कर्क राशि का वार्षिक राशिफल 2019 : करियर व व्यवसाय, धन, पारिवारिक जीवन और सेहत

पं. अशोक पँवार 'मयंक'
कर्क वार्षिक राशिफल 2019
 
कर्क राशि वालों का स्वभाव भावुक और संवेदनशील होता है। आप अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी निभाने में समर्थ होते हैं, खासकर अपने परिवार के प्रति आपको अधिक लगाव रहता है।

वर्षारंभ में आपको आशानुरूप परिणाम मिलना थोड़ा मुश्किल हो सकता है। यद्यपि आप इसको पाने के लिए अच्छी-खासी मेहनत करते नजर आएंगे। वर्ष की शुरुआत में आप अपने भविष्य को संवारने के लिए पैसों का निवेश कर सकते हैं। वर्ष मध्य में किसी कार्य के निमित्त घर के सभी लोग एकजुट होंगे।

परिवार में नए मेहमान का आगमन हो सकता है। परिजनों के साथ आप किसी यात्रा पर जा सकते हैं। इस वर्ष गुरु आपकी राशि से पंचम भाव से भ्रमण करने से मनोरंजन के सामानों पर व्यय होगा, वहीं संतान पक्ष में भी व्यय होगा। गुरु की कृपा भाग्य पर होने से भाग्य में निरंतर वृद्धि होगी। धर्म-कर्म में भी आस्था के साथ खर्च होगा। प्रभाव में भी वृद्धि होगी।

 
इस वर्ष आपका करियर व व्यवसाय की स्थिति कैसी?
 
यदि आप इस साल अपने लक्ष्य को प्राप्त करना चाहते हैं तो आपको अनुशासन के दायरे में रहकर अपने ध्येय की ओर आगे बढ़ते रहना होगा। वर्ष की शुरुआत ही आपके लिए लाभकारी और सफलतादायक होगी। इसके अलावा आप करियर अथवा व्यापार के संबंध में बाहर गांव की यात्रा कर सकते हैं। आपको गुरु की कृपा प्राप्त होगी जिससे आपको करियर व व्यवसाय में लाभ मिलेगा और भाग्य भी आपका साथ देगा। यदि आप व्यापारी हैं तो आप अपने व्यापार का विस्तार करने पर विचार करेंगे। हो सकता है कि आप इस दौरान नए बिजनेस की शुरुआत करें।

 
इस वर्ष आपकी आर्थिक स्थिति कैसी रहेगी?
 
यह वर्ष आपके लिए आर्थिक मामलों में मिला-जुला रह सकता है। वर्षारंभ में आप अपने भविष्य को देखते हुए धन का निवेश कर सकते हैं। व्यापार के रूप में इस वर्ष आप काफी उम्मीद कर सकते हैं। इस समय आप अपने पास धन की कमी महसूस नहीं करेंगे। खर्चों पर ध्यान रखकर चलें व बचत की ओर भी सोचें। घर या परिवार में कोई धार्मिक कार्य संपन्न हो सकता है। वर्ष मध्य आर्थिक दृष्टि से आपके लिए बहुत ही उत्तम रहेगा। इस दौरान आपकी आमदनी बढ़ेगी। धन की बचत भी होगी। पैतृक संपत्ति मिलने की भी संभावना है।

 
यह वर्ष विद्यार्थियों के लिए कैसा रहेगा?
 
आपके लिए यह वर्ष उत्तम रहेगा। गुरु का भ्रमण पंचम भाव से होने से विद्यार्थी वर्ग के लिए उत्तम रहेगा। वर्ष की शुरुआत में मनोरंजन के साधनों पर खर्च होगा। आप अपने लक्ष्यों को पाने के लिए गंभीरता से अध्ययन भी करेंगे। जो विद्यार्थी सिविल सेवा (आईपीएस, आईएस अथवा यूपीएससी) की तैयारी कर रहे हैं, उनके लिए यह वर्ष बहुत ही लाभकारी रहेगा। गणित, कॉमर्स, लॉ, मेडिकल या फिर तकनीकी शिक्षा ले रहे विद्यार्थियों के लिए इस वर्ष अच्छे परिणाम मिलने की आशा रहेगी। शिक्षा के प्रति छात्रों का आत्मविश्वास मजबूत रहेगा।

 
आपकी राशि वालों का पारिवारिक जीवन
 
इस वर्ष आपकी पारिवारिक दृष्टि से देखा जाए तो यह साल उत्तम रहेगा। वर्ष की शुरुआत में परिवारिक मामलों में अधिक खर्च हो सकता है, वहीं माता के स्वास्थ्‍य की चिंता रह सकती है। हालांकि जल्द ही स्थिति सामान्य नजर आएगी। जीवनसाथी के साथ किसी बात को लेकर मनमुटाव की संभावनाएं हो सकती हैं। प्रयास करें कि ऐसी स्थिति न आए। संतान पक्ष से प्रसन्नता दिखाई देगी और इससे आपको उन पर गर्व महसूस होगा। छोटे भाई-बहनों के साथ लड़ाई- झगड़ा न करें और घर में शांति का वातावरण बनाए रखें।

 
आपकी राशि वालों का कैसा रहेगा स्वास्थ्य?
 
इस वर्ष आपका स्वास्थ्य जीवन अच्छा रहेगा। आपको सेहत की दृष्टि से एक अच्छी जीवनशैली को अपनाना होगा जिसमें खान-पान, दिनचर्या, योग-व्यायाम आदि चीजों की ओर ध्यान देना होगा। तनाव को अपने ऊपर हावी न होने दें और अपनी भावनाओं पर काबू पाएं। इसके अलावा अपने ब्लडप्रेशर को सामान्य अवस्था में बनाए रखें। इस वर्ष आप ऊर्जा से सराबोर रहेंगे। साल के मध्य में आपका वजन बढ़ सकता है। इस ओर ध्यान दें और अपने खान-पान को गंभीरता से लें। अच्छी सेहत के लिए आप योग, व्यायाम, प्राणायाम आदि क्रियाओं को अपनी दिनचर्या में जोड़ सकते हैं। अधिक मसालेदार और बासी भोजन से परहेज करें।

ALSO READ: मिथुन राशि : साल 2019 में क्या होगा 12 महीनों का हाल, जानिए जनवरी से लेकर दिसंबर तक का भविष्यफल

सम्बंधित जानकारी

Show comments

Shani gochar : 2025 तक सभी 12 राशियों में शनि ग्रह का प्रभाव, किसे मिलेगा कष्ट किसका होगा उद्धार

Buddha purnima 2024: भगवान बुद्ध के बारे में 10 रोचक जानकारी

शनि ने पूर्वा भाद्रपद नक्षत्र में प्रवेश करके इन 5 राशियों की किस्‍मत का पासा पलट दिया, देखें क्या होगा

Weekly Forecast 2024 : साप्ताहिक भविष्‍यफल में जानें 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा नया सप्ताह

Shukra Gochar : शुक्र करेंगे अपनी ही राशि में प्रवेश, 5 राशियों के लोग होने वाले हैं मालामाल

Aaj Ka Rashifal: व्यापार, नौकरी, निवेश में किसे मिलेगा लाभ, जानें 21 मई का राशिफल

बृहस्पति का वृषभ राशि में गोचर फल, जानिए किस राशि के लिए शुभ और किसके लिए अशुभ

Apara ekadashi 2024: अपरा एकादशी कब है, जानें पूजा का शुभ मुहूर्त और महत्व

21 मई 2024 : आपका जन्मदिन

Maa lakshmi Bhog : माता लक्ष्मी को रोज चढ़ाएं इन 5 में से कोई एक चीज, धन के भंडार भर जाएंगे

अगला लेख