Hanuman Chalisa

वृश्चिक राशि का वार्षिक भविष्यफल : पं. प्रेम कुमार शर्मा के अनुसार

पं. प्रेमकुमार शर्मा
वृश्चिक राशि वालों के लिए यह साल मिला-जुला रहने वाला है। इनके लिए साल 2018 उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। आपको कई चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है और आपको इसके लिए तैयार भी रहना होगा, हालांकि हद से ज्यादा हतोत्साहित होने की जरूरत नहीं है। जल्द ही चीजें आपके अनुरूप हो जाएंगी लेकिन सफल होने के लिए आपको कड़ी मेहनत करनी होगी। मेहनत से किए गए कार्य आपको सफलता दिला सकते हैं। जो चीजें आपने सोची न हों, वे अप्रैल और जून महीने के बीच आपको मिल सकती हैं। नौकरी करने वाले लोग अगर अपनी नौकरी बदलना चाहते हैं, तो यह सही समय है।
 
व्यावसायिक लोगों के लिए अक्टूबर और नवंबर का महीना काफी बढ़िया रहने वाला है। आपको कई सरप्राइज भी मिल सकते हैं। इस साल आपको धन के मामले में बहुत ही ज्यादा सतर्क रहना होगा। कुछ भी शुरू करने से पहले किसी की सलाह अवश्य ले लें। कुछ ऐसे अवसर भी आपको मिल सकते हैं जिससे आपकी वित्तीय स्थिति भी ठीक हो सकती है, वहीं दूसरी ओर किसी को उधार या कर्ज देते समय सावधान रहें। संभावना है कि आपके साथ लोग धोखा कर दें। सावधानी बरतनी होगी। चीजें खुद ठीक हो जाएंगी।
 
इस साल आपको परिवार से खुश करने वाले संदेश भी प्राप्त हो सकते हैं। काम की अधिकता के कारण आप घर पर कम समय बिता पाएंगे, ऐसे में आपको निजी और प्रोफेशनल लाइफ में संतुलन बनाकर चलना होगा। व्यावसायिक लोगों के लिए अक्टूबर और नवंबर का महीना तोहफे से कम नहीं होगा। सितारों का कहना है कि साल 2018 प्रेमी जोड़ों के लिए रोमांस से भरा रहने वाला है। सेहत की बात करें तो यह वर्ष आपके लिए संतुष्टिभरा रहने वाला है।
 
शुभ महीने- अप्रैल, मई, जून, सितंबर।
उपाय- 1. नियमित रूप से भगवान शिव की पूजा करें।
2. भगवान शिव का रुद्राभिषेक करें।
शुभ रंग- हल्का नीला, हरा, भूरा।
शुभ अंक- 9, 16, 24।
शुभ दिन- रविवार, बुधवार।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

वृषभ संक्रांति 2026: सूर्य के राशि परिवर्तन से 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, मिलेगा बड़ा फायदा

वास्तु टिप्स: खुशहाल घर और खुशहाल जीवन के 10 सरल उपाय vastu tips

सूर्य के वृषभ राशि में प्रवेश से बदलेंगे वैश्विक हालात? जानें भविष्यफल

सूर्य का वृषभ राशि में प्रवेश, जानें मेष से मीन तक किसे मिलेगा लाभ, राशिफल

अधिकमास 2026: क्यों माना जाता है सबसे पवित्र महीना? जानें पूजा विधि, मंत्र और 6 खास बातें

सभी देखें

नवीनतम

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (16 मई, 2026)

16 May Birthday: आपको 16 मई, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 16 मई 2026: शनिवार का पंचांग और शुभ समय

Guru Pushya Yoga 2026: 21 मई 2026 को बनेगा गुरु-पुष्य योग का शुभ संयोग, जानें क्यों हैं खास

Adhika Maas 2026: 17 मई से पुरुषोत्तम मास, ज्येष्ठ अधिकमास में पुण्य लाभ कैसे पाएं और क्या टालें?

अगला लेख