Hanuman Chalisa

तुला राशि : साल 2019 में क्या होगा 12 महीनों का हाल, जानिए जनवरी से लेकर दिसंबर तक का भविष्यफल

पं. अशोक पँवार 'मयंक'
तुला राशि : जानिए जनवरी से लेकर दिसंबर 2019 तक का भविष्यफल।

 
जनवरी- सौन्दर्य के प्रति रुझान रहेगा। स्त्री पक्ष के कार्यों में अनुकूल स्थिति रहेगी। विद्यार्थी वर्ग के लिए सुखद स्थिति का वातावरण पाएंगे। लेखन से संबंधित कार्यों में सफलता के साथ प्रसन्नता भी पाएंगे। व्यापार-व्यवसाय में यथावत स्थिति रहेगी। शत्रुपक्ष पर प्रभाव बना रहेगा। लेन-देन होगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा।
 
फरवरी- धन-कुटुम्ब के व्यक्तियों का सहयोग मिलेगा। वाणी के प्रभाव से रुके कार्य भी होंगे। पारिवारिक मामलों में खर्च होगा। भाग्य का साथ मिलने से कार्य में सुगमता रहेगी। नौकरीपेशाओं के लिए समय ठीक रहेगा। अधिकारी वर्ग भी सुखद स्थिति पाएंगे। शत्रु परास्त होंगे। शुभ समाचार मिलेगा।


 
मार्च- दैनिक व्यवसाय की स्थिति प्रगतिपूर्ण रहकर लाभजनक रहेगी। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य उत्तम रहने से मन प्रसन्न रहेगा। धन की पूर्ति बनी रहेगी। नौकरीपेशा व्यक्ति अपने कार्य के प्रति सजग रहें। विद्यार्थी वर्ग को संभलकर चलना होगा व जल्दबाजी से बचना होगा।
 
अप्रैल- शत्रुपक्ष से राहत के साथ लाभजनक स्थिति रहेगी। मनोरंजन के साधनों में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। भाग्य में अनुकूल स्थिति होने से कार्य में प्रगति पाएंगे। पारिवारिक सहयोग मिलने से राहत महसूस होगी। नौकरीपेशाओं के लिए समय अनुकूल रहेगा। लेन-देन समय पर होगा।

 
मई- स्त्री पक्ष का सहयोग मिलने से प्रसन्नता रहेगी। दांपत्य जीवन में सुखद स्थिति पाएंगे। स्वास्थ्य में कुछ कमी महसूस करेंगे। पारिवारिक मामलों में मिली-जुली स्थिति पाएंगे। शत्रुपक्ष पर प्रभाव बना रहेगा। धन की बचत कम ही होगी। कुटुम्बियों का सहयोग मिलने से प्रसन्नता रहेगी।
 
जून- आप अपने कार्य में सफलता पाएंगे। स्वास्थ्य ठीक रहने से प्रसन्नता रहेगी। बाहरी मामलों में सावधानी रखना होगी। यात्रा संभलकर करें। आर्थिक प्रयासों में कमी महसूस करेंगे। नौकरीपेशाओं के लिए समय अनुकूल रहेगा। पिता का सहयोग मिलने से राहत पाएंगे। शुभ समाचार मिलेगा।

 
जुलाई- पारिवारिक कार्य बनेंगे। मकान व भूमि से संबंधित कार्यों में सफलता मिलेगी। व्यापार-व्यवसाय में सावधानी रखना होगी। नौकरीपेशा अपने कार्य में सतर्कता रखें। भाग्यबल की स्थिति ठीक रहेगी। स्वास्थ्य की दृष्टि से समय ठीक रहेगा। आर्थिक समस्याओं का समाधान होगा। यात्रा के योग बनेंगे।
 
अगस्त- पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा। राजनीतिज्ञ व्यक्तियों को अपने कार्य में सावधानी रखना होगी। दांपत्य जीवन में सतर्कता रखें। दैनिक व्यवसाय में मिली-जुली स्थिति पाएंगे। मकान व भूमि संबंधी मामलों में अनुकूल स्थिति रहेगी। शत्रुपक्ष प्रभावहीन होंगे। कर्ज की स्थिति में सुधार होगा।

 
सितंबर- धन से संबंधित समस्याओं का समाधान होगा। शत्रुपक्ष पर प्रभाव रहने से प्रसन्नता रहेगी। व्यापार-व्यवसाय के मामलों में महत्वपूर्ण कार्य बनेंगे। स्वास्थ्य की दृष्टि से समय अनुकूल रहेगा। पारिवारिक कार्यों में सावधानी रखना होगी। जीवनसाथी के सहयोग से धनलाभ के योग भी बनेंगे।
 
अक्टूबर- यात्रा करते वक्त सावधानी रखना होगी। बाहरी व्यक्तियों के संपर्क से सतर्कता बरतें। शत्रुपक्ष पर प्रभाव बना रहने से राहत महसूस करेंगे। साझेदारी के कार्य में संभलकर चलना होगा। लेन-देन के मामलों में सावधानी रखना होगी। नौकरीपेशाओं के लिए समय सहयोगवादी रहेगा। धन की बचत भी होगी।

 
नवंबर- जीवनसाथी के मामलों में प्रसन्नता रहेगी। दैनिक व्यापार-व्यवसाय की स्थिति अनुकूल रहेगी। साझेदारी के कार्यों में संभलकर चलना होगा। धर्म के क्षेत्र में सहयोगवादी समय व्यतीत होगा। राजनीतिज्ञों के लिए समय प्रतिकूल ही रहेगा। धन की बचत के योग बनेंगे, वहीं कुटुम्ब के व्यक्तियों का सहयोग मिलेगा।
 
दिसंबर- उत्साह में वृद्धि होकर महत्वपूर्ण कार्य में सफलता पाएंगे। पारिवारिक सहयोग मिलने से प्रसन्नता रहेगी। स्थानीय राजनीतिज्ञों के लिए सुखद वातावरण रहेगा। व्यापार-व्यवसाय की स्थिति अनुकूल होने से प्रसन्नता महसूस करेंगे। जीवनसाथी से प्रसन्नता पाएंगे। अधिकारी वर्ग का सहयोग मिलेगा।

 
उपाय- इस वर्ष ओपल के साथ पन्ना पहनें। 5 साल से कम उम्र की कन्याओं को शुक्रवार के दिन खीर खिलाएं। लक्ष्मी-विष्णुजी की पूजा प्रति शुक्रवार को करें।

ALSO READ: तुला राशि का वार्षिक राशिफल 2019 : करियर व व्यवसाय, धन, पारिवारिक जीवन और सेहत

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

वृषभ संक्रांति 2026: सूर्य के राशि परिवर्तन से 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, मिलेगा बड़ा फायदा

वास्तु टिप्स: खुशहाल घर और खुशहाल जीवन के 10 सरल उपाय vastu tips

सूर्य के वृषभ राशि में प्रवेश से बदलेंगे वैश्विक हालात? जानें भविष्यफल

सूर्य का वृषभ राशि में प्रवेश, जानें मेष से मीन तक किसे मिलेगा लाभ, राशिफल

अधिकमास 2026: क्यों माना जाता है सबसे पवित्र महीना? जानें पूजा विधि, मंत्र और 6 खास बातें

सभी देखें

नवीनतम

24 May Birthday: आपको 24 मई, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 24 मई 2026: रविवार का पंचांग और शुभ समय

Weekly Horoscope May 25 to 31: साप्ताहिक राशिफल 2026, हर राशि के लिए क्या लेकर आ रहा है नया सप्ताह

शनि-केतु का बड़ा खेल: 25 नवंबर तक इन 5 राशियों पर मेहरबान रहेंगे कर्मफल दाता, बदल जाएगी तकदीर

Nautapa 2026: नौतपा क्या है? जानें इसके कारण और लक्षण

अगला लेख