Hanuman Chalisa

मेष राशि का वार्षिक राशिफल 2019 : करियर व व्यवसाय, धन, पारिवारिक जीवन और सेहत

पं. अशोक पँवार 'मयंक'
मेष राशि के जातक स्वतंत्र विचार वाले और पराक्रमी होते हैं इसलिए आप अपना रास्ता स्वयं चुनते हैं। आपकी नेतृत्व क्षमता की लोग प्रशंसा करते हैं। हालांकि इन तमाम खूबियों के बावजूद क्रोध और आक्रामकता की वजह से आप अपना धैर्य खो बैठते हैं लिहाजा आपको इस पर ध्यान देने की आवश्यकता है। आप इस वर्ष अपने करियर में उन्नति कर पाने में सफल होंगे, परंतु वर्ष की शुरुआत में आपको चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। नौकरी में प्रमोशन की संभावनाएं प्रबल हैं, वहीं आर्थिक मोर्चे पर भी आपको सफलता मिलेगी।
 
छात्रों की बात करें तो अपनी पढ़ाई के प्रति वे अधिक फोकस्ड रहेंगे। हालांकि साल की शुरुआत में आपको अपना ध्यान पढ़ाई में ही लगाना होगा। पारिवारिक दृष्टिकोण से भी आपको इस दौरान उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है। उधर स्वास्थ्य की दृष्टि से जातकों के लिए यह वर्ष सकारात्मक रहने के संकेत दे रहा है, वहीं साल की शुरुआत में लंबी रिलेशनशिप रखने वाले प्रेमी युगल के बीच अच्छा तालमेल देखने को मिलेगा।
 

करियर व व्यवसाय 
 
वर्ष की शुरुआत में आपके सामने नई चुनौतियां आ सकती हैं अत: आप पूरी लगन के साथ कार्य पर ध्यान दें। इस समय आपको नई चीजों को सीखने का मौका मिलेगा। कार्यक्षेत्र में सीनियर्स का सहयोग आपको आगे बढ़ने में मदद करेगा। इस साल नौकरी में प्रमोशन होने की संभावना रहेगी। इस समय आप कार्य से संबंधित किसी व्यावसायिक यात्रा पर जा सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आपके कार्य की प्रशंसा होगी।
 

आर्थिक स्थिति
 
वर्ष की शुरुआत में आर्थिक स्थिति अनुकूल रहेगी। शेयर बाजार में निवेश करने से आपको लाभ मिलने की संभावना रहेगी। व्यवसाय में साझेदारी से मुनाफा होगा। आपके पास धन का आगमन होगा। ऐसे क्षेत्र में धन न लगाएं जिससे कि आपको आगे चलकर हानि हो। उधार देने से बचें, क्योंकि इससे आपको आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है। यदि आप अपने लक्ष्य पर केंद्रित रहते हैं, तो निश्चित रूप से आपको इस वर्ष सफलता मिलेगी। साल के अंत में कुछ जातकों को पैतृक संपत्ति से बड़ा लाभ हो सकता है।
 

विद्यार्थियों के लिए कैसा रहेगा वर्ष?
 
वर्षारंभ में अपनी पढ़ाई पर केंद्रित रहेंगे, तो आपको इस दौरान अच्छे परिणाम मिलेंगे। शिक्षा के प्रति खुद को अनुशासित रखें। भले ही धीमी गति से आप पढ़ाई करें, परंतु इसमें निरंतरता बनाए रखें। यदि आप पूरे वर्ष इस मंत्र को जारी रखते हैं, तो फिर आपको कामयाब होने से कोई नहीं रोक पाएगा। जो उच्च शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं, उन्हें प्रोफेसर और सीनियर छात्रों के द्वारा बहुत-कुछ सीखने को मिलेगा। उनकी गाइडेंस आपको परीक्षा में अच्छे अंक दिलाएगी।
 

पारिवारिक जीवन
 
वर्ष के प्रारंभ में पारिवारिक जीवन अव्यवस्थित रह सकता है, लेकिन शीघ्र ही परिस्थितियों में सुधार नजर आएगा। जीवनसाथी आपसे किसी चीज की डिमांड कर सकता है। उसकी इस इच्छा को गंभीरता से लें, हालांकि जल्दबाजी से बचें। संतान की जरूरतों पर ध्यान दें। परिजनों के साथ बहसबाजी में न पड़ें। परिवार में तालमेल बनाकर रखेंगे। आप पारिवारिक और व्यावसायिक कार्यों में व्यस्त रहेंगे। आप संतान की तरक्की से प्रसन्न होंगे।
 

कैसा रहेगा स्वास्थ्य?
 
स्वास्थ्य की दृष्टि से यह वर्ष सकारात्मक रह सकता है। आपको त्वचा से संबंधित रोग, कामकाज में टेंशन और सहकर्मियों से मनमुटाव जैसी समस्या का सामना करना पड़ सकता है। टेंशन फ्री रहें और अपने मन को शांतचित्त रखें। सेहत को फिट रखने के लिए किसी योग से जुड़ें। यदि आप अपने स्वास्थ्य को लेकर अनुशासित हैं, तो आपको बेहतर परिणाम मिलेंगे। व्यायाम व प्राणायाम शरीर के लिए अधिक लाभकारी रहेंगे और इस तरह की शारीरिक कसरत को अपनी दिनचर्या में जोड़ें।

ALSO READ: वर्ष 2019 : बता रही है लाल किताब, कैसा होगा आपका नया साल, सुझाव एवं उपाय

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

शनि-केतु का बड़ा खेल: 25 नवंबर तक इन 5 राशियों पर मेहरबान रहेंगे कर्मफल दाता, बदल जाएगी तकदीर

26 मई को उदय होंगे बुध ग्रह: इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, क्या आपकी राशि भी है शामिल?

मिथुन राशि में गुरु-शुक्र की दुर्लभ युति, 3 राशियों पर होगी धन और सुख की बारिश

Purushottam Maas: अधिकमास में ऐसे करें भगवान विष्णु की पूजा, मिलेगा अक्षय पुण्य

Vastu Lifestyle Tips: वास्तु के अनुसार कपड़े, जूते और हेयरकट चुनें, बदल सकती है किस्मत

सभी देखें

नवीनतम

28 May Birthday: आपको 28 मई, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 28 मई 2026: गुरुवार का पंचांग और शुभ समय

संभलकर! 7 जून से लगने जा रहा है विष्कुंभ योग, इन 3 राशियों की बढ़ सकती है टेंशन

जून 2026 के ग्रह गोचर: किस राशि पर पड़ेगा सबसे बड़ा असर?

वास्तु के अनुसार घर में रखी ये 5 चीजें बढ़ाती हैं राहु का अशुभ प्रभाव

अगला लेख