Hanuman Chalisa

वार्षिक भविष्यफल 2018 : जानिए मेष राशि के लिए क्या लाया है नया साल

पं. उमेश दीक्षित
मेष राशि-
 
इस वर्ष आपको पुराने मित्र, साझेदार, रिश्तेदार की मदद मिल सकती है। इस वर्ष अधिक मेहनत व ध्यान दे पाने का फल वर्ष के उत्तरार्द्ध में मिलेगा। नौकरी व व्यवसाय में प्रगति तथा उन्नति होगी। नौकरी में पदोन्नति होगी। लाभ बढ़ेगा।
 
धन-संपत्ति- रुका हुआ, डूबा हुआ धन मिल सकता है। धन संबंधित मामले वर्ष के मध्य में निबटेंगे। अतिरिक्त आमदनी में वृद्धि होगी। परिवार में अन्य सदस्य की कमाई प्रारंभ या उसमें वृद्धि होगी। शेयर मार्केट से लाभ होगा। वर्ष के मध्य में अधिक योग हैं।
 
घर-परिवार- परिवार में दायित्व निभाना पड़ेंगे। मांगलिक कार्य पर व्यय होगा। संतान से जुड़े कार्यों से खुशी बढ़ेगी।
 
स्वास्थ्‍य- पेट संबंधी व्याधि तथा जोड़ों के रोग परेशान कर सकते हैं।
 
परीक्षा-प्रतियोगिता- उच्च शिक्षा की बाधा दूर होगी। एकाग्रता रखनी पड़ेगी। सफल रहेंगे।
 
यात्रा-प्रवास-तबादला- मनमाफिक स्थानांतरण होगा। पदोन्नति होगी। प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।
 
धार्मिक कार्य- गुरु दीक्षा प्राप्त हो सकती है। हनुमानजी की आराधना तथा चींटियों को त्रिचोली चुगाएं। हर शनिवार काली गाय या भैंस को यथाशक्ति बैंगन खिलाएं। योग व प्राणायाम से आत्म उन्नति तथा शरीर कष्ट दूर रहेंगे।

ALSO READ: जन्म लग्न से जानिए वर्ष 2018 किसके लिए है शुभ, किसके लिए अशुभ

ALSO READ: वार्षिक भविष्यफल 2018 : जानिए वृषभ राशि के लिए क्या लाया है नया साल


 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

शुक्र का सिंह राशि में गोचर, इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जरूर करें ये 3 उपाय

क्या धरती से टकराएगा विशालकाय उल्कापिंड? जानें कब सच हो सकती है यह भविष्यवाणी

राहु-गुरु का षडाष्टक योग बना, जानें 12 राशियों पर कैसा पड़ेगा असर

Vakri Budh 2026: बुध की वक्री चाल से बदलेगी 12 राशियों की किस्मत, जानें आपका हाल

त्रिग्रही योग योग से 3 राशियों को होगा लाभ ही लाभ, मौका न चुकें 3 उपाय करें

सभी देखें

नवीनतम

02 July Birthday: आपको 2 जुलाई, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 2 जुलाई 2026: गुरुवार का पंचांग और शुभ समय

शुक्र का सिंह राशि में गोचर, 4 जुलाई से इन 6 राशियों पर होगी धन और सुख की बरसात

Gupt Navratri 2026: आषाढ़ माह की गुप्त नवरात्रि कब से कब तक रहेगी?

मीन राशि में शनि का प्रभाव कब तक रहेगा, 6 को मिलेगा लाभ और 6 को होगा नुकसान?

अगला लेख