Dharma Sangrah

Mesh rashi 2021 : मेष राशि के लिए कैसा होगा नया साल, जानिए रोमांस,धन,करियर और सेहत के हाल

Webdunia
नया साल 2021 आप सबके जीवन में खुशियों की मधुर सौगात लेकर आए यही शुभकामनाएं हैं। आइए जानते हैं कि यह वर्ष मेष राशि के लिए क्या लेकर आ रहा है...
 
मेष राशि के लोगों के लिए वर्ष 2021 काफी उम्मीदों भरा साल रहने वाला है। आपकी अधिकांश योजनाएं फलीभूत होंगी। आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। नौकरीपेशा लोगों का पूरा ध्यान काम पर होने से उनको अच्छे पद मिलने की संभावना है।  
 
इस वर्ष आप अपनी नेतृत्व क्षमता का कुशल प्रयोग करेंगे। सहकर्मियों का अच्छा सहयोग मिलेगा। 
 
मेष राशि के लिए 2021 का मध्य भाग थोड़ा चुनौतीपूर्ण रहेगा, ग्रहों की वक्री गति कामों में विघ्न डाल सकती है। इस समय आपको धैर्य रखना बेहद जरूरी है। आपको अपनी सेहत के प्रति जागरूक रहना जरूरी होगा, क्योंकि असंतुलित खान-पान की वजह से सेहत संबंधित परेशानियां भी सामने आ सकती हैं। कुछ लोगों की विदेश जाने की इच्छा इस वर्ष पूरी हो सकती है। 
 
साल 2021 की शुरुआत में मेष राशि के जातकों को संचार माध्यमों से शुभ समाचारों की प्राप्ति होगी। भाग्य की बुलन्दी के चलते कार्यक्षेत्र में भी अच्छे परिणाम प्राप्त करने में सफल होंगे। कुछ लोगों को साल के मध्य में ट्रांसफर मिल सकता है और यह फायदेमंद रहेगा। इस वर्ष आपको कोई अचल संपत्ति प्राप्त होने के भी प्रबल योग बन रहे हैं और जिन लोगों का अभी तक कोई मकान नहीं बना है, उन्हें इस साल विशेष रूप से संपत्ति से संबंधित लाभ होने की प्रबल संभावना बनेगी, बस आपको अपनी ओर से पूरी तरह से प्रयास करते रहने चाहिए। छोटे भाई-बहनों के सहयोग से भी आपको काफी लाभ होगा। 
 
रोमांस के लिए कैसा होगा वार्षिक राशिफल 2021 
रोमांस के लिए साल की शुरुआत बहुत अच्छी है। साथी का दिल जीतने में कामयाब रहेंगे। साथ समय बिताने और घूमने-फिरने के भरपूर मौके प्राप्त होंगे। शादीशुदा लोगों के लिए साल की शुरुआत मध्यम फलदायक रहेगी और रिश्ते में थोड़ा तनाव बना रहेगा। हालांकि मार्च 2021 से स्थितियों में बदलाव आएगा और आपका रिश्ता मजबूती से आगे बढ़ेगा। आपको अपने जीवनसाथी से सामंजस्य बिठाने के लिए परिवार के लोगों का भी साथ जरूरी होगा। साल 2021 का अंतिम महीना दिसंबर प्रेम और संबंध के लिहाज से मेष राशि के लिए अनुकूल रहेगा। मेष राशि के जातकों के लिए वैवाहिक जीवन अच्छा रहेगा।
 
धन के लिए कैसा होगा वार्षिक राशिफल 2021 
अप्रैल 2021 और जुलाई- 2021 के बीच आपको धन लाभ होगा और यह समय आपको आर्थिक तौर पर मजबूत बनाने वाला साबित होगा। इसी बीच अगस्त -21 और अक्टूबर -21 के महीने में आपको खास ध्यान रखना होगा, क्योंकि इस समय धन की कमी का सामना करना पड़ सकता है। अक्टूबर से नवंबर के बीच किसी कार्य विशेष को करने के लिए आपको लोन या कर्ज लेना पड़ सकता है, जिसे चुकाने में आपका काफी समय लगेगा। साल के अंतिम महीने अच्छे रहेंगे। कुल मिलाकर मेष राशि के लिए 2021 धन और वित्त के मामले में सामान्य से बेहतर रहेगा।
 
 
करियर के लिए कैसा होगा वार्षिक राशिफल 2021 
नौकरीपेशा के लिए साल की शुरुआत मजबूती से होगी। आप मन लगाकर अपना काम करेंगे, जिससे आप की गिनती संस्थान के मजबूत स्तंभ में हो सकती है। आपके काम की प्रशंसा भी होगी यानी यह समय नौकरी के लिए बढ़िया रहेगा। जो लोग व्यापार करते हैं उनके लिए साल की शुरुआत थोड़ी कमजोर रहेगी। कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा, लेकिन फरवरी से लेकर दिसंबर तक का समय सामान्यतः बेहतरीन परिणाम देने वाला साबित होगा। साल के मध्य में विदेशी संपर्कों से भी अच्छा लाभ होगा।
 
 
सेहत के लिए कैसा होगा वार्षिक राशिफल 2021 
साल 2021 की शुरुआत में असंतुलित खान-पान की वजह से सेहत बिगड़ सकती है। फरवरी-2021 से स्वास्थ्य में सुधार आना शुरू हो जाएगा और आप काफी हद तक अपनी सेहत को मजबूत बना पाएंगे। अत्यधिक तेल और मसालों से बने भोजन से परहेज करना चाहिए, क्योंकि इस साल आपको अपच, फोड़े-फुंसी जैसे रोग होने की आशंका रहेगी। साल के मध्य में योग और व्यायाम का सहारा लेकर अपने आप को स्वस्थ रखने की भरपूर कोशिश करेंगे, जिसके आपको सकारात्मक परिणाम प्राप्त होंगे। जुलाई से अगस्त के मध्य आपको अपनी कमर में दर्द की शिकायत हो सकती है, जो नवंबर आते-आते कम हो जाएगी। मेष राशि के लिए साल के अंतिम दो महीने सेहत के लिहाज से अच्छे रहेंगे।

मीन राशि के लिए कैसा होगा नया साल, जानिए रोमांस,धन,करियर और सेहत के हाल

कुंभ राशि के लिए कैसा होगा नया साल, जानिए रोमांस,धन,करियर और सेहत के हाल

मकर राशि के लिए कैसा होगा नया साल, जानिए रोमांस,धन,करियर और सेहत के हाल

धनु राशि के लिए कैसा होगा नया साल, जानिए रोमांस,धन,करियर और सेहत के हाल

वृश्चिक राशि के लिए कैसा होगा नया साल, जानिए रोमांस,धन,करियर और सेहत के हाल

तुला राशि के लिए कैसा होगा नया साल, जानिए रोमांस,धन,करियर और सेहत के हाल

कन्या राशि के लिए कैसा होगा नया साल, जानिए रोमांस,धन,करियर और सेहत के हाल

सिंह राशि के लिए कैसा होगा नया साल, जानिए रोमांस,धन,करियर और सेहत के हाल

कर्क राशि के लिए कैसा होगा नया साल, जानिए रोमांस,धन,करियर और सेहत के हाल

मिथुन राशि के लिए कैसा होगा नया साल, जानिए रोमांस,धन,करियर और सेहत के हाल

वृषभ राशि के लिए कैसा होगा नया साल, जानिए रोमांस,धन,करियर और सेहत के हाल

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

होलाष्टक की पौराणिक कथा: क्यों माने जाते हैं ये 8 दिन अशुभ?

Phalguna month Hindu calendar 2026: फाल्गुन शुक्ल पक्ष में पड़ेंगे ये खास त्योहार

2020 में लगे थे 6 ग्रहण, अब फिर आने वाला है ऐसा दौर? जानें क्या सच में होगा बड़ा बदलाव

Success in Exams: एक्जाम में पाना है अच्छी सक्सेस, तो करें ये 5 खास उपाय

Angarak Yog 2026: कुंभ राशि में मंगल से बना अंगारक योग, 4 राशियों के लिए शुरू होगा राजयोग का सुनहरा दौर

सभी देखें

नवीनतम

22 February Birthday: आपको 22 फरवरी, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

शनि ग्रह का उत्तरा भाद्रपद नक्षत्र में गोचर, 12 राशियों का राशिफल

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 22 फरवरी 2026: रविवार का पंचांग और शुभ समय

Weekly Horoscope 2026: साप्ताहिक राशिफल 23 फरवरी से 01 मार्च, जानें फरवरी के अंतिम सप्ताह का राशिफल

Saptahik Ank Rashifal 2026: किस मूलांक का होगा यह सप्ताह शानदार, पढ़ें अंक राशिफल 23 फरवरी से 1 मार्च

अगला लेख