Dharma Sangrah

मिथुन राशि : साल 2019 में क्या होगा 12 महीनों का हाल, जानिए जनवरी से लेकर दिसंबर तक का भविष्यफल

पं. अशोक पँवार 'मयंक'
मिथुन राशि : जानिए जनवरी से लेकर दिसंबर 2019 तक का भविष्यफल।
 
जनवरी- मनोरंजन के साधनों में वृद्धि होगी। प्रेम-प्रसंग में अनुकूल स्थिति पाएंगे। पारिवारिक समय सुख का रहकर स्त्री पक्ष का सहयोग मिलेगा। भाग्य में अनुकूल स्थिति रहेगी। व्यापार-व्यवसाय में सुखद वातावरण रहेगा। आर्थिक मामलों में अनुकूल स्थिति रहेगी।
 
फरवरी- नौकरीपेशा व्यक्तियों के लिए समय सहयोगवादी रहेगा। अधिकारी वर्ग का सहयोग मिलेगा। शासकीय मामलों के कार्य बनेंगे। दैनिक व्यवसाय में मिली-जुली स्थिति रहेगी। पारिवारिक मामलों में सावधानी रखना होगी। राजनीतिज्ञ लोग अनुकूल वातावरण पाएंगे।
 
मार्च- मन कुछ अशांत महसूस करेगा। आपके कार्य में बाधा आएगी लेकिन आप साहस बल द्वारा उस पर विजय पा लेंगे। स्वास्थ्य की दृष्टि से समय ठीक ही रहेगा। पारिवारिक मामलों में सहयोग मिलेगा। आर्थिक प्रयासों में सफल होंगे। शत्रुपक्ष प्रभावहीन होंगे।
 
अप्रैल- आप अपने कार्य को करने से पहले किसी पर जाहिर न करें। दैनिक जीवन की आवश्यकता पूरी होगी, वहीं दांपत्य जीवन सुखद रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में सोचे कार्य बनेंगे। नौकरीपेशाओं के लिए समय सुखद रहकर सहयोग भी पाएंगे। ईष्ट मित्रों का सहयोग मिलेगा।
 
मई- बेरोजगारों के लिए रोजगार पाने के अवसर आएंगे। अधिकारी वर्ग का सहयोग मिलने से प्रसन्नता रहेगी। किसी महत्वपूर्ण कार्य में पिता का सहयोग मिलेगा। पारिवारिक मामलों में सुखद वातावरण रहेगा। जीवनसाथी के मामलों में सावधानी रखना होगी।
 
जून- स्वास्थ्य के मामलों में थोड़ी सावधानी रखना होगी। प्रभाव व साहस में अनुकूल स्थिति पाएंगे। नौकरीपेशाओं को संभलकर चलना होगा। आर्थिक मामलों में स्वप्रयत्नों से सफल होंगे। पारिवारिक मामलों में सुख-शांति रहेगी। जनता से संबंधित कार्य बनेंगे।
 
जुलाई- आप अपनी भावनाओं को नियंत्रण में रखें व समझदारी से काम लें। नौकरीपेशा अपने कामकाज पर ध्यान रखकर चलें। स्वास्थ्य नरम-गरम रह सकता है। प्रेम-प्रसंगों के मामलों में सतर्क रहें। शत्रुपक्ष पर प्रभाव बना रहेगा। आय में कुछ कमी महसूस करेंगे।
 
अगस्त- पारिवारिक मामलों में आशानुरूप कार्य होंगे। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। वाक्-चातुर्य का लाभ मिलेगा। दैनिक व्यापार-व्यवसाय के मामलों में सावधानी रखना होगी। जीवनसाथी के मामलों में ध्यान देना होगा। आर्थिक मामलों में मिली-जुली स्थिति रहेगी।
 
सितंबर- शत्रु वर्ग से राहत मिलेगी, वहीं भाइयों का सहयोग मिलने से प्रसन्नता पाएंगे। साझेदारी के मामलों में अनुकूल वातावरण रहेगा। नौकरीपेशाओं के लिए प्रसन्नतादायक समाचार मिलेगा। व्यापार-व्यवसाय में प्रगतिपूर्ण वातावरण रहेगा। संतान पक्ष से सुखद स्थिति पाएंगे।
 
अक्टूबर- पारिवारिक मामलों में महत्वपूर्ण कार्य बनेंगे। जनता से जुड़े कार्य भी बनेंगे। माता के स्वास्थ्य में सुधार होगा। विद्यार्थी वर्ग के लिए सहयोगात्मक स्थिति रहेगी। व्यापारिक समस्याओं का समाधान होगा। जीवनसाथी से वाद-विवाद से बचना होगा।
 
नवंबर- व्यापार-व्यवसाय में सुखद स्थिति रहेगी। नौकरीपेशाओं के लिए राहतभरी स्थिति होगी। शत्रुपक्ष से थोड़ी सावधानी बरतना होगी। यात्रा करते वक्त संभलकर चलें। आर्थिक मामलों में सुधारवादी समय रहेगा। पारिवारिक सुख-शांति बनी रहेगी। लेन-देन संभलकर करें।
 
दिसंबर- दैनिक व्यवसाय की स्थिति प्रगतिवादी रहेगी। जीवनसाथी के मामलों में सुखद वातावरण रहेगा। आर्थिक समस्याओं का समाधान होगा। राजनीति से जुड़े लोगों को अनुकूल सफलता मिलेगी। भाग्य व करियर की दृष्टि से आशावादी समय रहेगा।
 
उपाय- शनि को प्रसन्न करने हेतु प्रति शनिवार को 1 चम्मच तिल का तेल जमीन पर गिराएं। चांदी के लॉकेट में पन्ना 5 कैरेट का पन्ना बुधवार के दिन प्रात: पहनें। गाय को प्रति बुधवार हरा चारा खिलाएं। बुधवार का व्रत भी करें।

ALSO READ: मिथुन राशि का वार्षिक राशिफल 2019 : करियर व व्यवसाय, धन, पारिवारिक जीवन और सेहत

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

13 महीने का साल, गुरु बने राजा और मंगल मंत्री, रौद्र संवत्सर में इन 5 चीजों का अभी कर लें इंतजाम

हिंदू नववर्ष को क्यों कहते हैं गुड़ी पड़वा?

साल में 2 बार क्यों आता है खरमास? जानिए मलमास, अधिकमास और पुरुषोत्तम मास का रहस्य

हिंदू पुराण, ज्योतिष, नास्त्रेदमस, बाबा वेंगा और भविष्‍य मालिका की 6 कॉमन भविष्यवाणियां

चैत्र नवरात्रि 2026: कौनसी तिथि किस दिन? घटस्थापना से पारण तक पूरा शेड्यूल

सभी देखें

नवीनतम

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 23 मार्च 2026: सोमवार का पंचांग और शुभ समय

23 March Birthday: आपको 23 मार्च, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

22 March Birthday: आपको 22 मार्च, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Numerology Horoscope 23 to 29 March 2026: मूलांक के अनुसार साप्ताहिक भविष्यफल: क्या कहते हैं आपके अंक इस सप्ताह?

Weekly Horoscope March 2026: जीवन में कई बदलावों का संकेत देगा यह सप्ताह, (साप्ताहिक राशिफल 23 से 29 मार्च तक)

अगला लेख