Hanuman Chalisa

मकर राशिफल 2021 : जनवरी से दिसंबर तक जानिए क्या लाया है नया साल

पं. अशोक पँवार 'मयंक'
पारिवारिक स्थिति- घर-परिवार में सुखद वातावरण रहेगा। मकान व भूमि संबंधित समस्याओं का समाधान होगा। स्थानीय राजनीति से जुड़े व्यक्तियों के लिए सुखद स्थिति रहेगी। माता के स्वास्थ्य की चिंता दूर होगी। घर या परिवार में मांगलिक कार्य होंगे। संतान की इच्छा पूरी होगी, वहीं संतानवान प्रसन्नता महसूस करेंगे।
 
करियर- करियर के मामलों में यह साल ठीक कहा जा सकता है। नए कार्य की शुरुआत होगी। मन प्रसन्न रहेगा। बाहरी संबंधों का लाभ मिलने से सोचे कार्य में प्रगति आएगी।
 
नौकरी व व्यापार की स्थिति- व्यापार-व्यवसाय के मामलों में समय मिला-जुला ठीक कहा जा सकता है। आप जितनी मेहनत करेंगे, उतना अधिक लाभ अर्जित करने में सफल होंगे। नौकरीपेशा भी सुखद स्थिति पाएंगे।
 
विद्यार्थियों के लिए- विद्यार्थी वर्ग के लिए समय ठीक रहेगा। प्रतियोगी परीक्षाओं में परिश्रम करने पर अनुकूल सफलता मिलेगी। 
 
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य की दृष्टि से समय ठीक रहेगा। पुरानी बीमारी यदि है तो लापरवाही न बरतें। दवा आदि समय पर लें व अपनी सेहत का ख्याल रखें।
 
आर्थिक स्थिति- आर्थिक मामलों में परिवार का सहयोग मिलने से प्रसन्नता रहेगी। उत्साह भी बढ़ेगा। आय के स्रोत बढ़ेंगे। जमीनी कार्य हो सकते हैं। पुरानी संपत्ति मिल सकती है।
 
विवाह योग- विवाह यदि अभी तक नहीं हुआ है तो आप इस वर्ष विवाह के बंधन में बंधेंगे। विवाह से संबंधित चर्चा भी हो सकती है, जो आगे चलकर साकार रूप ले लेगी। विवाहित लोग प्रसन्न रहेंगे। 
 
सलाह- यदि आपके जन्म के समय शनि अनुकूल है तो आप 3 कैरेट से ऊपर नीलम शनिवार को शुभ में पहनें। यदि अशुभ है तो तिल का तेल शनिवार को जमीन पर गिराएं।
 
जानिए हर माह के हाल 
 
जनवरी 2021- व्यापार-व्यवसाय की स्थिति उत्तम होने से लाभदायी समय रहेगा। नौकरीपेशा के लिए भी सुखद वातावरण होगा। समय प्रगति का रहेगा। बेरोजगार भी रोजगार हेतु प्रयास करें तो सफल होंगे। दांपत्य जीवन में मधुर वातावरण रहेगा। स्वास्थ्य की दृष्टि से समय उत्तम रहेगा।
 
फरवरी 2021- पारिवारिक मामलों में सहयोग मिलने से कार्य में अनुकूल स्थिति बनेगी। मकान व भूमि संबंधित कार्य होंगे। मातृपक्ष से प्रसन्नता रहेगी। स्त्री पक्ष के मामलों में सावधानी रखना होगी। व्यापार-व्यवसाय में स्वप्रयत्नों का लाभ अवश्य मिलेगा। शत्रु नष्ट होंगे।
 
मार्च 2021- पराक्रम में वृद्धि होगी। बाहरी मामलों में अनुकूल सफलता पाएंगे। महत्वपूर्ण कार्य से यात्रा के योग बन सकते हैं। राजनीतिज्ञ व्यक्ति सहयोग के साथ अनुकूल वातावरण पाएंगे। अधिकारी वर्ग सुखद स्थिति में रहेंगे। माह भर प्रसन्नता महसूस करेंगे।
 
अप्रैल 2021- आर्थिक मामलों में आ रही रुकावटें दूर होंगी। संतान पक्ष का सहयोग मिलने से प्रसन्नता रहेगी। स्वास्थ्य की दृष्टि से समय उत्तम कहा जा सकता है। सोचे कार्य सुगमता के साथ संपन्न होंगे। संचार माध्यम से शुभ समाचार सुनेंगे। भाइयों का सहयोग मिलेगा।
 
मई 2021- वाणी के प्रभाव से समस्याओं का समाधान होगा। व्यापार के मामलों में संतोषजनक स्थिति रहेगी। आर्थिक मामलों में सावधानी रखना होगी। स्वास्थ्य उत्तम कहा जा सकता है। लेन-देन संभलकर करें। पारिवारिक सहयोग मिलने से प्रसन्नता रहेगी।
 
जून 2021- समय का ध्यान रखकर चलना होगा। किसी भी कार्य में जल्दबाजी से बचें। आप अपने वाक्-चातुर्य का लाभ पाने में समर्थ होंगे। व्यापार-व्यवसाय में सावधानी रखना होगी। जीवनसाथी के सहयोग से अनुकूल स्थिति पाएंगे। शत्रु वर्ग प्रभावहीन होंगे।
 
जुलाई 2021- दांपत्य जीवन में सुखद स्थिति रहेगी। सहयोगवादी समय रहेगा। स्वास्थ्य उत्तम रहने से कामकाज में मन लगेगा। शत्रु वर्ग प्रभावहीन होंगे। व्यवसाय की स्थिति में सुधारजनक माहौल पाएंगे। संतान पक्ष में संभलकर चलना होगा। लेन-देन से बचें।
 
अगस्त 2021- पारिवारिक मामलों में संभलकर चलना होगा। पराक्रम में वृद्धि होगी। शत्रु वर्ग प्रभावहीन होंगे। व्यवसाय के मामलों में जोखिम के कार्यों से बचकर चलें। नौकरीपेशा व्यक्ति अपने कार्य के प्रति सजग रहें। जीवनसाथी का सहयोग लेकर चलें।
 
सितंबर 2021- भाग्य में अनुकूल स्थिति होने से कामकाज की स्थिति में सुधार होगा। लाभजनक वातावरण रहेगा। स्वास्थ्य अनुकूल होने से प्रसन्नता रहेगी। व्यापार-व्यवसाय में प्रगति होकर मन प्रसन्न रहेगा। नौकरीपेशा व्यक्ति सहयोग पाएंगे। आर्थिक मामलों में सावधानी बरतें।
 
अक्टूबर 2021- अधिकार क्षेत्र में वृद्धि होगी, वहीं मानसिक सुख-शांति का वातावरण रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में संतोषजनक वातावरण पाएंगे। नौकरीपेशा सहयोगात्मक स्थिति पाएंगे। कला से जुड़े व्यक्तियों के लिए समय सुखद रहेगा। काम अधिक होने से थकान महसूस करेंगे।
 
नवंबर 2021- भाग्य में अनुकूल स्थिति होने से कार्य में सुगमता आएगी। सोचे कार्य बन जाने से राहत की सांस लेंगे। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। उत्साह में वृद्धि होगी। आर्थिक प्रयासों में सफलता पाएंगे। बाहरी मामलों से सहयोग द्वारा अनुकूल वातावरण रहेगा।
 
दिसंबर 2021- जीवनसाथी के सहयोग से लाभान्वित होंगे। दैनिक व्यवसाय में उन्नति होकर लाभजनक स्थिति पाएंगे। पारिवारिक स्थिति संतोषजनक कही जा सकती है। मकान व भूमि संबंधित कार्य बनेंगे। माता के स्वास्थ्य की चिंता दूर होगी। आर्थिक लाभ के योग बनेंगे।
मकर राशि के लिए कैसा होगा नया साल, जानिए रोमांस,धन,करियर और सेहत के हाल

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

शनि-केतु का बड़ा खेल: 25 नवंबर तक इन 5 राशियों पर मेहरबान रहेंगे कर्मफल दाता, बदल जाएगी तकदीर

26 मई को उदय होंगे बुध ग्रह: इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, क्या आपकी राशि भी है शामिल?

मिथुन राशि में गुरु-शुक्र की दुर्लभ युति, 3 राशियों पर होगी धन और सुख की बारिश

Purushottam Maas: अधिकमास में ऐसे करें भगवान विष्णु की पूजा, मिलेगा अक्षय पुण्य

Vastu Lifestyle Tips: वास्तु के अनुसार कपड़े, जूते और हेयरकट चुनें, बदल सकती है किस्मत

सभी देखें

नवीनतम

27 May Birthday: आपको 27 मई, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 27 मई 2026: बुधवार का पंचांग और शुभ समय

ज्योतिष विश्लेषण: जून माह में कैसा रहेगा राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय परिदृष्य

जून 2026 में कैसा रहेगा मौसम का मिजाज, जानिए क्या कहता है ज्योतिष

Purnima date 2026: अधिकमास की पूर्णिमा का व्रत रखने का क्या है महत्व, जानिए पूजा मुहूर्त और विधि

अगला लेख