Hanuman Chalisa

मिथुन राशि का वार्षिक राशिफल 2019 : करियर व व्यवसाय, धन, पारिवारिक जीवन और सेहत

पं. अशोक पँवार 'मयंक'
मिथुन वार्षिक राशिफल 2019
 
मिथुन राशि वाले शारीरिक रूप से फुर्तीले और हाजिरजवाब होते हैं। लोग आपकी बौद्धिक क्षमता की प्रशंसा करते हैं। इसके अलावा अपनी बहुमुखी प्रतिभा के द्वारा आप भीड़ में अलग नजर आते हैं। गुरु अनुकूल होने से यह वर्ष आपके लिए महत्वपूर्ण रहेगा। करियर के दृष्टिकोण से आपको इस वर्ष सफलता मिलेगी और यदि आप व्यापारी हैं, तो उसमें भी आप उन्नति करेंगे। कार्यक्षेत्र में आपको प्रतिस्पर्धा और भी काबिल बनाएगी। आर्थिक रूप से इस वर्ष आपको लाभ मिलेगा। वर्ष की शुरुआत थोड़ी कमजोर रह सकती है। इस वर्ष विद्यार्थियों को शिक्षा के क्षेत्र में बढ़ने के कई अवसर मिलेंगे। परिजनों के बीच सामंजस्य की स्थिति रहेगी जिससे परिवार में एकजुटता आएगी। साझेदारी के मामलों में आप सफल रहेंगे। भाइयों का सहयोग मिलेगा। दैनिक व्यवसाय में उन्नति होगी।

 
इस वर्ष आपका करियर व व्यवसाय की स्थिति कैसी?
 
वर्ष की शुरुआत में आप अपने करियर व प्रोफेशन में सजग होंगे तथा सीनियर्स व सहकर्मी सब आपके प्रयास को सराहेंगे। भाग्य आपका पूरा साथ देगा। व्यापार में साझेदारी के लिए परिस्थितियां अनुकूल होंगी। इस अवधि में आपकी नवीनता निखरकर सामने आएगी। अपने कार्य को समय पर पूरा करने के प्रति आप कटिबद्ध रहेंगे और यही बात आपको दूसरे कर्मियों से अलग बनाएगी। नई टेक्नोलॉजी व नए विचार आपको आगे बढ़ाएंगे। वर्ष मध्य कुछ कार्यक्षेत्रों में चुनौतियां आपको और भी सशक्त और कुशल बनाएंगी।
 

इस वर्ष आपकी आर्थिक स्थिति कैसी रहेगी?
 
यह साल आर्थिक रूप से आपके लिए उन्नतिदायक रहेगा। वर्षारंभ में आर्थिक मामलों में उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है। पारिवारिक खर्चों में वृद्धि होने की संभावना है। आर्थिक मामलों में गलत तरीके से धन न कमाएं। यदि आप किसी क्षेत्र में नौकरी अथवा कार्य कर रहे हैं तो आपको परिश्रम द्वारा आर्थिक लाभ मिलने के संकेत हैं। आर्थिक मामलों में किसी को उधार देने से बचें, क्योंकि आपका धन फंस सकता है। मीडिया, विज्ञापन, कोचिंग क्लासेस व वकालत के क्षेत्र से जुड़े जातकों को अच्छा-खासा धनलाभ होने की संभावना है। पार्टनरशिप में आप किसी नए व्यवसाय की शुरुआत कर सकते हैं।
 

यह वर्ष विद्यार्थियों के लिए कैसा रहेगा?
 
विद्यार्थियों के लिए यह वर्ष उत्तम रहेगा। इस वर्ष विद्यार्थियों को शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने के कई अवसर मिलेंगे। स्नातक, प्रबंधन, इंजीनियरिंग और मेडिकल की पढ़ाई कर रहे छात्रों के लिए यह साल उत्तम रहेगा। हालांकि छात्रों को पढ़ाई में सफलता पाने के लिए अधिक परिश्रम करना होगा। इस वर्ष विद्यार्थी वर्ग अपनी पढ़ाई के साथ-साथ अपनी प्रतिभा का विकास करने में भी कामयाब रहेंगे। उच्च शिक्षा के लिए वे विदेश जा सकते हैं। जो छात्र प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, इसमें उनके सफल होने की प्रबल संभावना रहेगी।
 

आपकी राशि वालों का पारिवारिक जीवन
 
इस वर्ष पारिवारिक मामलों में मिला-जुला रहेगा। वर्षारंभ में परिवार में किसी वजह से तनाव हो सकता है। परिजनों के बीच आपसी तालमेल में कमी दिखाई दे सकती है या किसी बात को लेकर मनमुटाव हो सकता है। ऐसी परिस्थिति को बातचीत के माध्यम से सुलझाने का प्रयास करें। अपने उग्र स्वभाव को त्यागकर शांति बनाए रखें। कुछ महीनों बाद सुख-शांति का वातावरण बनेगा। परिजनों के बीच सामंजस्य की स्थिति दिखाई देगी जिससे परिवार में एकता आएगी। घर में किसी धार्मिक कार्य का आयोजन हो सकता है। विवाह आदि का आयोजन हो सकता है।

 
आपकी राशि वालों का कैसा रहेगा स्वास्थ्य?
 
इस वर्ष आपको अपनी सेहत के प्रति सजग रहने की आवश्यकता है। आप अपने खान-पान का ध्यान रखें व गरिष्ठ भोजन से जरा दूर ही रहें। यदि आप खान-पान में लापरवाही बरतेंगे तो आपको पेट से संबंधित बीमारियों का सामना करना पड़ सकता है इसलिए सावधानी अवश्य बरतें। इस वर्ष महिलाओं को अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखना होगा, विशेषकर गर्भावस्था में। उत्तम स्वास्थ्य हेतु कम भोजन करें व नियमित व्यायाम व योग की तरफ भी ध्यान दें।

ALSO READ: मेष राशि का वार्षिक राशिफल 2019 : करियर व व्यवसाय, धन, पारिवारिक जीवन और सेहत

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

शनि-केतु का बड़ा खेल: 25 नवंबर तक इन 5 राशियों पर मेहरबान रहेंगे कर्मफल दाता, बदल जाएगी तकदीर

26 मई को उदय होंगे बुध ग्रह: इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, क्या आपकी राशि भी है शामिल?

मिथुन राशि में गुरु-शुक्र की दुर्लभ युति, 3 राशियों पर होगी धन और सुख की बारिश

Purushottam Maas: अधिकमास में ऐसे करें भगवान विष्णु की पूजा, मिलेगा अक्षय पुण्य

Vastu Lifestyle Tips: वास्तु के अनुसार कपड़े, जूते और हेयरकट चुनें, बदल सकती है किस्मत

सभी देखें

नवीनतम

30 May Birthday: आपको 30 मई, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 30 मई 2026: शनिवार का पंचांग और शुभ समय

शनिवार किस देवी या देवता का दिन होता है, क्या करना चाहिए इस दिन?

जून माह में रहेगी ज्येष्ठ माह की 2 एकादशियां, जानिए तिथि, मुहूर्त और पूजा विधि

शुक्रवार किस देवी या देवता का दिन होता है, क्या करना चाहिए इस दिन?

अगला लेख