Hanuman Chalisa

2019 : देश-विदेश, महिला-पुरुष, सरकार-जनता... जानिए सबका हाल, क्या लाया है नया साल

पं. सुरेन्द्र बिल्लौरे
वर्ष 2019 महिला वर्ग के लिए लाभप्रद रहेगा। प्रत्येक क्षेत्र में महिला वर्ग की उन्नति होगी। विश्व में विज्ञान के क्षेत्र में प्रगति होगी। नए आविष्कार होंगे तथा भारत विज्ञान के क्षेत्र में अग्रणी रहेगा। पुरुष वर्ग के लिए यह वर्ष मिश्रित फल वाला रहेगा। बालकों के लिए कष्टदायी रहेगा। सरकार की उपलब्धि के आधार पर भारत में वर्तमान सरकार का पुन: जनता के द्वारा चयन होगा।
 
अमेरिका, अफगानिस्तान, दक्षिण अफ्रीका व उत्तर कोरिया में परेशानी वर्ष के प्रथम महीनों में रहेगी, बाद में आर्थिक उन्नति व शांति रहेगी। दक्षिण कोरिया, ईरान-इराक, दुबई, सिंगापुर व चीन में वर्ष के प्रारंभिक महीनों में शांति, उन्नति व आर्थिक मजबूती रहेगी, परंतु बाद में परेशानी आएगी। भारत, पाकिस्तान, तुर्की, श्रीलंका, बांग्लादेश व नेपाल में बालकों को कष्ट रहेगा व पूरा वर्ष मिश्रित फल वाला रहेगा।
 
इस वर्ष जल का स्तर ठीक रहेगा। जलस्रोतों में जल की पूर्णता रहेगी जिससे फसल भी अच्छी रहेगी। जड़ी-बूटी की उत्पत्ति उत्तम रहेगी। पशुओं को भी चारे की व्यवस्था पूर्ण होगी। ग्रीष्म ऋतु में लू के साथ तेज हवा चलेगी तथा समय पर मानसून आने से वर्षा अच्छी होगी। जनता खुशहाल रहेगी। प्रजातंत्र में सरकार व विपक्ष के बीच तालमेल नहीं बैठेगा।
 
प्राकृतिक प्रकोप जैसे अग्निकांड, भूकंप, जन आंदोलन, रक्तपात, लूटपाट व आतंकी घटनाओं के होने से जन-धन की हानि होगी। रोजगार के कई रास्ते खुलेंगे व नई तकनीक का इजाफा होगा। फूलदार वृक्षों की वृद्धि होगी। रस, अन्न, वनस्पति व धातु से इस वर्ष समृद्धि प्राप्त होगी।
 
विद्यार्थी वर्ग के लिए भी यह वर्ष अच्छा रहेगा। किसान व व्यापारी वर्गों में हर्षोल्लास का वातावरण रहेगा। नौकरी वर्ग वालों के लिए मध्यम वर्ष रहेगा।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

गुरु का राहु से और केतु का शनि से बना है षडाष्टक योग, 5 राशियों के लिए चल रहा है शानदार समय

राहु के नक्षत्र में सूर्य का प्रवेश: 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, इन राशियों को रहना होगा सावधान

बुध का कर्क राशि में गोचर: 12 राशियों पर क्या होगा असर? जानिए पूरा राशिफल

3 दिन बाद बुध का कर्क राशि में प्रवेश, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, खुलेंगे सफलता के नए द्वार

नरेंद्र मोदी के बाद अगला पीएम अमित शाह या योगी आदित्यनाथ, सटीक भविष्यवाणी

सभी देखें

नवीनतम

01 July Birthday: आपको 1 जुलाई, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 1 जुलाई 2026: बुधवार का पंचांग और शुभ समय

मंगल का पुनर्वसु नक्षत्र में गोचर: इन राशियों की चमकेगी किस्मत, मिलेगा बड़ा लाभ

Devshayani Ekadashi 2026: वर्ष 2026 में देवशयनी एकादशी कब है?

शनि का रेवती नक्षत्र में प्रवेश: 3 राशियों के अटके काम होंगे पूरे, मिलेगा बड़ा लाभ

अगला लेख