Hanuman Chalisa

वृषभ राशि का वार्षिक भविष्यफल : पं. प्रेम कुमार शर्मा के अनुसार

पं. प्रेमकुमार शर्मा
वृषभ राशि के छात्रों और व्यावसायियों के लिए यह वर्ष  काफी अच्छा रहने वाला है। साल के पहले 4 महीने आपके करियर के लिए नए दरवाजे खोलेंगे। जून और जुलाई का महीना प्रोफेशनल और करियर के लिहाज से आपके लिए काफी महत्वपूर्ण रहने वाला है। सफलता पाने के लिए आपको कड़ी मेहनत करनी पड़ सकती है।
 
बिजनेस करने वाले लोगों को धीरे-धीरे मुनाफा होगा इसलिए धैर्य रखें। जल्दी में कोई निर्णय न लें। अगस्त और सितंबर महीने में विदेश यात्रा की योजना भी बन सकती है। इस साल आपकी पारिवारिक स्थिति पहले के मुकाबले काफी सुधर सकती है। अपनी वाणी पर थोड़ा नियंत्रण रखें। जल्द ही सब ठीक भी हो जाएगा।
 
फलादेश 2018 के अनुसार आर्थिक मामलों में इस साल आपको बेहद ही सतर्क रहने की जरूरत है। व्यर्थ के खर्च से बचें। अपने पैसों को ऐसी जगाह न लगाएं, जहां आपको नुकसान हो। थोड़ी आर्थिक परेशानी हो सकती है। वहीं अगर सेहत की बात करें तो सेहत में उतार-चढ़ाव बना रहेगा इसलिए सेहत के मामले में किसी प्रकार की लापरवाही न करें। योग और ध्यान की मदद से आप इससे उबर भी सकते हैं। यह वर्ष प्रेमी जोड़ों के लिए किसी तोहफे से कम नहीं है।
 
इस साल आप एक-दूसरे के साथ काफी वक्त गुजारेंगे। आप लोगों के बीच थोड़ा मतभेद देखने को मिल सकता है। माता-पिता का आशीर्वाद बना रहेगा, साथ ही इस अवधि में कुछ नए रिश्ते भी जुड़ सकते हैं। कुल मिलाकर इस साल आप अपने प्यार के प्रति काफी गंभीर रहेंगे। कोई भी काम शुरू करने से पहले धैर्य से निर्णय लें। इससे आप इस वर्ष अपने सभी काम आसानी से पूरा कर सकेंगे।
 
शुभ महीने- जून, जुलाई, अगस्त, सितंबर।
उपाय- 1. मंगलवार को लाल मसूर की दाल दान करें। 
2. प्रत्येक मंगलवार और शनिवार को हनुमानजी को सिन्दूर चढ़ाएं।
शुभ रंग- हरा पीला, गहरा हरा, हल्का लाल।
शुभ अंक- 8, 17, 12।
शुभ दिन- रविवार, बुधवार।

ALSO READ: मेष राशि का वार्षिक भविष्यफल : पं. प्रेम कुमार शर्मा के अनुसार

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

वृषभ संक्रांति 2026: सूर्य के राशि परिवर्तन से 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, मिलेगा बड़ा फायदा

वास्तु टिप्स: खुशहाल घर और खुशहाल जीवन के 10 सरल उपाय vastu tips

सूर्य के वृषभ राशि में प्रवेश से बदलेंगे वैश्विक हालात? जानें भविष्यफल

सूर्य का वृषभ राशि में प्रवेश, जानें मेष से मीन तक किसे मिलेगा लाभ, राशिफल

अधिकमास 2026: क्यों माना जाता है सबसे पवित्र महीना? जानें पूजा विधि, मंत्र और 6 खास बातें

सभी देखें

नवीनतम

Weekly Horoscope May 2026: साप्ताहिक राशिफल (18 से 24 मई): जानें इस हफ्ते आपके सितारे क्या कहते हैं?

रोहिणी लगना और नौतपा लगने में क्या है अंतर, क्या है इसका विज्ञान

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (16 मई, 2026)

16 May Birthday: आपको 16 मई, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 16 मई 2026: शनिवार का पंचांग और शुभ समय

अगला लेख