Dharma Sangrah

तुला 2019 का संपूर्ण वार्षिक भविष्यफल : धन-संपत्ति, घर-परिवार, परीक्षा-प्रतियोगिता-करियर और सेहत जानिए सब एक साथ

पं. उमेश दीक्षित
तुला राशि के जातक आकर्षक व्यक्तित्व के स्वामी होते हैं। संतोषी, न्यायप्रिय, संतुलित और दूरदर्शिता के साथ यथार्थवादी होते हैं। दूसरों की भावनाओं का सम्मान करते हैं और अपनों के हितों की अवहेलना होते नहीं देख सकते है।
 
तुला राशि वाले सुन्दर, स्वस्थ व आकर्षक शरीर वाले होते हैं। ये कला के क्षेत्र में उत्तम सफल होते हैं। इकहरे शरीर वाले होते हैं। इनका पारिवारिक जीवन शुक्र की स्थिति पर अधिक निर्भर रहता है। शुक्र स्वराशि या उच्च का हो तो सुखद जीवन कहा जा सकता है। 
 
तुला राशि : मेहनत का फल मीठा होता है। इस वर्ष यह सार्थक होगा।
 
व्यवसाय- यह वर्ष व्यापार विस्तार के लिए जाना जाएगा। विपरीत स्थिति भी अनुकूल हो सकती है। मनोवांछित फल मिलेंगे। नौकरी में अचानक पदोन्नति हो सकती है। अधिकार के साथ जवाबदारी भी बढ़ेगी। नए उपक्रम प्रारंभ हो सकते हैं। कोई विशिष्ट व्यक्ति का समय पर सहयोग मिलेगा।

 
धन-संपत्ति- पुरानी संपत्ति के स्थान पर नई संपत्ति खरीद सकते हैं। स्थायी संपत्ति में वृद्धि होगी। पुराने साधनों के नवीनीकरण तथा नए उपयोग की योजना बनेगी। पूंजी की व्यवस्था समय पर होगी। संचित कोष में वृद्धि होगी। पुरानी लेनदारी तथा रुका हुआ पैसा समय पर मिलेगा। आय के स्रोत बढ़ेंगे।
 
घर-परिवार- पारिवारिक जिम्मेदारी बढ़ेगी। परिवार के बुजुर्गों की देखभाल के लिए समय व धन दोनों का व्यय होगा। परिवार के मतभेद बढ़ सकते हैं। वैवाहिक प्रस्ताव मिल सकता है। प्रतिष्ठा बढ़ेगी। समस्याएं बढ़ सकती हैं। मांगलिक कार्य होंगे। नए संबंधी बनेंगे। मेलजोल बढ़ेगा।

 
स्वास्थ्य- शारीरिक क्षमता बढ़ेगी। साधारणतया स्वास्थ्य ठीक रहेगा। वर्ष के उत्तरार्द्ध में पेट के रोग, अल्सर व कब्ज की परेशानी हो सकती है। वृ‍द्धावस्थाजन्य बीमारियां हो सकती हैं। स्त्रीजन्य रोग हो सकते हैं।
 
परीक्षा-प्रतियोगिता-करियर- करियर संबंधी मनोकामना पूर्ण होगी। लंबे समय से चले आ रहे अवरोध दूर होंगे। उच्च शिक्षा के लिए विषय और स्थान मनपसंद रहेंगे। परीक्षा प्रतियोगिता में अपना स्थान बना पाएंगे। स्वास्थ्य की वजह से कुछ परेशानी हो सकती है। अपना भाग्य स्वयं लिख सकेंगे।

 
यात्रा-प्रवास-तबादला- अपने स्थान से दूर जाने का एकाधिक बार अवसर प्राप्त होगा। विदेश यात्राओं के योग हैं। मनोरंजक यात्रा परिवार तथा मित्रों के साथ हो सकती हैं। व्यावसायिक यात्राएं सफल रहेंगी। नौकरी में मनमाफिक स्थान प्राप्त होगा। यदि किसी और स्थान पर तबादला हो तो उसे भी अपने प्रभाव से रुकवा पाएंगे। गृह स्थान पर बने रहने के योग हैं।
 
धार्मिक कार्य- इस वर्ष किसी सद्गुरु की कृपा प्राप्त होने तथा मंत्र सिद्धि के योग हैं। अपने ईष्टदेव या इच्छित देव की उपासना के लिए अनुकूल वातावरण बनेगा। घर-परिवार में धार्मिक आयोजन हो सकते हैं। स्वाध्याय में मन लगेगा।

 
कल्याणकारी उपाय- अपंगों व गरीबों की सहायता, दत्तात्रय भगवान की पूजा, जप तथा घर के वृद्धजनों की सेवा-सु्‍श्रुषा से कष्ट कम होंगे तथा उन्नति होगी।


ALSO READ: तुला राशि : साल 2019 में क्या होगा 12 महीनों का हाल, जानिए जनवरी से लेकर दिसंबर तक का भविष्यफल

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

13 महीने का साल, गुरु बने राजा और मंगल मंत्री, रौद्र संवत्सर में इन 5 चीजों का अभी कर लें इंतजाम

हिंदू नववर्ष को क्यों कहते हैं गुड़ी पड़वा?

साल में 2 बार क्यों आता है खरमास? जानिए मलमास, अधिकमास और पुरुषोत्तम मास का रहस्य

हिंदू पुराण, ज्योतिष, नास्त्रेदमस, बाबा वेंगा और भविष्‍य मालिका की 6 कॉमन भविष्यवाणियां

चैत्र नवरात्रि 2026: कौनसी तिथि किस दिन? घटस्थापना से पारण तक पूरा शेड्यूल

सभी देखें

नवीनतम

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (22 मार्च, 2026)

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 22 मार्च 2026: रविवार का पंचांग और शुभ समय

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (21 मार्च, 2026)

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 21 मार्च 2026: शनिवार का पंचांग और शुभ समय

21 March Birthday: आपको 21 मार्च, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

अगला लेख