Festival Posters

सिंह राशि का वार्षिक राशिफल 2019 : करियर व व्यवसाय, धन, पारिवारिक जीवन और सेहत

पं. अशोक पँवार 'मयंक'
सिंह वार्षिक राशिफल 2019
 
सिंह राशि वाले जातक उत्तम कद-काठी के होते हैं। इनमें साहस, प्रतिभा व रौबीला व्यक्तित्व होता है। ये महत्वाकांक्षी भी होते हैं। इनमें ने‍तृत्व क्षमता अच्छी होती है। ये आकर्षक व्यक्तित्व के धनी होते हैं। लोग आपके नेतृत्व क्षमता की प्रशंसा करते हैं। गुरु का भ्रमण चतुर्थ व पंचम भाव से इस साल रहने से पारिवारिक सुख-शांति के साथ जनता के बीच ये प्रसिद्ध होंगे। राजनीति में हैं तो उत्तम सफलता मिलेगी। इस वर्ष करियर की दृष्टि से देखा जाए तो आप सफल होंगे। निवेश के द्वारा आपको आर्थिक लाभ होगा। अहम की भावना से बचें। लोगों का सहयोग मिलता रहेगा। ग्रहों की अनुकूलता इस वर्ष आपके लिए लाभदायक होकर प्रगति व प्रमोशन का रहेगा। इस साल आपको सुनहरे अवसर प्राप्त होंगे। इन अवसरों को भुनाने का प्रयास करें। यदि आप परिश्रम और प्रयास करेंगे तो निश्चित ही हर परिस्थिति में सफल होंगे। आपको पीछे मुड़कर देखने की आवश्यकता नहीं रहेगी।
 
 
इस वर्ष आपका करियर व व्यवसाय की स्थिति कैसी?
 
इस वर्ष की शुरुआत आपके लिए साहस और आत्मबल की रहेगी। आपको अपने प्रोफेशन में अच्छी सफलता के आसार हैं। आपको विदेश यात्रा के योग भी हैं। इस वर्ष आपको सुनहरे अवसर मिलेंगे। आप अपने क्षेत्र में ऐसे लोगों से मिलेंगे जिनका अनुभव और ज्ञान हमेशा आपके काम आएगा। यदि आप व्यापार से जुड़े हैं, तो आपको लाभ प्राप्त होगा व उन्नति भी होगी। वरिष्ठ अधिकारियों की ओर से आपको आपके कार्य में सहयोग के साथ ही प्रशंसा भी मिलेगी। आप सफलता की ऊंचाइयों को छुएंगे। आप में से कई जातकों के बेरोजगार भी इस साल रोजगार पाने में समर्थ होंगे।

 
इस वर्ष आपकी आर्थिक स्थिति कैसी रहेगी?
 
आर्थिक रूप से यह वर्ष आपके लिए अनुकूल रहेगा। आपके पास धनागमन होगा। इस वर्ष आप पार्टनरशिप में किसी व्यापार की शुरुआत कर सकते हैं। वर्ष मध्य में आपको अचानक आर्थिक लाभ होने के योग हैं। आप शेयर बाजार से लाभ की आशा रख सकते हैं। इस वर्ष प्रमोशन के साथ आर्थिक लाभ भी होगा। सरकारी योजनाओं से आर्थिक लाभ मिलने की संभावनाएं हैं। इस वर्ष आपको रुका हुआ पैसा मिलने की संभावना अधिक है।
 

यह वर्ष विद्यार्थियों के लिए कैसा रहेगा?
 
इस वर्ष विद्यार्थियों के लिए सुखद रहेगा। इस समय विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित रखना चाहिए, तो उत्तम सफलता के आसार हैं। अधिवक्ता, मैनेजमेंट और मेडिकल स्टूडेंट में अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे। प्रतियोगी परीक्षाओं में संलग्न विद्यार्थी अच्छी सफलता की उम्मीद कर सकते हैं। उच्च शिक्षा पाने के इच्छुक विद्यार्थियों को अच्छे विश्वविद्यालयों में दाखिला मिलने की संभावना है। शिक्षा की दृष्टि यह वर्ष छात्रों के लिए सफलता की ओर इशारा कर रहा है।

 
आपकी राशि वालों का पारिवारिक जीवन
 
इस वर्ष आपका पारिवारिक जीवन खुशियों से सराबोर रहेगा। घर या परिवार में शुभ कार्य भी होंगे। परिवार में सुख-शांति का वातावरण बना रहेगा। मकान व भूमि संबंधित कार्य बन जाने से प्रसन्नता रहेगी। जीवनसाथी के साथ भी अच्छा तालमेल देखने को मिलेगा। संतान के मामलों में सावधानी रखना होगी। आपको अपने स्वभाव को शांत व नम्र बनाए रखना होगा, नहीं तो अकारण तनाव रह सकता है। सितंबर 2019 के बाद संतान पक्ष से प्रसन्नता रहेगी।

 
आपकी राशि वालों का कैसा रहेगा स्वास्थ्य?
 
इस वर्ष आपका स्वास्थ्य मिला-जुला रहेगा। काम की अधिकता आपको अस्वस्थ बना सकती है, हालांकि अपने शरीर को स्वस्थ बनाए रखने की दिशा में भी काम करना होगा। यदि आप योग का सहारा लें तो कुछ लाभ की स्थिति रहेगी। आपको आलस्य त्यागकर सुबह की सैर करना चाहिए तभी जाकर आप स्फूर्तिवान बने रह सकते हैं। आप शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ दिखाई देंगे। हालांकि आपको अपनी खाने-पीने की आदतों पर अधिक ध्यान देना होगा। एक अच्छी लाइफ स्टाइल के लिए एक अच्छी दिनचर्या का पालन करना चाहिए। खान-पान में कच्ची सब्जियों व सलाद को अधिक महत्व दें।

ALSO READ: कर्क राशि : साल 2019 में क्या होगा 12 महीनों का हाल, जानिए जनवरी से लेकर दिसंबर तक का भविष्यफल

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

13 महीने का साल, गुरु बने राजा और मंगल मंत्री, रौद्र संवत्सर में इन 5 चीजों का अभी कर लें इंतजाम

हिंदू नववर्ष को क्यों कहते हैं गुड़ी पड़वा?

साल में 2 बार क्यों आता है खरमास? जानिए मलमास, अधिकमास और पुरुषोत्तम मास का रहस्य

हिंदू पुराण, ज्योतिष, नास्त्रेदमस, बाबा वेंगा और भविष्‍य मालिका की 6 कॉमन भविष्यवाणियां

चैत्र नवरात्रि 2026: कौनसी तिथि किस दिन? घटस्थापना से पारण तक पूरा शेड्यूल

सभी देखें

नवीनतम

Weekly Horoscope March 2026: जीवन में कई बदलावों का संकेत देगा यह सप्ताह, (साप्ताहिक राशिफल 23 से 29 मार्च तक)

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (22 मार्च, 2026)

बुध हुआ मार्गी कुंभ में! 4 राशियों को धन और सफलता का बड़ा मौका

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 22 मार्च 2026: रविवार का पंचांग और शुभ समय

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (21 मार्च, 2026)

अगला लेख