Dharma Sangrah

तुला राशि का वार्षिक राशिफल 2019 : करियर व व्यवसाय, धन, पारिवारिक जीवन और सेहत

पं. अशोक पँवार 'मयंक'
तुला वार्षिक राशिफल 2019
 
तुला राशि वाले स्वभाव से मिलनसार और तेज दिमाग वाले होते हैं। आप अपनी भौतिक चीजों की अधिक परवाह करते हैं। इस वर्ष आप मनोरंजन, मेहमाननवाजी और अपने दोस्तों के साथ का आनंद लेंगे। इस साल आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। यह वर्ष आपके लिए लाभदायी रहने वाला है। इस वर्ष आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। धार्मिक यात्राओं का भी योग है। करियर की दृष्टि से देखा जाए तो यह वर्ष लाभकारी होगा। स्वास्थ्य की दृष्टि से यह वर्ष शुभ संकेत दे रहा है। परिजनों व दोस्तों के साथ आपके रिश्ते और भी मधुर होंगे। यदि कोई विवाद होता है तो आप उसे अपनी सूझबूझ के साथ सुलझाने में सफल होंगे। कुल मिलाकर देखा जाए तो यह वर्ष आपके लिए कई संभावनाएं लेकर आएगा।

 
इस वर्ष आपके करियर व व्यवसाय की स्थिति कैसी?
 
इस वर्ष आप अपने लक्ष्य को प्राप्त करने में सफल होंगे। प्रोफेशन के क्षेत्र में आपकी महत्वाकांक्षाएं पूरी होंगी। कार्यक्षेत्र में आप मेहनत करेंगे और करियर में आगे बढ़ने की संभावनाएं प्रबल होंगी। नए विचार आपको करियर में आगे बढ़ाएंगे। किसी महत्वपूर्ण कार्य या व्यापार के उद्देश्य से आप विदेश यात्रा कर सकते हैं। नवीन व्यवसाय की योजनाओं पर भी अमल कर सकते हैं। नौकरीपेशा भी अनुकूल स्थिति पाएंगे। किसी महत्वपूर्ण कार्य में पिता का सहयोग भी मिलेगा। राजनीतिज्ञ व्यक्ति भी अनुकूल सफलता पाने में समर्थ होंगे। प्रमोशन के भी योग हैं। बेरोजगार भी रोजगार पाने में समर्थ होंगे।

 
इस वर्ष आपकी आर्थिक स्थिति कैसी रहेगी?
 
इस वर्ष आर्थिक दृष्टि से लाभजनक स्थिति होगी। वर्षारंभ में व्यापारी वर्ग को आर्थिक लाभ होगा, वहीं नौकरीपेशा वाले जातकों को प्रमोशन मिलने की प्रबल संभावना रहेगी। सैलरी में भी बढ़ोतरी संभव है। इससे काफी हद तक आपकी आर्थिक स्थिति सुधारजनक होगी। शेयर आदि से लाभ होने के संकेत हैं। इस साल पैतृक संपत्ति मिलने की संभावना है। आपको मित्रों से धनलाभ होगा। आप सहपरिवार किसी सरकारी योजना से लाभान्वित हो सकते हैं।

 
यह वर्ष विद्यार्थियों के लिए कैसा रहेगा?
 
इस वर्ष आपको शिक्षा के क्षेत्र में अनुकूल सफलता मिलेगी। यदि आप किसी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, तो आपके लिए यह वर्ष सफलतादायक रहेगा। करियर में भी आप अच्छे परिणाम मिलने की आशा कर सकते हैं। तकनीकी क्षेत्र के विद्यार्थियों के लिए समय अनुकूल परिणाम देंगे। छात्र उच्च शिक्षा के लिए विदेश जा सकते हैं। एमबीए की पढ़ाई करने वाले जातकों को वर्ष की शुरुआत में अच्छे परिणाम देखने को मिलेंगे। प्रतियोगी परीक्षाओं में संलग्न जातक अनुकूल लाभ में रहेंगे।

 
आपकी राशि वालों का पारिवारिक जीवन
 
इस वर्ष आपकी राशि वालों का पारिवारिक जीवन सुख-शांतिपूर्ण रहेगा। वर्षारंभ में आपको पारिवारिक एकजुटता का अहसास होगा। परिजनों का प्यार व सम्मान आपको भावुक करेगा। भाई-बहन, माता-पिता और दोस्तों के साथ रिश्ते मधुर होंगे। जीवनसाथी के साथ खट्टे-मीठे दोनों तरह के अनुभव प्राप्त होंगे। संतान शिक्षा के क्षेत्र में परिश्रम कर अच्छा प्रदर्शन करेगी। माता-पिता के स्वास्थ्य की चिंता रह सकती है।

 
आपकी राशि वालों का कैसा रहेगा स्वास्थ्य?
 
स्वास्थ्य की दृष्टि से यह वर्ष आपके लिए सुखद रहेगा। वर्ष में अधिकतम स्वस्थ रहेंगे। छोटी-मोटी बीमारियां भी हो सकती हैं। बढ़ती उम्र के लोगों को स्वास्थ्य समस्या रह सकती है। कार्यक्षेत्र में भी किसी प्रकार का तनाव रह सकता है। आपको खान-पान का विशेष ध्यान रखना होगा। मसालेदार और गरिष्ठ भोजन से परहेज करना होगा। इसके अलावा आप फास्ट फूड से भी परहेज करें। लंबी यात्रा का असर आपकी सेहत पर पड़ सकता है। आपके लिए सुबह योग व एक्सरसाइज लाभदायक रहेगी। स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही न बरतें।

ALSO READ: कन्या राशि : साल 2019 में क्या होगा 12 महीनों का हाल, जानिए जनवरी से लेकर दिसंबर तक का भविष्यफल
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

होलाष्टक के 8 दिनों में किस दिन क्या करें और क्या नहीं?

Dhulandi 2026: धुलेंडी के दिन 5 कार्य जरूर करें तो होगा बड़ा फायदा

शनि ग्रह का उत्तरा भाद्रपद नक्षत्र में गोचर, 12 राशियों का राशिफल

Holi 2026 Date Confused: 2 मार्च को भद्रा तो 3 को ग्रहण, जानें ज्योतिषाचार्यों के अनुसार कब जलेगी होली?

होलिका दहन और होली का धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व, जानें 4 काम की बातें

सभी देखें

नवीनतम

27 February Birthday: आपको 27 फरवरी, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 27 फरवरी 2026: शुक्रवार का पंचांग और शुभ समय

कुंभ राशि में अंगारक योग: इन 4 राशियों पर बरसेगा धन और सफलता का वरदान

बुध कुंभ राशि में वक्री: इन राशियों की बदलेगी किस्मत, जानें 12 राशियों पर असर

Bhagoria Mela Dates: भगोरिया हाट 2026 कहां और कब? जानें खास बातें

अगला लेख