Hanuman Chalisa

वार्षिक भविष्यफल 2018 : जानिए वृश्चिक राशि के लिए क्या लाया है नया साल

पं. उमेश दीक्षित
वृश्चिक राशि-
 
कई वर्षों से रुके हुए कार्य इस वर्ष साकार होंगे। आपके हित में प्रतिद्वंद्वी या विरोधी समझौता करेंगे। कारोबारी विस्तार होगा। कुछ शुभचिंतक आगे आकर सहायता करेंगे। व्यवसाय की नई शाखा तथा नया उपक्रम प्रारंभ हो सकता है। नौकरी में पदोन्नति व अधिकार प्राप्ति होगी।
 
धन-संपत्ति- परिवार के मांगलिक कार्य, कार्य के विस्तार या पुरानी देनदारी पर बड़ा व्यय हो सकता है। दूसरी तरफ पुरानी लेनदारी, फंड आदि मिलने से कार्य सुचारु रूप से चलेगा। संपत्ति, मशीनरी के नवीनीकरण, मरम्मत आदि पर व्यय होगा।
 
घर-परिवार- घर-परिवार में मांगलिक कार्य पर व्यय होगा। यह घटना एकाधिक बार हो सकती है। संतान पक्ष की उन्नति होगी। परिवार की विलंबित समस्या इस वर्ष दूर होगी। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी।
 
स्वास्थ्‍य- वृद्धावस्थाजन्य रोग, जोड़ों का दर्द, नेत्रों में रोग-चोट हो सकते हैं। एलर्जी हो सकती है। खानपान पर नियंत्रण रखें। 
 
परीक्षा-प्रतियोगिता- भ्रम तथा भ्रां‍ति से करियर में बाधा आएगी। मेहनत का फल देर से मिलेगा। पुराने अध्ययन में की गई कम मेहनत का असर इस वर्ष पड़ेगा। एकाग्रता की कमी रहेगी।
 
यात्रा-प्रवास-तबादला- अधिकांशतया आप जहां हैं, वहीं बने रहेंगे। बाहर जाने के योग बहुत कम हैं। वर्ष के पूर्वार्द्ध में बाहर जाना पड़ सकता है। बीच-बीच में छोटी-मोटी यात्राएं हो सकती हैं। 
 
धार्मिक कार्य- शनि मंत्र जप, हनुमानजी की आराधना, उतरती साढ़ेसाती में लाभ होगा। तंत्र-मंत्र यहां त‍क कि काले जादू में आपकी रुचि रहेगी। तीर्थदर्शन होगा। भोजन, वस्त्रदान, अपंग व्यक्तियों की सहायता तथा शिवपूजन से लाभ होगा।

ALSO READ: वर्ष 2018 : कर्क राशि के लिए वर्ष की शुभता के विशेष उपाय

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

वृषभ संक्रांति 2026: सूर्य के राशि परिवर्तन से 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, मिलेगा बड़ा फायदा

वास्तु टिप्स: खुशहाल घर और खुशहाल जीवन के 10 सरल उपाय vastu tips

सूर्य के वृषभ राशि में प्रवेश से बदलेंगे वैश्विक हालात? जानें भविष्यफल

सूर्य का वृषभ राशि में प्रवेश, जानें मेष से मीन तक किसे मिलेगा लाभ, राशिफल

अधिकमास 2026: क्यों माना जाता है सबसे पवित्र महीना? जानें पूजा विधि, मंत्र और 6 खास बातें

सभी देखें

नवीनतम

16 May Birthday: आपको 16 मई, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 16 मई 2026: शनिवार का पंचांग और शुभ समय

Guru Pushya Yoga 2026: 21 मई 2026 को बनेगा गुरु-पुष्य योग का शुभ संयोग, जानें क्यों हैं खास

Adhika Maas 2026: 17 मई से पुरुषोत्तम मास, ज्येष्ठ अधिकमास में पुण्य लाभ कैसे पाएं और क्या टालें?

Jyeshtha Amavasya Vrat 2026: ज्येष्ठ अमावस्या व्रत और पूजा विधि

अगला लेख