Hanuman Chalisa

वर्ष 2019 में सिंह राशि को कितना होगा लाभ, कितनी होगी हानि, जानिए विस्तार से

पं. हेमन्त रिछारिया
सिंह राशि- 2019
 
जिन जातकों के जन्म के समय चंद्रमा सिंह राशि में स्थित होता है उनकी सिंह राशि होती है। सिंह राशि का स्वामी सूर्य है। सूर्य को नवग्रहों का राजा माना जाता है। ज्योतिष में सूर्य आत्मा का कारक होता है।

सिंह राशि के जातक सूर्य की ही भांति ओजस्वी, रौबीले, प्रभुत्वसंपन्न व उग्र स्वभाव वाले होते हैं। वर्ष 2019 के आरंभ में सूर्य धनु राशि में स्थित है। इसके फलस्वरूप सिंह राशि वाले जातकों के लिए यह वर्ष सफलताओंभरा रहेगा।

वर्षारंभ में शनि के साथ युतिकारक होने के फलस्वरूप सिंह राशि के जातकों को अपने कार्य सिद्ध करने के लिए अथक परिश्रम व संघर्ष करना पड़ेगा किंतु अंतत: वे अपने कार्यों को सिद्ध करने में सफल होंगे। उन्हें लाभ प्राप्त होगा। उनकी प्रतिष्ठा में बढ़ोतरी होगी। वे सामाजिक रूप से सम्मानित होंगे।
 
आर्थिक क्षेत्र- यह वर्ष सिंह राशि के जातकों के लिए आर्थिक रूप से बहुत ही अनुकूल व फलदायक होगा। उनकी आय में अतीव वृद्धि होगी एवं वे धन संचय करने में भी सफल होंगे। यदि सिंह राशि के जातक निवेश योजनाओं में अपना धन निवेश करने का सोच रहे हैं तो यह वर्ष उनके लिए एक बेहतरीन अवसर में रूप में सिद्ध होगा।

इस वर्ष किया गया निवेश उन्हें भविष्य में आशातीत लाभ देगा, विशेषकर दीर्घकालीन निवेश योजनाओं में उन्हें बहुत लाभ होगा। धनसंचय की दृष्टि से यह वर्ष सिंह राशि के जातकों के लिए उत्तम रहेगा। सिंह राशि के जातक यदि इस वर्ष कुछ नवीन आर्थिक योजनाएं प्रारंभ करने जा रहे हैं तो यह उनके लिए लाभदायक रहेगा।
 
आजीविका- सिंह राशि के जातकों के लिए कर्मक्षेत्र की दृष्टि से यह वर्ष श्रेष्ठ फलदायक होगा। उन्हें अपने कर्मक्षेत्र में लाभ प्राप्त होगा। विशेषकर फिल्म, फैशन, राजनीति, चिकित्सा क्षेत्र से जुड़े व्यक्तियों को इस वर्ष कर्मक्षेत्र में विशेष लाभ होने के संकेत हैं। बेरोजगारों को अच्छी आजीविका प्राप्त होगी। व्यापारी वर्ग को अपने व्यापार में लाभ होगा। स्त्रीवर्ग एवं सौंदर्य प्रसाधनों से जुड़े व्यापारियों को इस वर्ष अतीव लाभ होने की संभावना है।
 
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य की दृष्टि से सिंह राशि के जातकों के लिए यह वर्ष सामान्य रहेगा। उनका स्वास्थ्य नरम-गरम रहेगा। वर्षारंभ में उन्हें पैरदर्द, घुटनों के दर्द एवं नसों में जकड़न के कारण थोड़ी परेशानी होगी। इस वर्ष सिंह राशि के जातक मानसिक अवसाद (डिप्रेशन), सिरदर्द व अनिद्रा के कारण परेशान रहेंगे। सिंह राशि के जातकों के लिए बेहतर होगा कि वे त्वचा संबंधी रोगों को नजरअंदाज न करें।
 
दांपत्य- सिंह राशि के जातकों के लिए दांपत्य की दृष्टि से यह वर्ष मिश्रित फलदायक रहेगा। इस वर्ष उनका दांपत्य जीवन सामान्य रहेगा। उन्हें शैयासुख प्राप्त होगा। उन्हें अपने जीवनसाथी का प्रेम व स्नेह प्राप्त होगा। उनके प्रेम संबंध सफल होंगे। उनके अपने जीवनसाथी से आंशिक मतभेद होने की संभावना है। उनके जीवनसाथी का स्वास्थ्य का स्वास्थ्य कुछ नरम-गरम रहेगा।
 
भूमि-भवन-वाहन : सिंह राशि के जातकों को इस वर्ष नवीन लग्जरी वाहन प्राप्त होने की संभावना है। वे अपना निजी का वाहन क्रय करेंगे किंतु जो जातक स्वयं का घर लेने का विचार कर रहे हैं, उन्हें वर्ष के अंत तक प्रतीक्षा करनी होगी।
 
वार्षिक लाभ-हानि अनुपात : लाभ- 11, हानि- 05।
 
(विशेष : उपर्युक्त फलित चंद्र राशि एवं ग्रह गोचर पर आधारित है। जन्म पत्रिका की ग्रह स्थितियों एवं विंशोत्तरी दशाओं के अनुसार इसमें परिवर्तन संभव है।)
 
-ज्योतिर्विद् पं. हेमन्त रिछारिया
प्रारब्ध ज्योतिष परामर्श केंद्र
संपर्क: astropoint_hbd@yahoo.com 

ALSO READ: वर्ष 2019 में कर्क राशि को कितना होगा लाभ, कितनी होगी हानि, जानिए विस्तार से

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

वृषभ संक्रांति 2026: सूर्य के राशि परिवर्तन से 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, मिलेगा बड़ा फायदा

वास्तु टिप्स: खुशहाल घर और खुशहाल जीवन के 10 सरल उपाय vastu tips

सूर्य के वृषभ राशि में प्रवेश से बदलेंगे वैश्विक हालात? जानें भविष्यफल

सूर्य का वृषभ राशि में प्रवेश, जानें मेष से मीन तक किसे मिलेगा लाभ, राशिफल

अधिकमास 2026: क्यों माना जाता है सबसे पवित्र महीना? जानें पूजा विधि, मंत्र और 6 खास बातें

सभी देखें

नवीनतम

Jyeshtha Amavasya Vrat 2026: ज्येष्ठ अमावस्या व्रत और पूजा विधि

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (15 मई, 2026)

15 May Birthday: आपको 15 मई, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 15 मई 2026: शुक्रवार का पंचांग और शुभ समय

गंगा दशहरा पर बन रहा है इस बार दुर्लभ योग संयोग, इस मुहूर्त में करें स्नान और पूजा

अगला लेख