Biodata Maker

कर्क राशि : साल 2019 में क्या होगा 12 महीनों का हाल, जानिए जनवरी से लेकर दिसंबर तक का भविष्यफल

पं. अशोक पँवार 'मयंक'
जनवरी- आप अपनी बुद्धिमता का उपयोग कर भाग्य में वृद्धि पाएंगे। स्वास्थ्य की दृष्टि से समय उत्तम रहेगा। पारिवारिक मामलों में सुखद वातावरण रहेगा। मकान संबंधित योजना साकार रूप लेगी। शत्रुपक्ष से निजात पाएंगे। विद्यार्थी वर्ग के लिए आशानुरूप समय रहेगा।


 
फरवरी- मानसिक अशांति रह सकती है। धैर्य से कार्य करने पर अनुकूल स्थिति पाएंगे। दैनिक जीवन की आवश्यकताएं पूरी होंगी। दांपत्य जीवन में सुखद वातावरण रहेगा। शत्रुपक्ष प्रभावहीन होंगे। आर्थिक मामलों में सावधानी रखना होगी। मित्रों का सहयोग मिलेगा।
 
मार्च- व्यापार-व्यवसाय में प्रगति के साथ लाभ भी होगा। नौकरीपेशाओं को अधिकारी वर्ग का सहयोग मिलेगा। पराकम में यथेष्ट वृद्धि पाएंगे। स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा व व्यर्थ की चिंता से बचना होगा। पारिवारिक मामलों में मिली-जुली स्थिति रहगी।

 
अप्रैल- धन-कुटुम्ब का सहयोग मिलेगा। पारिवारिक मामलों में मिली-जुली स्थिति रहेगी। व्यापार-व्यवसाय में प्रगति के साथ आय में भी वृद्धि होगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा। दांपत्य जीवन में मिली-जुली स्थिति पाएंगे। वाद-विवाद की स्थिति को टालना होगा।
 
मई- वाक्-चातुर्य का लाभ मिलेगा, वहीं कुटुम्बीजनों का सहयोग सुखद रहेगा। जनता से संबंधित मामलों में सावधानी रखना होगी। व्यापार-व्यवसाय ठीक चलेगा। बेरोजगार भी प्रयत्न करें तो सफल होंगे। आर्थिक मामलों में अनुकूल स्थिति रहेगी। जीवनसाथी का ध्यान रखकर चलें।

 
जून- समय का सदुपयोग कर आप अपने कार्य में सफल होंगे। आर्थिक मामलों में सावधानी रखना होगी। पारिवारिक सहयोग के साथ शुभ कार्य भी हो सकते हैं। भाग्य में थोड़ी बाधा के साथ सफलता भी मिलेगी। दैनिक व्यवसाय में प्रगति के योग होंगे। उत्साह बना रहेगा।
 
जुलाई- स्वप्रयत्नों से आर्थिक लाभ पाने में समर्थ होंगे। दैनिक व्यवसाय की स्थिति अनुकूल रहेगी। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा। बाहर गांव की यात्रा हो सकती है। शत्रुपक्ष पर सतर्कता रखनी होगी। पारिवारिक मामलों में सावधानी रखना होगी। लेन-देन से बचना होगा।

 
अगस्त- सावधानी व सतर्कता आपके कार्य में सहयोगात्मक स्थिति लाएगी। मानसिक सुख-शांति का वातावरण रहेगा। जनता से संबंधित मामलों में सावधानी रखना होगी। आर्थिक प्रयासों में अनुकूल स्थिति पाएंगे। राजनीतिक लोग समझदारी से काम लें। शत्रु से राहत मिलेगी।
 
सितंबर- उत्तम राजयोग बनने से आपके सभी महत्वपूर्ण कार्य सफल होंगे। राजनीति से जुड़े लोगों के लिए समय सुखद रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में प्रगति होगी। नौकरीपेशा व्यक्ति भी अनुकूल स्थिति पाएंगे। पारिवारिक मामलों में महत्वपूर्ण सफलता पाएंगे। शत्रु प्रभावहीन होंगे।

 
अक्टूबर- भाग्य की स्थिति अनुकूल होने से संतोषजनक कार्य बनेंगे। धर्म-कर्म में आस्था बढ़ेगी। नौकरीपेशाओं के लिए समय सुखद रहेगा। लेखन संबंधित कार्यों में सुगमता आएंगी। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। पारिवारिक समय प्रसन्नतादायक रहेगा, सोचे कार्य बनेंगे।
 
नवंबर- व्यापार-व्यवसाय में अनुकूल स्थिति पाएंगे। नौकरीपेशाओं के लिए आशाजनक स्थिति पाएंगे। लिखा-पढ़ी के मामलों में थोड़ी समझदारी से काम लेना होगा। शत्रुपक्ष पर प्रभाव बना रहेगा। भाग्य में अनुकूल स्थिति होने से प्रसन्नता रहेगी। बाहरी मामलों में सावधानी बरतें।

 
दिसंबर- धन-कुटुम्ब का सहयोग मिलने से प्रसन्नता रहेगी। जीवनसाथी के कार्य में खर्च होगा। पारिवारिक मामलों में सावधानी रखना होगी। व्यापार-व्यवसाय की स्थिति अनुकूल होकर लाभजनक वातावरण रहेगा। स्वास्थ्य ठीक रहने से प्रसन्नता रहेगी।
 
उपाय- पीला पुखराज 5 कैरेट का चांदी में गुरुवार को प्रात: पहनें। 5 केले गुरुवार को मंदिर में चढ़ाएं।

ALSO READ: कर्क राशि का वार्षिक राशिफल 2019 : करियर व व्यवसाय, धन, पारिवारिक जीवन और सेहत

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

होलाष्टक की पौराणिक कथा: क्यों माने जाते हैं ये 8 दिन अशुभ?

Phalguna month Hindu calendar 2026: फाल्गुन शुक्ल पक्ष में पड़ेंगे ये खास त्योहार

2020 में लगे थे 6 ग्रहण, अब फिर आने वाला है ऐसा दौर? जानें क्या सच में होगा बड़ा बदलाव

Success in Exams: एक्जाम में पाना है अच्छी सक्सेस, तो करें ये 5 खास उपाय

Angarak Yog 2026: कुंभ राशि में मंगल से बना अंगारक योग, 4 राशियों के लिए शुरू होगा राजयोग का सुनहरा दौर

सभी देखें

नवीनतम

23 February Birthday: आपको 23 फरवरी, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 23 फरवरी 2026: सोमवार का पंचांग और शुभ समय

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (22 फरवरी, 2026)

22 February Birthday: आपको 22 फरवरी, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

शनि ग्रह का उत्तरा भाद्रपद नक्षत्र में गोचर, 12 राशियों का राशिफल

अगला लेख