शुरुआती 3 महीनों में यात्रा की योजना बन सकती है। किसी ऐसी जगह निवेश न करें, जहां से आपको नुकसान हों। समझदारीपूर्वक लिए गए आपके फैसले आपको बेहतर मुनाफा दिलाएंगे। संपत्ति को लेकर चल रहा विवाद जुलाई से सितंबर के महीने में आपके हक में आ सकता है। जीवनसाथी और परिवार का सहयोग प्राप्त होगा। माता-पिता के आशीर्वाद से आपको सफलता मिलेगी। आप एक-दूजे के साथ कई यादगार लम्हें बिताएंगे, लेकिन गलतफहमी से जितना हो सके उतना बचें।
 
सेहत को लेकर यह वर्ष आपके लिए मिला-जुला रहने वाला है। जो लोग किसी बीमारी से जूझ रहे हैं, वे जून और जुलाई महीने की अवधि में पुन: स्वस्थ महसूस करने लगेंगे। लेकिन फिर भी सेहत के मामले में किसी प्रकार की लापरवाही आपको मुसीबत में डाल सकती है। ऐसे में आप निजी और पेशेवर दोनों जगहों पर परेशान हो सकते हैं। आक्रामक होने से परहेज करें। 
 
आध्यात्मिक कार्यों में सक्रियता आपके लिए अच्छी होगी और सेहत में भी सुधार होगा। साल 2018 में सिंह राशि के प्रेमफल की बात करें तो आपके लिए यह साल मिला-जुला रहने वाला है। साथी के साथ बातचीत के दौरान एहतियात बरतें और सोच-समझकर बोलें। सितारों का कहना है कि आप दोनों इस साल एक नई शुरुआत करेंगे और हर मोड़ पर एक-दूसरे के साथ खड़े रहेंगे। 
 
शुभ महीने- जनवरी, जुलाई, अगस्त, सितंबर।
उपाय- 1. पिता का सम्मान करें और उनकी सेवा करें। 
2. प्राचीन धार्मिक स्थानों की सफाई करें।
शुभ रंग- हल्का गुलाबी, सफेद, हल्का बैंगनी।
शुभ अंक- 5, 7, 9।
शुभ दिन- सोमवार, बुधवार।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

साल में 2 बार क्यों आता है खरमास? जानिए मलमास, अधिकमास और पुरुषोत्तम मास का रहस्य

अधिक मास कब से कब तक? इस पवित्र महीने में करें ये 5 शुभ काम, खुल सकता है भाग्य

क्या आपके मोबाइल नंबर का अंतिम अंक आपके लिए शुभ है ?

नर्मदा के निमाड़ी अंचल में बसा 'विमलेश्वर तीर्थ'

हिंदू पुराण, ज्योतिष, नास्त्रेदमस, बाबा वेंगा और भविष्‍य मालिका की 6 कॉमन भविष्यवाणियां

सभी देखें

नवीनतम

April Monthly Horoscope 2026: अप्रैल 2026 मासिक राशिफल: जानिए कैसे बदलेंगे आपके जीवन के हालात इस महीने

Hanuman Jayanti 2026 Remedies: हनुमान जयंती पर करें ये प्रमुख 5 अचूक उपाय, चमत्कार होगा

हनुमान जयंती पर सिद्ध करें ये 3 चमत्कारी साबर मंत्र, जीवन के 5 बड़े संकटों में मिलेगी तुरंत मदद

मंगल का मीन राशि में गोचर: जानें 12 राशियों पर क्या होगा असर

Hanuman Jayanti 2026: हनुमान जयंती पर क्या करें और क्या नहीं करें?

अगला लेख